विश्वास के संकट से घिरी न्यायपालिका
Dainik Jagran
|June 09, 2025
विचारणीय प्रश्न है कि भ्रष्टाचार में प्रथमदृष्टया लिप्त पाए गए न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग लाने के लिए सत्ता पक्ष को क्यों विवश किया जा रहा है?
भारतीय न्यायपालिका विश्वास के संकट से गुजर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा है कि 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की घटनाओं से जनता के विश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे पूरी न्याय प्रणाली में विश्वास कम हो सकता है।' यह गंभीर बात उन्होंने तब कही है, जब भ्रष्टाचार के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के विरुद्ध महाभियोग पर सत्ता पक्ष विपक्षी दलों से विचार विमर्श कर रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बीते दिनों कहा था कि 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जा सकता। सरकार न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के महाभियोग प्रस्ताव पर सभी दलों का सहयोग चाहती है।' उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने भी वर्मा को दोषी ठहराया है।
देश में न्यायिक सुधारों की मांग काफी पुरानी है। केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए एक राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग बनाया था। न्यायिक सुधारों की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम था, पर जजों की नियुक्ति की उस प्रणाली को न्यायपालिका द्वारा निरस्त कर दिया गया था। कहा गया कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता संविधान का आधारिक लक्षण है। मुख्य न्यायाधीश गवई ने भी कहा है कि ‘वर्तमान कोलेजियम प्रणाली आलोचना से रहित नहीं है, पर इसका समाधान न्यायिक स्वतंत्रता की कीमत पर नहीं हो सकता।' न्यायिक स्वतंत्रता की बात ठीक है, संवैधानिक है, पर न्यायपालिका सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं द्वारा मर्यादा पालन जरूरी है।
This story is from the June 09, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
गांव तक पहुंचा चांद-तारों का ज्ञान, आर्यन ने स्कूलों में पहुंचाया आसमान
दक्षिणी दिल्लीः ऊंचाई से गिरी चीजें जमीन तक कैसे पहुंचती हैं?
1 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
नान स्टाप 27 ट्रेनों की झांसी, प्रयाग व रामबाग स्टेशन पर होगा ठहराव
माघ मेला में भीड़ अनियंत्रित न हो, आने-जाने में ट्रेनों की कमी न हो, स्टेशन पर भीड़ न्यूनतम जुटे, इसके लिए रेलवे पहली बार नान स्टाप ट्रेनों को माघ मेला के दौरान प्रयाग, झूंसी और रामबाग स्टेशन पर ठहराव देने जा रहा है।
1 min
January 02, 2026
Dainik Jagran
दृढ़ इच्छाशक्ति से मजबूत दिखेगा- दिल्ली सहित एनसीआर
वर्षभर वायु प्रदूषण से जूझने वाले दिल्ली समेत एनसीआर में तापमान भी समय के साथ बढ़ रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र में प्रकृति का ख्याल रखते हुए सतत शहरी विकास की आवश्यकता है।
3 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
एंटीबायोटिक का अत्यधिक सेवन कर रहा बैक्टीरिया के जीन में बदलाव
एंटीबायोटिक के अधिक सेवन के कारण बैक्टीरिया अपने जीन में बदलाव कर रहे हैं, जिससे एंटीबायोटिक दवाएं धीरे- धीरे निष्प्रभावी होती जा रही हैं।
1 min
January 02, 2026
Dainik Jagran
पारिवारिक जीवन पर न्यायिक दृष्टिकोण
'गर्भपात के लिए पति की सहमति की जरूरत नहीं, महिला की इच्छा सर्वोपरि'
1 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
नीतिगत खामियां दूर कर होगा सतत शहरी विकास
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शहरी पुनर्गठन और एकीकृत यातायात एवं परिवहन नियोजन की आवश्यकता है।
2 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
पर्यटन स्थल-पार्कों पर उमड़ी भीड़, कई जगह रोकनी पड़ी एंट्री
जागरण संवाददाता दक्षिणी दिल्लीः नववर्ष 2026 के पहले दिन पर्यटन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
2 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
ग्रीन पार्क में लाल मिट्टी से बन रही पिच
कानपुरः छह वर्ष के इंतजार के बाद आखिरकार अब ग्रीन पार्क में भी लाल मिट्टी से बनी पिच होगी।
1 mins
January 02, 2026
Dainik Jagran
सर्दी से बचाव के लिए सुरक्षाकर्मियों को बांटे हीटर
जासं, दक्षिणी दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली जिला विकास समिति, आरडब्ल्यूए व मार्केट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को सर्दी से बचाव के लिए गार्ड व सुरक्षाकर्मियों को हीटर वितरित किए गए।
1 min
January 02, 2026
Dainik Jagran
एक फरवरी से बढ़ जाएंगे गुटखा, बीड़ी और सिगरेट के दाम
नई दिल्ली, प्रेट्र : एक फरवरी से गुटखा, बीड़ी और सिगरेट के दाम बढ़ जाएंगे।
2 mins
January 02, 2026
Listen
Translate
Change font size

