Try GOLD - Free
ज्योति का पहला तीर्थ
Dainik Jagran
|October 20, 2025
दीपावली ज्योति-पर्व है। ज्योति का पहला तीर्थ दीप अपनी आस्थाओं की सोंधी गंध के साथ अंधेरे के विरुद्ध स्वयं जलता है और अंधकार को तिरोहित कर देता है। यह दीपोत्सव भारत के सनातन ज्ञान का प्रकाश पूरे विश्व में बिखेरेगा और दीपावली सार्थक होगी ...
मिट्टी, पानी, आग से बना दीपक अपनी बाती को हवा की सहेली बना शून्य में जलता रहता है। बहुत छोटी और सामान्य है इसके जन्म की कहानी, पर बड़ी मशक्कत भरी है। मिट्टी का दीपक अभी भी गांव, मोहल्ले के किसी टापरे की चौगान में बनता है। चाक पर चढ़ता है। कुम्हार के टिप्पण पड़े हाथ इसे आकृति देते हैं। इसके जन्म पर सोहर नहीं गाए जाते। शक्कर नहीं बांटी जाती। कुम्हार के घर उत्सव नहीं होता। हां, जब कुम्हार-दाजी की पत्नी गांव में घर-घर दीये रखकर उसके बदले अनाज लेती है या शहर में सड़क किनारे दिन भर धूप में बैठी बेचने के लिए हांक लगाती है, तब कुम्हार-दाजी और उसके बच्चों के भीतर दीपक बलने लगते हैं। 12 महीने से छाया अंधेरा अनजाने छटने लगता है। कुम्हार-दाजी अचानक सरपंच से लंबी राम-राम करने लगता है। उसकी बंडी पेट पर तंग होने लगती है। उसके बच्चे, चिड़ियां और कुम्हार-दाजी का गधा, ये सब मिलकर चौगान आंगन को सिर पर उठा लेते हैं।
This story is from the October 20, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए की कामना
भाईबहन के पवित्र और अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व बृहस्पतिवार को उल्लास के साथ मनाया गया।
1 min
October 24, 2025
Dainik Jagran
आजादपुर मंडी के आसपास गला दबाकर लोगों से लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय
आजादपुर मंडी क्षेत्र में इन दिनों गला दबाकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है।
1 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कम नहीं हुआ वाहनों का दबाव
गुरुग्राम के दक्षिण इलाके को मिल रहा द्वारका एक्सप्रेसवे का लाभ, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड करना ही समस्या का समाधान
4 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
'छठ फिल्म में बिहार की संस्कृति और आस्था का है जीवंत चित्रण'
आकाशवाणी स्थित रंग भवन में वेव्स ओटीटी ने बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'छठ' का प्रीमियर किया गया।
1 min
October 24, 2025
Dainik Jagran
थामा ने दूर किए डर
हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा को शानदार ओपनिंग मिली। स्क्रीन पर आमने-सामने आए आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी का मानना है कि थामा में किए एक्शन ने उनके भीतर के डर को दूर किया।
4 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
अर्घ्य देने के लिए बनाए जा रहे विशेष घाट
सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के अस्थायी घाटों सहित समस्त यमुना घाट आस्था के रंग में सराबोर होने लगे हैं।
1 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
यूएन में पाक ने माना, वह भारत में हमले के लिए आतंकियों को भेजता है
आतंकियों को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर फिर बेनकाब हुआ है।
2 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
शिवानी की मेहनत रंग लाई, गांव में भैया दूज पर मनी दिवाली
दादरी के कटैडा मोड़ की रहने वाली वुशु खिलाड़ी व बीएसएफ की जवान शिवानी प्रजापति ने परिवार की माली हालत और मुश्किलों को हराकर नया कीर्तिमान बनाया है।
2 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
आस्था कुंज पार्क में कृत्रिम तालाब की नहीं हुई सफाई
लोक आस्था का पर्व छह 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
1 mins
October 24, 2025
Dainik Jagran
मीट फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव होने से मचा हड़कंप, एक गंभीर
शहर के रामपुर रोड पर स्थित रेबेन फूड फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की शाम को एक गंभीर घटना घटित हुई, जिसमें एक बड़ा हादसा टल गया। फैक्ट्री में अचानक वाल्व फटने से अमोनिया गैस चारों तरफ फैल गई, जिससे कामगारों में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक कामगार बेहोश हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
1 min
October 24, 2025
Listen
Translate
Change font size

