Try GOLD - Free
राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता
Dainik Jagran
|July 03, 2025
कई राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, वह उनकी बड़ी संख्या को देखते हुए न के बराबर है
बांग्लादेशियों की भारत में बड़ी संख्या में घुसपैठ से पैदा समस्याओं के प्रति भारत में दशकों तक सुस्ती दिखाए जाने के बाद अब कुछ जागृति दिखाई दे रही है। कई राज्यों में उनकी धरपकड़ हो रही है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजे जाने के प्रयास हो रहे हैं। दिल्ली में ही पिछले छह महीनों के दौरान करीब 800 बांग्लादेशी पकड़े गए और उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा गया। असम में विशेष तौर से बांग्लादेशियों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। असम ने एक आदेश जारी किया है कि जब तक जिला मजिस्ट्रेट सत्यापित नहीं कर देंगे, तब तक किसी को आधार पहचान पत्र नहीं मिलेगा। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से भी अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ के समाचार आए हैं, फिर भी हमें यह समझना होगा कि जो कार्रवाई हो रही है, वह बांग्लादेशियों की बहुत अधिक संख्या को देखते हुए शून्य है। वैसे तो तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से कुछ लोग बराबर भारत में घुसपैठ करते रहे। 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद सोचा गया कि अब घुसपैठ कम हो जाएगी, पर दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। नया देश बनने के बाद भी वहां अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता रहा और उनकी स्थिति खस्ताहाल बनी रही। फलस्वरूप हिंदू और मुसलमान, दोनों ही अलग-अलग कारणों से भारत आते रहे। बांग्लादेश के इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट स्टडीज के अनुसार 1951 और 1961 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से 35 लाख व्यक्ति 'गायब' हो गए। इसी प्रकार 1961 से 1974 के बीच 15 लाख व्यक्तियों का भी कुछ पता नहीं चला। ये व्यक्ति हवा में नहीं उड़ गए। ये सब भारत चले आए। बांग्लादेश के बुद्धिजीवियों ने लेबेंस्राम की भी एक थ्योरी चलाई। इसके अनुसार अधिक जनसंख्या के क्षेत्र से कम जनसंख्या के क्षेत्र में लोगों का प्रवाह एक सामान्य प्रक्रिया है और बांग्लादेशियों का भारत जाना स्वाभावि
This story is from the July 03, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
नाटक में चारों वेदों का सार समाहित है : गजेंद्र शेखावत
25वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह क्षण बहुत ऐतिहासिक है।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
मर्ज से मिले डेनमार्क, ग्रीनलैंड के पीएम, समर्थन को पेरिस जाएंगे
डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्रियों ने बर्लिन में मंगलवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
पर्यावरण सुरक्षा की जंग में मददगार
तेजी से बढ़ता पर्यावरणीय संकट, विशेषकर जल और वायु प्रदूषण, आज हमारे स्वास्थ्य, आजीविका और भविष्य-तीनों के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।
2 mins
January 28, 2026
Dainik Jagran
आवारा आतंक के सामने ढाल हैं ये सेवक
पीड़ितों के इलाज संग टीकाकरण में करते हैं मदद, देशभर से लोग जुड़े
2 mins
January 28, 2026
Dainik Jagran
साहिल हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
राई के मल्हा-माजरा गांव के साहिल की हत्या के आरोपित पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
'आपरेशन सिंदूर ने दिखाया स्वदेशी हथियार प्रणालियां दे रहीं मजबूती'
रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्वदेशी हथियार प्रणालियां भारत की सैन्य आपरेशन तत्परता को मजबूती दे रही हैं।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
विकसित देशों की पसंद बना भारत
भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति इस बात को साफ जाहिर कर रही है कि भारत विकसित देशों की पसंद बनता जा रहा है।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
आइआइटी दिल्ली से निकले छात्र संवार रहे देश का भविष्य
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली ने मंगलवार को अपना 68 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया।
1 mins
January 28, 2026
Dainik Jagran
अब फ्रांस में भी बच्चों के लिए लगेगा इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध
इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके असर के मद्देनजर एक बड़े वैश्विक बदलाव के संकेत के रूप में आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस की नेशनल असेंबली ने भी एक ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी दे दी है।
1 min
January 28, 2026
Dainik Jagran
मां-बेटे को जूतों की माला पहनाकर गांव में निकाला जुलूस
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मां-बेटे को गांव में जूतों-चप्पलों की माला डालकर जुलूस निकालने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
1 min
January 28, 2026
Listen
Translate
Change font size

