Try GOLD - Free
भारत में डिजिटल-क्रांति का एक दशक
Dainik Bhaskar Pune
|July 02, 2025
दस साल पहले हमने एक ऐसे क्षेत्र में पूर्ण विश्वास के साथ ऐसी यात्रा शुरू की थी, जहां पहले कोई नहीं गया था। जहां दशकों तक यह संदेह किया गया कि भारतीय तकनीक का उपयोग कर पाएंगे कि नहीं, हमने उस सोच को बदला और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर विश्वास किया। जहां दशकों तक सिर्फ यह सोचा गया कि तकनीक का उपयोग अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगा, हमने उस मानसिकता को बदला और तकनीक के माध्यम से उस खाई को खत्म किया। जब नीयत सही होती है, तो नवाचार वंचितों को सशक्त करता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो तकनीक हाशिए पर खड़े लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है। यही विश्वास डिजिटल इंडिया की नींव बना- एक ऐसा मिशन जो सभी के लिए पहुंच को लोकतांत्रिक (आसान) बनाने, समावेशी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू हुआ।
2014 में इंटरनेट की पहुंच सीमित थी, डिजिटल साक्षरता कम थी और सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन पहुंच बेहद सीमित थी। कई लोगों को संदेह था कि भारत जैसा विशाल और विविध देश वास्तव में डिजिटल बन सकता है या नहीं। आज, इस प्रश्न का उत्तर डेटा और डैशबोर्ड में नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन के माध्यम से दिया जा चुका है। शासन से लेकर शिक्षा, लेन-देन और निर्माण तक, डिजिटल इंडिया हर जगह है। 2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे। आज यह संख्या बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो चुकी है। 42 लाख किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर केबल, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 11 गुना है, अब दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है।
This story is from the July 02, 2025 edition of Dainik Bhaskar Pune.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
दूरदृष्टि • ट्रम्प का सामना करना जरूरी है 'गैंस्टर साम्राज्यवाद' के विरोध में दुनिया एक हो
ट्रम्प की लेन-देन आधारित, प्रभाव-क्षेत्रों वाली भू-राजनीतिक और वैश्विक आर्थिक सोच ऊपर से जितनी बेतरतीब दिखती है, वैसी वह है नहीं।
2 mins
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
महंगे उपकरण का सुरक्षा कवच
डिजिटल युग में स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे उपकरण हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ये तरीक़ा अपना सकते हैं।
2 mins
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
जॉब-फ्रॉगिंग तो नहीं कर रहे हैं आप?
आपके रेज्यूमे में तरह-तरह की नौकरी रूपी रंग उसको सुंदर दिखा सकते हैं, लेकिन आपके नियोक्ता को आकर्षित नहीं कर सकते।
2 mins
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
ऑपरेशन त्राशी-1 • सुरक्षा एजेंसियां हैरान, जमीन के नीचे था ठिकाना 12 हजार फीट ऊपर बने आतंकी ठिकाने पर मिला 3 माह का राशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सोनार गांव में आतंकियों की तलाश में चल रहा ऑपरेशन त्राशी-1 मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
1 min
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
जब तक डर है, तब तक मर्दानी की जरूरत हैः रानी मुखर्जी
'मर्दानी 3' के साथ रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौट रही हैं, लेकिन इस बार लड़ाई और भी गहरी, निजी और सामाजिक है।
2 mins
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
नवाचार से मिली रोज़गार की राह
किसी एक की मदद से मिली सीख ने मदद का कारवां शुरू कर दिया।
1 mins
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
रीढ़ की हड्डी टूटी पर इलाज में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया लाभ
अचानक होने वाले हादसों में घायल बीमितों को भी बीमा कंपनी नियमानुसार लाभ नहीं दे रही है, यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है।
1 min
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
सांस लेने की आवाज़ आती है
सवाल रात में सोते समय तेज़ सांस चलने की आवाज़ आती है।
1 min
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
यूनुस ने पीएम का कार्यकाल 10 साल करने के लिए जनता का समर्थन मांगा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने आगामी आम चुनावों के साथ होने जा रहे जनमत-संग्रह (रेफरेंडम) में अपनी सरकार के सुधार पैकेज के समर्थन में 'यस' वोट देने की अपील की है।
1 min
January 21, 2026
Dainik Bhaskar Pune
ज़िम्मेदार कौन ?
ए क जिला न्यायालय के बाहर रोती-बिलखती सात-आठ वर्ष की एक बच्ची का दृश्य किसी भी संवेदनशील मनुष्य को भीतर तक झकझोर देने के लिए पर्याप्त है।
2 mins
January 21, 2026
Listen
Translate
Change font size

