Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 9,500+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

समस्या | बारिश से जगह-जगह जलभराव

Dainik Bhaskar Rewa

|

June 22, 2025

कॉलोनियों में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण बढ़ी परेशानी

- भास्कर ब्यूरो, सीधी।

मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में बीती रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते शहर के अंदर अलग-अलग हिस्सों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके कारण शनिवार को सुबह से लोगों को घरों से निकलने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।

24 वार्डों वाली सीधी नगर पालिका के अंतर्गत सभी रिहायशी कॉलोनियों में जल निकासी को लेकर बेहतर व्यवस्था न होने के कारण बरसात का सिलसिला शुरू होते ही लोगों के लिए परेशानी खड़ी होने लगती है। शनिवार को शहर में सुबह से ही बरसात का दौर प्रारंभ हो गया, जिसके कारण उन इलाकों में पानी भरने की समस्या निर्मित होने लगी, जहां पर अभी तक जल निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। ज्ञात हो कि नगर पालिका के अंतर्गत लगभग हर वार्ड में ऐसी रिहायशी कॉलोनियों हैं, जहां पानी निकासी के लिए व्यवस्थित तरीके से नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। पहली ही बरसात के साथ लोगों के सामने घरों के आसपास और सडक़ों पर पानी भरने की समस्या निर्मित होने लगी है। अभी तो पूरी बरसात शेष है। ऐसे में आम लोगों को जल भराव की समस्या का सामना इसलिए करना होगा क्योंकि पूरे शहर में जल निकासी को लेकर ठोस इंतजाम नगर पालिका अब तक कर पाई है। शहर के वार्ड क्रमांक 17 अंतर्गत मिश्रा कॉलोनी, वार्ड 4, वार्ड 22, संघ कार्यालय के सामने वार्ड क्रमांक 5, आजाद नगर वार्ड क्रमांक 14, कोलान बस्ती वार्ड क्रमांक 15, सम्राट चौराहा, गोल मार्केट सहित अन्य उन इलाकों में बारिश के साथ जल भराव होने लगा, जहां पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं बन पाई है।

MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Rewa

Dainik Bhaskar Rewa

स्पीक-अप• त्रिभुज का तीसरा कोण है भारत अमेरिका और चीन के बीच हम क्या रणनीति अपनाएं?

2014 से 2018 के बीच शी जिनपिंग ने भारत को अमेरिका के भू-राजनीतिक घेरे से निकाल बाहर करने की भरसक कोशिशें की थीं।

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

दूरदृष्टि • आने वाले समय में भीड़भाड़ और बढ़ेगी टेक्नोलॉजी या प्लानिंग हमें भगदड़ों से बचा सकती है

भारत दुनिया की भगदड़-राजधानी बनता जा रहा है।

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामला अब तक की जांच

में 16 नियुक्तियां संदिग्ध, पूर्व डीईओ से जुड़े तार

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

गड़बड़ी की जांच कर की गई कार्रवाई

जिले की जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शासन की अतिमहात्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में की जा रही गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सामने आ रहीं हैं।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

सीपीआर से बचाई जा सकती है 10 में से 7 प्रभावितों की जान !

सतना। हार्ट अटैक से लगभग मृतप्राय हो चुके व्यक्ति की जान कॉर्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) से बचाई जा सकती है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

मांगे पूरी न होने पर कोटवार संघ करेगा आंदोलन

पवई तहसील के समस्त कोटवारों ने प्रदेश कोटवार संघ के आवाहन पर अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शिवम गौतम को ज्ञापन सौंपा।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

कलाइयों में सजेंगी हरी चूड़ियां डिजाइनर मेहंदी होगी खास

सावन आते ही प्रकृति की अनोखी छटा बिखर जाती है ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने हरे रंग की चादर ओढ़ ली हो।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

विंध्य व्यापार मेला के आयोजन को लेकर समितियों से लिए गए सुझाव

सतना। शहर के बीटीआई मैदान में 11 दिनों तक चलने वाले विंध्य व्यापार मेला की तैयारियों को लेकर सोमवार को चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

गढ़ों और जलजमाव से हदहदवा नदी के पुल पर मंडरा रहा संकट!

अनदेखी · कचनी हायर सेकेंड्री नवीन भवन से मेडिकल कॉलेज और भकुआर जाने का मार्ग पुल के क्षतिग्रस्त होने से हो जाएगा बंद

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Rewa

एनसीएल की कोल खनन और मशीनरी-डिजिटली क्षमताओं को सीआईएल ने जांचा-परखा

मिनीरत्न कंपनी एनसीएल के दौरे पर आये कोल इंडिया लिमिटेड के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बीना और कृष्णशिला परियोजनाओं का दौरा किया।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size