Try GOLD - Free
नये आर्थिक सूरज बनने के सुखद एवं गौरवपूर्ण पल
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
|May 27, 2025
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने रविवार की सुबह नये उगते सूरज के साथ भारत के नये आर्थिक सूरज बनने की सुखद एवं आह्लादकारी खबर दी।
उन्होंने बताया कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब अगले ढाई से तीन वर्षों में जर्मनी को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी बन चुके भारत ने अनेक नवीन संभावनाओं एवं उपलब्धियों को पंख लगाये हैं। निश्चित ही भारत आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में एक महाशक्ति बन कर उभर रहा है, जो हर भारतीय के लिये गर्व एवं गौरव की बात है।
सुब्रह्मण्यम ने कहा, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे बड़े हैं और जो योजना बनाई जा रही है, अगर हम उसी पर टिके रहते हैं, अपनी योजनाओं एवं नीतियों को आगे बढ़ाते है तो भारत शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा था कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है। वर्ष 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है और इस दौरान जीडीपी का आकार 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। वहीं, 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर होगा, जबकि इस दौरान जर्मनी की जीडीपी का आकार 5,251.928 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईएमएफ के मुताबिक, 2025 में अमेरिका 30,507.217 अरब डॉलर के आकार के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वहीं, चीन 19,231.705 अरब डॉलर के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।
भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से विश्व स्तर पर कई महत्वपूर्ण प्रभावों में बढ़ोतरी होगी। भारत का अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे जी 20 और आईएमएफ में प्रभाव बढ़ेगा। भारत में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) में और वृद्धि होगी, क्योंकि ग्लोबल कंपनियां भारत को एक आकर्षक बाजार के रूप में देख रही हैं।
This story is from the May 27, 2025 edition of Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
तमिलनाडु सरकार ने ओएसडी के तौर पर ज्योतिषी की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस लिया
तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) के रूप में ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित वेत्रिवेल की नियुक्ति संबंधी आदेश वापस ले लिया।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
जाति का अभिमान करने वाला हंसी का पात्र बनता है : राष्ट्रसंत कमलमुनि
शहर के हीराबाग जैन स्थानक में विराजित राष्ट्रसंतश्री कमलमुनिजी कमलेश ने कहा कि जन्म के समय किसी के सिर पर धर्म और जाति नहीं लिखी होती है, सबकी नसों में लाल खून होता है यदि भगवान को भेद स्वीकार होता तो किसी का खून लाल और किसी का खून हरा कर देते।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रख रहे हैं और नंदीग्राम सीट छोड़ देंगे।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
'सच्चा' अंतर-धार्मिक प्रेम सही, लेकिन हिंदू लड़कियों को बहकाने की साजिश चिंताजनकः आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि अलग-अलग धर्मों के व्यक्तियों के बीच होने वाले 'सच्चे प्रेम' पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर की जाने वाली कोई भी सुनियोजित साजिश निश्चित रूप से चिंताजनक है।
2 mins
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
पश्चिम एशिया संकट लंबा खिंचने पर बढ़ सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए खेजड़ी के वृक्ष काटने के प्रस्ताव पर अदालत ने जताई चिंता
राजस्थान उच्च न्यायालय ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए खेजड़ी के वृक्ष काटने के प्रस्ताव पर चिंता जताते हुए कहा कि यह प्रौद्योगिकीय विकास के नाम पर पर्यावरणीय विनाश का एक स्पष्ट उदाहरण है।
2 mins
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है, आरएसएस इसे नहीं बना रहा है : होसबाले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि आरएसएस हिंदू राष्ट्र का निर्माण नहीं कर रहा है क्योंकि भारत हमेशा से ही एक हिंदू राष्ट्र रहा है।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
जीतो बेंगलूरु साउथ और बल्लारी चैप्टर के बीच आयोजित हुई इंटरचैप्टर मीट
बेंगलूरु।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
केंद्रीय कृषि मंत्री का पंजाब के मुख्यमंत्री से फसल विविधीकरण पर ध्यान देने का आग्रह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई एक बैठक में पंजाब में धान-केंद्रित खेती के विकल्पों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
1 min
May 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
विजय सरकार ने विश्वास मत जीता
कांग्रेस, वाम दलों और अन्नाद्रमुक के बागियों ने दिया समर्थन
1 min
May 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
