Try GOLD - Free
अपने ही घर में फंसे अंग्रेज
Dainik Jagran
|August 03, 2025
इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 324 रन - भारतीय टीम को नौ विकेट की दरकार
-
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में ही घेर लिया है। यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 324 और भारत को नौ विकेट की दरकार है। इंग्लैंड को यह मैच और तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि उसे ऐसा करने के लिए अपने टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा। वैसे तो इंग्लैंड ने 1939 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच की चौथी पारी में पांच विकेट पर 654 रन बनाए थे लेकिन वह मुकाबला ड्रा रहा था। इंग्लैंड ने एक जुलाई 2022 को बर्मिंघम में भारत के विरुद्ध ही तीन विकेट खोकर 378 रन बनाए थे। यह उसका टेस्ट में अब तक का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य है। यही नहीं अगर इंग्लैंड को यह मैच जीतना है तो उसे ओवल का भी रिकार्ड बदलना होगा। ओवल में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीत हासिल करने का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 1902 में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथी पारी में 263 रन बनाकर जीत हासिल की थी। अच्छी बात यह है कि मोहम्मद सिराज ने दिन की आखिरी गेंद पर ओपनर जैक क्राउली को आउट कर दिया। अब बेन डकेट को और आउट कर दिया तो जीत मिलना आसान हो जाएगी। इसी के साथ भारतीय टीम रविवार को 2-2 से सीरीज बराबर करके घर जाना चाहेगी।
This story is from the August 03, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
विकसित भारत के संकल्प को गति देगा एआइ : बांसुरी
एआइ मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय और उत्पादकता को बेहतर बनाने वाला साधन है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के अल कायदा से कनेक्शन का भंडाफोड़
पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बांग्लादेश मीडिया का दावा, जांच की मांग
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
साइबर सुरक्षा में उपभोक्ता व निर्माता भी बनेगा भारतः कोविन्द
भारत अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सिर्फ़ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
ओलिंपिक की मेजबानी के लिए आगे बढ़ रहा भारत
कामनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को औपचारिक तौर पर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के लिए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान घोषित किया, जो देश की खेल यात्रा में एक अहम पल है।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
नेपाली नोट पर अंकित नक्शे में भारतीय क्षेत्र
नेपाल ने भारत के खिलाफ एक और कदम उठाया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को सौ रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जिसमें नेपाल का विवादित क्षेत्र छापते हुए उसमें कुछ भारतीय क्षेत्रों को भी शामिल कर लिया है।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
कोहरे में हादसों का कारण बन रहे ओवरलोड वाहन, कैसे हो समाधान
सर्दियां शुरू होते ही राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घने कोहरे में जुगाड़ वाहन, ओवरलोड पत्थर-बालू लदे ट्रक और बिना फिटनेस वाले डंपर न केवल यातायात को ठप कर रहे हैं, बल्कि हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और मनराज सिंह ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए क्रमशः पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा और एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
हैंडलूम एक्सपो एक से, दिखेगी भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा
देश की समृद्ध बुनाई परंपराओं को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल के तहत नेशनल डिजाइन सेंटर (एनडीसी) और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में एक्सपो 'सूतधाराः धागों का बहता सार' प्रदर्शनी का एक से आठ दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
व्हाइट हाउस के समीप हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के समीप बुधवार दोपहर घात लगाकर किए गए हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मार दी गई।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
इस वर्ष पिछले साल से चार लाख दर्शक मेले में कम पहुंचे
इस वर्ष लगे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पिछले मेले की तुलना में कहीं समान तो कहीं कमतर रहा।
1 mins
November 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

