Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

नौकरियों की अपार संभावनाएं

Dainik Jagran

|

June 25, 2025

घरेलू हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ ही देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एयरलाइन कंपनियों द्वारा एक शहर से दूसरे शहरों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने से इस सेक्टर में विभिन्न स्तरों पर नई नौकरियां लगातार सामने आ रही हैं। कैसे आप भी यहां अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं, बता रहे हैं धीरेंद्र पाठक....

- धीरेंद्र पाठक

नौकरियों की अपार संभावनाएं

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आइएटीए) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक बाजार में भारत का एविएशन सेक्टर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो मजबूत एयरलाइनों, कनेक्टिविटी में वृद्धि और एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि के कारण संभव माना जा रहा है। यह सेक्टर देश में रोजगार, आर्थिक गतिविधि, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रहा है। देश में लोग हवाई यात्राएं करने में कितनी रुचि ले रहे हैं, इसका उदाहरण विभिन्न शहरों के हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ के रूप में भी देखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह सेक्टर और तेजी से ग्रोथ करेगा, क्योंकि आज हवाई यात्राएं हर किसी की पहुंच में है। लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हवाई जहाजों से ही चलना पसंद कर रहे हैं। यह भी दिलचस्प है कि ये हवाई यात्राएं अब लोग केवल कामकाज के लिए ही नहीं कर रहे हैं, देश के भीतर घूमने-फिरने के लिए भी खूब हवाई यात्राएं की जा रही हैं। इसे देखते हुए एयर इंडिया समेत लगभग सभी एयरलाइंस अपनी सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही नए जहाजों की खरीदारी भी कर रहे हैं। घरेलू मार्गों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे इस क्षेत्र में पायलट, एयरहोस्टेस, केबिन क्रू से लेकर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ तथा इंजीनियर समेत कई तरह के रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

अनेक रूपों में मौके: देश में उड़ानों की संख्या बढ़ने से आज लगभग सभी एयरलाइन कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा नए विमानों की आवश्यकता पड़ रही है, जो लगातार खरीदे भी जा रहे हैं। जानकारों की मानें तो किसी भी एयरलाइन कंपनी में कोई विमान जब खरीदा जाता है तो इसे केवल पायलट की ही आवश्यकता नहीं होती है। एयरहोस्टेस, स्टीवर्ड, ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट तथा इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी स्टाफ की जरूरत पड़ती है। एयरपोर्ट पर भी अतिरिक्त एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की आवश्यकता पड़ती है।

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

माहवारी में छुट्टी मांगी तो कपड़े उतरवाकर कराई जांच, फोटो खींचने को किया मजबूर

हरियाणा में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज हुआ है।

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

गंगाराम अस्पताल में पैर की उंगली से बनाया हाथ का अंगूठा

सर गंगा राम अस्पताल में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने कटी पैर की उंगली से हाथ का अंगूठा बनाकर उसे मरीज के हाथ में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित भी कर दिया।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

सदर बाजार में डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति ठप

कुतुब रोड, तेलीवाड़ा और पुल मिठाई जैसे व्यस्त इलाकों में हालात बेहद खराब, व्यापारियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हड़ताली डीबीसी कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

एक माह से एमसीडी मुख्यालय के गेट संख्या पांच के सामने समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) को पुलिस ने हटा दिया है।

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

कार बैक करते वक्त सिर कुचलने से बच्चे की मौत, चालक दबोचा

सेक्टर 31ए में बुधवार को आटोमैटिक कार बैक करते समय पीछा खड़ा चार वर्षीय बच्चा अचानक गाड़ी की चपेट में आ गया।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बीमा एजेंट की हत्या मामले में दो आरोपित और गिरफ्तार

बीमा एजेंट की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

एक-दूसरे को समझने और सहयोग करने में सामाजिक कौशल मददगार

जीवन की असली शिक्षा वही है जो हमें दूसरों से जुड़ना, समझना और सहयोग करना सिखाए।

time to read

2 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

फैक्ट्री लाइसेंस की तर्ज पर मिले व्यापारियों को राहत: नितिन गुप्ता

कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन माना के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने एमसीडी से उद्यमियों की तर्ज पर दिल्ली के व्यापारियों को भी राहत देने की मांग की है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

शिक्षकों को होना चाहिए छात्रों का मित्र और मार्गदर्शक: प्रो. सहस्रबुद्धे

जामिया के 48 विभागों और 28 उत्कृष्टता एवं अनुसंधान केंद्रों के साथ बहु-विषयों की पेशकश एक ताकत और एक अवसर हैं, चुनौती नहीं। इस लिहाज से विश्वविद्यालय एनईपी को लागू करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थिति में है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कर्ज न लौटाने पर किसान व मां को आढ़ती ने जंजीरों से बांधा

पंजाब में मुक्तसर के गांव मधीर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size