Try GOLD - Free
चुनाव की चोरी का पूरा खेल समझिए
Dainik Jagran
|June 07, 2025
चुनाव में धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान संबंधी आंकड़े एवं नतीजे इसे ही बयान करते हैं
-
मैं ने तीन फरवरी को संसद और उसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को लेकर चिंता जाहिर की थी। चुनावों को लेकर मैंने पहले भी संदेह जताया। मैं यह नहीं कह रहा कि हर चुनाव में हर जगह धांधली होती है, पर महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। मैं छोटी-मोटी गड़बड़ियों की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संस्थानों पर कब्जा कर बड़े पैमाने पर की जा रही धांधलियों की बात कर रहा हूं। पहले भी चुनावों में कुछ अजीब तरह की चीजें होती थीं, पर 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरी तरह विचित्र था। इसमें इतनी भयंकर धांधली हुई कि छुपाने की तमाम कोशिश के बाद भी गड़बड़ी के स्पष्ट सुबूत दिखते हैं। यदि गैर-अधिकारिक जानकारी छोड़ दें, तो भी आधिकारिक आंकड़ों से ही गड़बड़ियों का पूरा खेल सामने आ जाता है।
अंपायर तय करने वाली समिति में हेराफेरी :
पहले चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 से यह सुनिश्चित किया गया कि चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री और गृहमंत्री द्वारा 2-1 के बहुमत से चुने जाएं और चयन समिति के तीसरे सदस्य अर्थात नेता विपक्ष के वोट को अप्रभावी किया जा
सके। यानी जिन लोगों को चुनाव लड़ना है, वही 'अंपायर' भी तय कर रहे हैं। सबसे पहले तो चयन समिति से देश के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर उनकी जगह कैबिनेट मंत्री को लाने का फैसला गले नहीं उतरता। आखिर चयन समिति से एक निष्पक्ष निर्णायक को हटाकर कोई अपनी पसंद का सदस्य क्यों लाना चाहेगा? जैसे ही आप यह सवाल खुद से पूछेंगे, आपको जवाब मिल जाएगा।
फर्जी वोटरों के साथ मतदाता सूची में वृद्धिः
This story is from the June 07, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
आवारा कुत्तों की समस्या पर एमसीडी की है कछुआ चाल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी में आवारा कुत्तों की समस्या से समाधान के नाम पर एमसीडी कछुआ चाल चल रहा है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
कबाड़ के गोदाम में लगी आग से दुग्गियां चपेट में आईं
दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित कापसहेड़ा एक्सटेंशन में स्थित कबाड़ के गोदाम और झुग्गियों में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा
2.5 लाख से अधिक ई-रिक्शा, उसमें से आधे का पंजीयन नहीं
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
हथियार तस्करी में नाम बताने पर हुई थी दो भाइयों की हत्या
जाफराबाद के चौहान बांगर में 16 दिसंबर को हथियार सप्लायर नदीम व फजील की 50 गोलियां मारकर हत्या कर देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ की मांग पर होगा विचार : राजा इकबाल सिंह
दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मिला।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आगरा नहर में कूदे युवक को बचाया
पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात एक युवक आत्महत्या करने के लिए आगरा नहर में कूद गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आईआईटी में दिखा डिजाइन फार भारत-2047' का विजन
देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को मंच देते हुए आइआइटी दिल्ली में राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज 'डिजाइन फार भारत-यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026' के तहत डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
महिला टी-20 का रोमांच आज से
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के रोमांच की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है, जो अगले 20 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखेगा।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
सौ करोड़ की बात कही है
अंकित सखिया निर्देशित लालो कृष्ण सदा सहायते पहली गुजराती फिल्म है, जिसने सौ करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराई 10 किलो चांदी, व्यापारियों में रोष
चोरों की नजर बदरपुर गांव के सर्राफा कारोबारियों पर टिकी है।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
