Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

आपदाओं से जूझता उत्तराखंड

Dainik Jagran

|

August 07, 2025

उतरकाशी जिले के धराली में भीषण बाढ़ आने से खीरगंगा नदी उफान पर आ गई और पहाड़ी इलाकों में टनों मलबा नदी किनारे आ गया। इससे व्यापक जनधन हानि हुई। अभी इसका आकलन करना कठिन है कि यह हानि कितनी बड़ी है। यह ध्यान रहे कि 5 अगस्त को ही कुछ और स्थानों पर बादल फटने से तबाही हुई। इनमें पर्यटन स्थल हर्षिल भी है। तबाही इसलिए ज्यादा हुई, क्योंकि नियम-कानूनों की अनदेखी कर तमाम निर्माण कर लिए गए थे। धराली में सड़कें, इमारतें और दुकानें डूब गईं। हिमालय, टेक्टोनिक रूप से सक्रिय दुनिया की सबसे युवा और सबसे नाजुक पर्वत प्रणाली है। यह क्षेत्र उच्च ढाल और अनिश्चित मौसम के कारण कई उच्च पर्वतीय खतरों से ग्रस्त है। भूकंप और अचानक बाढ़, चट्टान गिरने सहित विभिन्न प्रकार के भूस्खलन, मलबा प्रवाह और हिमनद झील विस्फोट बाढ़ जैसी प्रक्रियाएं हिमालय में सबसे आम खतरे हैं। इनसे मानव जीवन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होता है।

मानसून (जून से सितंबर) के दौरान अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं आमतौर पर होती रहती हैं। अध्ययनों के अनुसार, हाल के दशकों में हिमालय में ऐसी आपदाओं की संख्या और आवृत्ति में वृद्धि हुई है। हिमालय के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने और इन क्षेत्रों में (3000 मीटर से ऊपर) भारी वर्षा के कारण आसपास की ढलानें और हिमनद (ग्लेशियर) अस्थिर हो जाते हैं। हिमनद से बनी कई झीलें और फैलती हैं, जिससे खतरे बढ़ते हैं। हाल में, पृथ्वी विज्ञानियों और नीति निर्माताओं ने लगातार गर्म दिनों और भारी वर्षा जैसी घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि उनके कारणों और परिणामों को समझा जा सके। यद्यपि उच्च पर्वतीय जलवायु और भू-भाग की स्थितियों में अंतर और हिमालय में दीर्घकालिक जलवायु डेटा के सघन नेटवर्क की कमी के कारण, विज्ञानी अभी भी पूरी तरह से यह नहीं समझ पाए हैं कि ग्लोबल वार्मिंग ऐसी घटनाओं की तीव्रता और आवृत्ति को किस प्रकार प्रभावित करती है।

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

विकसित भारत के संकल्प को गति देगा एआइ : बांसुरी

एआइ मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय और उत्पादकता को बेहतर बनाने वाला साधन है।

time to read

1 min

November 28, 2025

Dainik Jagran

बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के अल कायदा से कनेक्शन का भंडाफोड़

पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बांग्लादेश मीडिया का दावा, जांच की मांग

time to read

2 mins

November 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

साइबर सुरक्षा में उपभोक्ता व निर्माता भी बनेगा भारतः कोविन्द

भारत अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सिर्फ़ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा।

time to read

1 min

November 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

ओलिंपिक की मेजबानी के लिए आगे बढ़ रहा भारत

कामनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को औपचारिक तौर पर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के लिए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान घोषित किया, जो देश की खेल यात्रा में एक अहम पल है।

time to read

2 mins

November 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

नेपाली नोट पर अंकित नक्शे में भारतीय क्षेत्र

नेपाल ने भारत के खिलाफ एक और कदम उठाया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को सौ रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जिसमें नेपाल का विवादित क्षेत्र छापते हुए उसमें कुछ भारतीय क्षेत्रों को भी शामिल कर लिया है।

time to read

1 mins

November 28, 2025

Dainik Jagran

कोहरे में हादसों का कारण बन रहे ओवरलोड वाहन, कैसे हो समाधान

सर्दियां शुरू होते ही राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घने कोहरे में जुगाड़ वाहन, ओवरलोड पत्थर-बालू लदे ट्रक और बिना फिटनेस वाले डंपर न केवल यातायात को ठप कर रहे हैं, बल्कि हादसों का सबब भी बन रहे हैं।

time to read

2 mins

November 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर

विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और मनराज सिंह ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए क्रमशः पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा और एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

time to read

1 min

November 28, 2025

Dainik Jagran

हैंडलूम एक्सपो एक से, दिखेगी भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा

देश की समृद्ध बुनाई परंपराओं को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल के तहत नेशनल डिजाइन सेंटर (एनडीसी) और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में एक्सपो 'सूतधाराः धागों का बहता सार' प्रदर्शनी का एक से आठ दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

time to read

1 min

November 28, 2025

Dainik Jagran

व्हाइट हाउस के समीप हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के समीप बुधवार दोपहर घात लगाकर किए गए हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मार दी गई।

time to read

1 mins

November 28, 2025

Dainik Jagran

इस वर्ष पिछले साल से चार लाख दर्शक मेले में कम पहुंचे

इस वर्ष लगे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पिछले मेले की तुलना में कहीं समान तो कहीं कमतर रहा।

time to read

1 mins

November 28, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size