Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल, मनी लांड्रिंग में सोनिया और राहुल का नाम

Dainik Jagran

|

April 16, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के लिए परेशानी बढ़ गई है।

- विनीत त्रिपाठी · जागरण

नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल, मनी लांड्रिंग में सोनिया और राहुल का नाम

इससे जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने नौ अप्रैल को यह आरोप पत्र राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में न्यायाधीश (पीसी एक्ट) विशाल गोगने के समक्ष पीएमएलए की धारा 44 और 45 के तहत दायर किया। इसमें मनी लांड्रिंग के तहत दोषी ठहराने और सजा तय करने का प्रविधान है। आरोप पत्र में सोनिया व राहुल के स्वामित्व वाली कंपनी यंग इंडियन व उसके निदेशकों सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड व सुनील भंडारी (डोटेक्स मर्चेंडाइज के) का भी नाम है। इसमें आरोपितों के लिए पीएमएलए की धारा-4 के तहत सजा की मांग की गई है, जिसमें सात वर्ष तक की सजा हो सकती है।

ईडी ने सोनिया-राहुल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर 988 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है। साथ ही मनी लांड्रिंग से आय 988 करोड़ रुपये और इससे जुड़ी हुई संपत्तियों का मौजूदा बाजार मूल्य पांच हजार करोड़ रुपये आंका है।

विशेष न्यायाधीश ने मंगलवार को आरोप पत्र को रिकार्ड पर लेने के बाद कहा कि इसका संज्ञान लेने के पहलू पर विचार करने के लिए मामले को 25 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया जाता है। इस तिथि पर ईडी के विशेष अधिवक्ता व जांच अधिकारी को केस डायरी प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। अब पीएमएलए के तहत दायर मामले में भी आरोपितों को जमानत लेनी होगी। पीएमएलए के सख्त प्रविधान में जमानत लेना अन्य मामलों जैसा आसान नहीं है। इससे पूर्व जून, 2022 में सोनिया व राहुल गांधी से ईडी ने घंटों पूछताछ की थी।

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

अब क्लाउड सीडिंग के लिए किए जा रहे खर्च पर उठ रहे सवाल

क्लाउड सीडिंग के बाद अब इसके खर्च पर भी सवाल उठ रहे हैं।

time to read

1 mins

October 30, 2025

Dainik Jagran

आइएनडीआइए के मन में शरिया की दुकान, जुबान पर संविधान: भाजपा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के कई ताजा उदाहरणों का संदर्भ लेते हुए भाजपा ने उस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

time to read

1 min

October 30, 2025

Dainik Jagran

भाजपा को हराना है तो सपा और कांग्रेस छोड़ बसपा से जुड़ें मुसलमान : मायावती

बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिमों के बीच पकड़ बनाने की कोशिश तेज करेगी। समाज में यह संदेश दिया जाएगा कि भाजपा को केवल बसपा ही हरा सकती है।

time to read

1 min

October 30, 2025

Dainik Jagran

आप ने कृत्रिम वर्षा योजना पर फिर से उठाए सवाल

कृत्रिम वर्षा को लेकर आप संयोजक संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली सरकार के सभी इंजन फेल हो गए हैं।

time to read

1 mins

October 30, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

निजी कंपनियों से स्पर्धा लायक बनाए जाएंगे पोस्ट आफिस

पोस्ट आफिस का आधुनिकीकरण तो हुआ लेकिन वह आज की दौड़ में खड़ा नहीं हो पा रहा है।

time to read

1 mins

October 30, 2025

Dainik Jagran

परमाणु प्रतिष्ठानों तक पहुंचे जासूस, विज्ञानी बनकर रख रहे थे निगाह

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया जासूस आदिल हुसैनी विज्ञानी बनकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों की जासूसी कर रहा था।

time to read

1 min

October 30, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अब भी याद आते हैं जले शवों के ढेर... हिम्मत दे जाती है जवाब

कहीं शव का सिर पड़ा था, तो कहीं धड़। अपनों को खोजने मोर्चरी गए, लेकिन जली हुई लाशों के ढेर देख हिम्मत जवाब दे गई।

time to read

1 mins

October 30, 2025

Dainik Jagran

उचित चिंता

राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का कार्बाइड गन को लेकर चिंता जताना सर्वथा उचित है।

time to read

1 min

October 30, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

‘उपभोक्ता फोरम को वीसी से जोड़ने’ की समयसीमा करे पेश

राजधानी के उपभोक्ता फोरम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं से लैस करने लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से समयसीमा देने का निर्देश दिया है।

time to read

1 min

October 30, 2025

Dainik Jagran

एसिड अटैक की कहानी गढ़ने वाली छात्रा का भाई-चाचा धरा

भारत नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार कोर्स की छात्रा पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस को गुमराह करने, साजिश रचने समेत अन्य मामलों में जल्द ही छात्रा की भी गिरफ्तारी होगी।

time to read

2 mins

October 30, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size