Try GOLD - Free
मजाक बनता एक गंभीर अपराध
Dainik Jagran
|July 31, 2025
आठ साल पहले एक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर दो बच्चों की मां बबली एक युवक बंटी (बदले हुए नाम) से बात शुरू करती है। जल्द ही यह बातचीत प्यार में बदल जाती है और दोनों कई बार होटल, लाज या कहीं भी मिलते हैं। शारीरिक संबंध बनते हैं। बबली को न अपने पति की कोई चिंता रहती है और न ही बच्चों की। पढ़ी-लिखी महिला अपनी मर्जी से, सोच-समझकर वर्षों शारीरिक संबंध बनाती है। धीरे-धीरे प्यार इतना परवान चढ़ता है कि दोनों शादी करने का सोचते हैं। बबली कई वर्षों तक पति को धोखा देने के बाद उससे तलाक ले लेती है, पर इस मोड़ तक आते-आते बंटी बदल जाता है और शादी करने से मना कर देता है। ऐसी कहानी आपने बहुत बार सुनी होगी। आगे जो बबली करती है, वह नई कहानी है। यह कहानी है दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध का मजाक उड़ाने, यौन शोषण के नाम पर बदला लेने और सहमति से सैकड़ों बार बने शारीरिक संबंधों को अपराध का चोला पहनाने की।
-
सालों तक सहमति से बने संबंधों के बाद बबली ने बंटी पर दुष्कर्म का मुकदमा यह कहते हुए कर दिया कि वह इतने वर्षों से उसे शादी का झांसा दे रहा था। न कोई सुबूत, न जांच। बंटी पर दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध का मुकदमा दायर हो गया। ऐसे मामलों में पुरुष कितना भी बेकसूर हो, पुलिस उसे तुरंत गिरफ्तार कर लेती है। बंटी ने गिरफ्तारी के डर से हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। इस पर बबली सुप्रीम कोर्ट चली गई, ताकि बंटी की अग्रिम जमानत खारिज करा सके, लेकिन शायद पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने यह कड़वा सच कहा कि अगर सहमति नहीं थी तो बबली को इतनी बार बंटी के साथ होटल जाने की क्या जरूरत थी? उसकी यह टिप्पणी चर्चा का विषय बनी। दो बच्चों की मां बबली को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि शादीशुदा होते हुए गैर मर्द के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले को कोई आम इंसान भी फर्जी बता देगा, लेकिन बंटी ने लंबे समय तक इस मुकदमे के साथ मानसिक प्रताड़ना और बदनामी का सामना किया। इसलिए किया, क्योंकि एक महिला ने कहा कि शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म हुआ है। यह इकलौता मामला नहीं है। भारत में इस समय ऐसे हजारों मुकदमे हैं। युवतियां महिल
This story is from the July 31, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
विकसित भारत के संकल्प को गति देगा एआइ : बांसुरी
एआइ मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय और उत्पादकता को बेहतर बनाने वाला साधन है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के अल कायदा से कनेक्शन का भंडाफोड़
पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बांग्लादेश मीडिया का दावा, जांच की मांग
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
साइबर सुरक्षा में उपभोक्ता व निर्माता भी बनेगा भारतः कोविन्द
भारत अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सिर्फ़ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
ओलिंपिक की मेजबानी के लिए आगे बढ़ रहा भारत
कामनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को औपचारिक तौर पर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के लिए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान घोषित किया, जो देश की खेल यात्रा में एक अहम पल है।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
नेपाली नोट पर अंकित नक्शे में भारतीय क्षेत्र
नेपाल ने भारत के खिलाफ एक और कदम उठाया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को सौ रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जिसमें नेपाल का विवादित क्षेत्र छापते हुए उसमें कुछ भारतीय क्षेत्रों को भी शामिल कर लिया है।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
कोहरे में हादसों का कारण बन रहे ओवरलोड वाहन, कैसे हो समाधान
सर्दियां शुरू होते ही राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घने कोहरे में जुगाड़ वाहन, ओवरलोड पत्थर-बालू लदे ट्रक और बिना फिटनेस वाले डंपर न केवल यातायात को ठप कर रहे हैं, बल्कि हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और मनराज सिंह ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए क्रमशः पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा और एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
हैंडलूम एक्सपो एक से, दिखेगी भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा
देश की समृद्ध बुनाई परंपराओं को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल के तहत नेशनल डिजाइन सेंटर (एनडीसी) और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में एक्सपो 'सूतधाराः धागों का बहता सार' प्रदर्शनी का एक से आठ दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
व्हाइट हाउस के समीप हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के समीप बुधवार दोपहर घात लगाकर किए गए हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मार दी गई।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
इस वर्ष पिछले साल से चार लाख दर्शक मेले में कम पहुंचे
इस वर्ष लगे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पिछले मेले की तुलना में कहीं समान तो कहीं कमतर रहा।
1 mins
November 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

