Try GOLD - Free

दुनिया खरीद रही ज्यादा हथियार !

Dainik Bhaskar Narsinghpur

|

May 25, 2025

क्या दुनिया अब अधिक असुरक्षित महसूस कर रही है और इसलिए सेना पर खर्च बढ़ा रही है? स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पूरी दुनिया का सैन्य खर्च 2,718 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

यह पिछले साल की तुलना में 9.4 फीसदी ज्यादा है। यह शीतकाल के बाद किसी एक वर्ष में सर्वाधिक बढ़ोतरी भी है। हालांकि यह लगातार दसवां साल है, जब खर्च में धीरे-धीरे सतत बढ़ोतरी हुई है। इस खर्च में 60 फीसदी हिस्सा सिर्फ पांच देशों का है, जिनमें अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल है।

लेकिन सैन्य खर्च बढ़ने के साथ उन देशों को फायदा हो रहा है, जो हथियारों के कारोबार में सबसे आगे हैं। जाहिर है, इसमें भी सबसे ज्यादा लाभ की स्थिति में अमेरिका ही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दो देशों के साथ महत्वपूर्ण आर्म डील की है। इनमें से एक सऊदी अरब के साथ की गई 142 अरब डॉलर की डील को तो व्हाइट हाउस ने इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील बताया है। इस समझौते में सऊदी अरब को C-130 ट्रांसपोर्ट विमान, मिसाइलें, रडार सिस्टम और कई एडवांस हथियार दिए जाएंगे। दूसरी डील कतर के साथ की गई है। इसमें अमेरिका मुख्य रूप से कतर को दो अरब डॉलर में MQ-9B ड्रोन देगा।

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों के सैन्य हथियारों का राजस्व 632 अरब डॉलर को पार कर गया है, जो एक साल पहले की तुलना में 4.2% अधिक है। सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में प्रमुख हथियारों के निर्यातक के रूप में 64 देशों की पहचान की है। इस अवधि में पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातक देशों (अमेरिका, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी) ने ही कुल हथियार निर्यात के लगभग तीन-चौथाई (72 प्रतिशत) हिस्से पर कब्जा किया। हथियार बेचने के मामले में भारत काफी पीछे है। वह फिलहाल शीर्ष 25 देशों में शामिल नहीं है।

5 सबसे बड़े हथियार कारोबारी देश

आंकड़े 2020-24 के दौरान वैश्विक बिक्री में हिस्सेदारी के

जर्मनी चीन रूस फ्रांस अमेरिका

5 सबसे बड़े हथियार खरीददार देश

आंकड़े 2020-24 के दौरान वैश्विक खरीददारी में हिस्सेदारी के

पाकिस्तान स.अरब कतर भारत यूक्रेन

MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Narsinghpur

Dainik Bhaskar Narsinghpur

शूटिंग: एशियन चैम्पियनशिप में मनु भाकर दो इवेंट में हिस्सा लेंगी

दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को कजाखस्तान में 16 से 30 अगस्त तक होने वाली 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए घोषित 35 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

टेनिस: अल्कारेज की लगातार 22वीं जीत

अल्कारेज पिछले 10 ग्रैंड स्लैम में 9वीं बार अंतिम-8 में

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल पर भी लगेगा किराया

कैंट बोर्ड ने शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल के धार्मिक आयोजन का किराया 50 हजार रुपए प्रतिदिन कर दिया है।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

26/11 • आईएसआई के साथ साजिश में शामिल था तहव्वुर राणा ने कबूला- 'मैं पाक आर्मी का एजेंट, हमले के वक्त मुंबई में ही था'

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (64) ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

उर्वरक के लिए नहीं भटकें किसान, सोसायटी न बरते लापरवाही

भास्कर न्यूज, बालाघाट. सोमवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

तकनीक • नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल भी जनगणना के नतीजे 9 माह में आ सकते हैं, लोग खुद भर सकेंगे डेटा

जनगणना महापंजीयक कार्यालय ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद जनगणना 2027 की तस्वीर पेश की है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

मछली पालने के टैंक में घुसे दो मगरमच्छ

खमरिया से लगे मटामर गांव में बने मछली पालन टैंक में दो बड़े मगरमच्छ घुस गए।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

अमेरिका से जहाज में चीन जा रहा ईथेन अंबानी ने खरीदा

चीन-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच मुकेश अंबानी ने बड़ा दांव खेला हैं। एशिया में सबसे अमीर अंबानी अमेरिका के उस कार्गो का स्वागत करने जा रहे हैं, जो चीन के लिए था और टैरिफ युद्ध के चलते समुद्र में खड़ा था।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

भालू के हमले में पिता-पुत्र और पड़ोसी की मौत, ग्रामीणों ने भालू को पीटकर मार डाला

संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास बफर जोन में सोमवार सुबह 5 बजे एक भालू के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Narsinghpur

पंजाब के उद्योगपति मप्र में 15606 करोड़ लगाने को तैयार, 20 हजार लोगों को मिल सकेगा रोजगार

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष मप्र में निवेश के लिए 15,606 करोड़ के प्रस्ताव आए।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size