Try GOLD - Free
रक्षा मोर्चे पर आत्मनिर्भरता का उद्घोष
Dainik Jagran
|May 19, 2025
कोई भी देश अच्छे से संप्रभु तब बनता है, जब वह जरूरी रक्षा सामग्री के निर्माण, रखरखाव और उसके उन्नयन में सक्षम हो जाता है
आधुनिक रणभूमि के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। अब सैनिकों की संख्या के अधिक मायने नहीं रह गए हैं। आज जो देश अपनी रक्षा तकनीक विकसित नहीं करेगा, वह दूसरों पर निर्भर होकर रह जाएगा। आधुनिक दौर की जंग केवल सैन्यकर्मियों की संख्या से नहीं, बल्कि नवाचार के आधार पर ही जीती जा सकती है और ऐसा नवाचार निश्चित रूप से अपने दम पर यानी स्वदेशी एवं संप्रभु प्रकृति का होना चाहिए। दुश्मन में केवल आपके हथियारों के जखीरे का ही डर न हो, बल्कि उन्हें उपयोग करने की आपकी दृढ़ता से वह भयाक्रांत हो। अगर कोई देश ऐसी सैन्य सामग्री के आयात पर निर्भर हो, जो तत्काल उपलब्ध न हो या रक्षा अनुबंध गुपचुप शर्तों से बंधे हों तो सामरिक क्षमताएं सदैव संदेह के दायरे में रहेंगी। कोई भी देश तब तक संप्रभुता का दावा नहीं कर सकता, जब तक कि वह अपनी रक्षा के लिए आवश्यक रक्षा सामग्री के निर्माण, रखरखाव और उसके समयानुकूल उन्नयन में सक्षम नहीं हो पाता। निवारक शक्ति केवल क्षमताएं हासिल करने से नहीं, बल्कि उन क्षमताओं के विश्वसनीय उपयोग से अर्जित होती है। भारत इन सभी पहलुओं को भलीभांति समझता है और आपरेशन सिंदूर को इसकी उद्घोषणा कहा जा सकता है। आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई सटीकता, संयम और जबरदस्त तकनीकी प्रभुत्व से ओतप्रोत रही। पूरा विश्व केवल इसके अप्रत्याशित परिणाम से हैरान ही नहीं, बल्कि हमारी स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं का लोहा मान रहा है। यह अभियान भारतीय विज्ञानियों की तकनीक और भारतीय आभूतिकरण उपग्रहों के जरिये संचालित किया गया।
This story is from the May 19, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी के लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस: कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को मास्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ में लेकर दिल्ली में गिरती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
ताइवान चीन के खिलाफ रक्षा बजट में 40 अरब डालर अतिरिक्त खर्चेगा
ताइवान की राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान अब चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए 40 अरब डालर का अतिरिक्त रक्षा बजट पेश करने की योजना बनाई है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
यमुना एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 14 यात्री घायल
क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बजे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
कालेजों में नशाखोरी से युवाओं को बचाएंगे 'नशा मुक्ति प्रहरी'
'नशे को कहो ना-जीवन को हां', 'हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा...'। कैंपस में ये संदेश युवा छात्रों तक पहुंचाएंगे।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
राष्ट्रीयता की भावना जगाता है वंदे मातरम्ः सचदेवा
वंदे मातरम् भारत का राष्ट्र गीत है, जो हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
सिरहौल बार्डर के पास डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिरहौल बार्डर के पास मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
डीसीसीआई में सीईओ-सीएफओ के दखल से पदाधिकारी नाराज
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में सीईओ और सीएफओ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेन से कूदी नेवी जवान की पत्नी, मौत
पटना से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 04089) में गलती से चढ़ने पर टीटीई से टिकट को लेकर विवाद के बाद महिला चलती ट्रेन से कूद गई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
बाजार में गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी ने फिर से 26,000 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
सोनीपत में पिलर से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के नजदीक बुधवार शाम को कार पिलर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए ग्रीनबेल्ट में उतर गई।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

