Try GOLD - Free

आवश्यक रक्षा कवच है सुदर्शन चक्र

Dainik Jagran

|

August 22, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई महत्वाकांक्षी घोषणाएं कीं। ऐसी ही एक घोषणा राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित महसूस होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र को मूर्त रूप दिया जाएगा।

- अवधेश राजपूत

आवश्यक रक्षा कवच है सुदर्शन चक्र

चूंकि वैश्विक सुरक्षा-सामरिक परिदृश्य बहुत तेजी से बदला है, इसलिए मिसाइल डिफेंस प्रणाली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों का आधार स्तंभ बन गई है

इसके अंतर्गत अगले दस वर्षों के दौरान स्वदेशी तकनीकी विकास के माध्यम से भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का सुरक्षा कवच मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए हमने सुदर्शन चक्र की राह चुनी है। इस तंत्र से संबंधित समस्त शोध, विकास एवं विनिर्माण भारत में ही किया जाएगा। यह भी एक संयोग ही है कि भारत की प्रमुख स्ट्राइक कोर में से एक 21 कोर को भी सुदर्शन चक्र ही कहते हैं। अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित यह आक्रामक इकाई दुश्मन को उसके इलाके में गहरी चोट पहुंचाने की क्षमताओं से लैस है। पिछले कुछ समय में वैश्विक सुरक्षा-सामरिक परिदृश्य बहुत तेजी से बदला है और निरंतर परिवर्तनों से गुजर रहा है। इस परिदृश्य में मिसाइल डिफेंस प्रणाली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों का आधार स्तंभ बन गई है। इस क्रम में उन्नत तकनीकें मिसाइल खतरों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने, इंटरसेप्ट करने और निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन की गई हैं। इनके काम का दायरा छोटी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों से लेकर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों यानी आइसीबीएम तक फैला हुआ है।

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

भाजपा व आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को किया प्रभावितः राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया है। चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को मतदाता सूची से निकाल दिया है, जिसके साक्ष्य भी हम देंगे।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

यथार्थ के धरातल पर सधी रणनीति

अफगानिस्तान का भू-राजनीतिक परिदृश्य दक्षिण एशिया की स्थिरता और भारत की विदेश नीति के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है। अगस्त, 2021 में तालिबान के पुनः सत्ता में आने के बाद भारत के सामने यह जटिल प्रश्न उभरा कि क्या तालिबान शासन से दूरी बनाई जाए या व्यवहारिकता के आधार पर सीमित संपर्क स्थापित किया जाए।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

कोलकाता में ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कोलकाता के दमदम इलाके में 14 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मछली कहलाती जल की रानी, पर अब इसके जरिये चुनावी निशाना

पटना : बिहार में रविवार को मछली राजनीति के केंद्र में आ गई। राज्य और देश के मुद्दों तक बात मछली से होती हुई ही पहुंची। 'मछली संदेश' आमजन तक पहुंचाने में दो अलग-अलग तस्वीरें बहुत कुछ कह गईं। आरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो बेगूसराय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल महागठबंधन तो मोदी बिहार में एनडीए की सरकार के लिए वोट मांगते हुए।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

आज दोपहर 12 बजे से सभी वाहनों के लिए लागू होगा रूट डायवर्जन

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान नेशनल हाईवे-नौ समेत गढ़मुक्तेश्वर व अन्य मार्गों पर जाम न लगे, इसके लिए सोमवार दोपहर 12 बजे से हल्के, भारी व व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा।

time to read

1 min

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रदूषण में सुबह हुई वृद्धि, शाम को गिरावट

रविवार को वायु गुणवत्ता में दिन भर उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रदूषण बनाइए मुद्दा

दिल्ली वर्षभर वायु प्रदूषण झेलती है और सर्दी के दिनों में तो ये और भी गहरा जाता है, लेकिन निराशाजनक है कि वायु प्रदूषण राजधानी के किसी भी चुनाव में न ही जनता का मुद्दा होता है और न ही राजनीतिक दल इसे मुद्दा बनाते हैं।

time to read

1 min

November 03, 2025

Dainik Jagran

10 दिन में एसटीएफ ने हरियाणा में 22 अपराधियों को पकड़ा

हरियाणा में अपराध की जड़ें अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहीं, विदेश में बैठे गैंग्सटर भी यहां के बेरोजगार और जरूरतमंद युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेल रहे हैं।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पूर्व सीजेआइ रमना बोले, मुझे मजबूर करने के लिए मेरे स्वजन के विरुद्ध दर्ज किए केस

अमरावती, प्रेट्र : आंध्र प्रदेश की पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार का नाम लिए बिना पूर्व प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा है कि उन्हें \"मजबूर\" करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए थे।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रधानमंत्री ने बिहार की रैली में एक साथ बड़े वर्ग को साधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरा व नवादा में आयोजित चुनावी सभा में एक साथ बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया।

time to read

1 min

November 03, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size