हरिजन बस्ती में सुविधाओं का अभाव, प्यास बुझाने के लिए लोगों को करना पड़ता है संघर्ष
Dainik Bhaskar Rewa
|June 08, 2025
शहर के बीच बाजार क्षेत्र में पड़ने वाली हरिजन बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है। यहां पर घर-घर नल के माध्यम से लोगों को जल नसीब नहीं हो रहा है। अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती में रहने वाले लोगों को सुबह से संघर्ष करना पड़ता है।
-
इस बस्ती में रहने वाले लोग ज्यादातर मजदूरी का काम करते हैं। सुबह सबसे पहले वे घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए पुराने बस स्टैंड के आसपास स्थित हैंडपंप का सहारा लेने के लिए मजबूर होते हैं। पानी की व्यवस्था करने के बाद ही स्थानीय लोग अपने काम के लिए रवाना हो पाते हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत सोनांचल बस स्टैंड के समीप स्थित हरिजन बस्ती में निवास करने वाले लोगों के लिए पेयजल सबसे गंभीर समस्या है, जिसके लिए अभी तक स्थानीय पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन घरों के बाहर शोपीस बन कर रह गए है, क्योंकि पुरानी बिछाई गई पाइप लाइन में अब पानी की आपूर्ति नहीं होती है।
पिछले करीब पांच वर्ष से हरिजन बस्ती में रहने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस्ती में जाने की गलियां इतनी सकरी है कि नगर पालिका के टैंकर कभी नहीं पहुंच सकते हैं। पानी की व्यवस्था बस्ती में कराने की मांग स्थानीय लोगों ने हर मौके पर उठाई है, लेकिन अभी तक जनप्रतिनिधियों और नपा प्रशासन द्वारा समस्या के निदान को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया है।
This story is from the June 08, 2025 edition of Dainik Bhaskar Rewa.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Rewa
Dainik Bhaskar Rewa
स्पीक-अप• त्रिभुज का तीसरा कोण है भारत अमेरिका और चीन के बीच हम क्या रणनीति अपनाएं?
2014 से 2018 के बीच शी जिनपिंग ने भारत को अमेरिका के भू-राजनीतिक घेरे से निकाल बाहर करने की भरसक कोशिशें की थीं।
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
दूरदृष्टि • आने वाले समय में भीड़भाड़ और बढ़ेगी टेक्नोलॉजी या प्लानिंग हमें भगदड़ों से बचा सकती है
भारत दुनिया की भगदड़-राजधानी बनता जा रहा है।
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामला अब तक की जांच
में 16 नियुक्तियां संदिग्ध, पूर्व डीईओ से जुड़े तार
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
गड़बड़ी की जांच कर की गई कार्रवाई
जिले की जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शासन की अतिमहात्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में की जा रही गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सामने आ रहीं हैं।
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
सीपीआर से बचाई जा सकती है 10 में से 7 प्रभावितों की जान !
सतना। हार्ट अटैक से लगभग मृतप्राय हो चुके व्यक्ति की जान कॉर्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) से बचाई जा सकती है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
मांगे पूरी न होने पर कोटवार संघ करेगा आंदोलन
पवई तहसील के समस्त कोटवारों ने प्रदेश कोटवार संघ के आवाहन पर अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शिवम गौतम को ज्ञापन सौंपा।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
कलाइयों में सजेंगी हरी चूड़ियां डिजाइनर मेहंदी होगी खास
सावन आते ही प्रकृति की अनोखी छटा बिखर जाती है ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने हरे रंग की चादर ओढ़ ली हो।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
विंध्य व्यापार मेला के आयोजन को लेकर समितियों से लिए गए सुझाव
सतना। शहर के बीटीआई मैदान में 11 दिनों तक चलने वाले विंध्य व्यापार मेला की तैयारियों को लेकर सोमवार को चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
गढ़ों और जलजमाव से हदहदवा नदी के पुल पर मंडरा रहा संकट!
अनदेखी · कचनी हायर सेकेंड्री नवीन भवन से मेडिकल कॉलेज और भकुआर जाने का मार्ग पुल के क्षतिग्रस्त होने से हो जाएगा बंद
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Rewa
एनसीएल की कोल खनन और मशीनरी-डिजिटली क्षमताओं को सीआईएल ने जांचा-परखा
मिनीरत्न कंपनी एनसीएल के दौरे पर आये कोल इंडिया लिमिटेड के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बीना और कृष्णशिला परियोजनाओं का दौरा किया।
1 mins
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size

