Try GOLD - Free
चौड़ी सड़कों ने पहाड़ों की नींव हिलाई जल निकासी बंद, भूस्खलन 6 गुना बढ़ा
Dainik Bhaskar Mumbai
|August 18, 2023
हिमालय की उम्र घट रही - हिमाचल में 55 दिन में 113 लैंडस्लाइड; आपदा में मरने वाले 330 हुए
-
पहाड़ों में अवैज्ञानिक निर्माण और घटता वन क्षेत्र हिमालय की उम्र घटा रहा है। इसके पहाड़ दरक रहे हैं। हिमाचल इसका उदाहरण है। यहां दो साल में भूस्खलन की घटनाएं 6 गुना बढ़ गई हैं। इस मानसून के 55 दिन में 113 बार भूस्खलन हुआ है। पूरे राज्य में ऐसे क्षेत्र बढ़कर 17120 हो गए हैं। इनमें भी 675 के किनारे इंसानी बस्तियां हैं। भूवैज्ञानिक विशेषज्ञ प्रो. वीरेंद्र सिंह धर के मुताबिक हिमालय पारिस्थितिक रूप से बहुत नाजुक स्थिति में है। सड़क निर्माण के लिए पहाड़ों की ढलान में अवैज्ञानिक तरीके से कटाई, टनल में धमाके और हाइड्रो प्रोजेक्ट से भूस्खलन बढ़ रहा है। चौड़ी सड़कों के लिए हिमाचल के पहाड़ों को सीधा काटा जा रहा है। इससे पहाड़ों की तलहटी की चट्टानें भी काटी जा रही हैं, जिससे जल निकासी की व्यवस्था खत्म हो गई है। नतीजा - हिमाचल में ढलान वाले क्षेत्र भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो गए हैं। वहीं, हिमाचल की आपदा में मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 330 हो गया। शिमला में कई सरकारी भवन भूस्खलन के खतरे की जद में हैं। 150 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।
This story is from the August 18, 2023 edition of Dainik Bhaskar Mumbai.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
रेल विकास निगमः दो साल में मुनाफा औसत 27% बढ़ने का अनुमान, पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही
रेल विकास निगम (आरवीएनएल) कई ब्रोकरेज कंपनियों की 'स्टॉक्स टू वॉच' लिस्ट में शामिल है। अलगअलग विश्लेषकों का जो अनुमान है, उसके मुताबिक अगले दो साल में इस कंपनी के मुनाफे में औसतन 27% बढ़ोतरी होगी।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
मालाड वाॅकथॉन में 7 हजार प्रतिभागियों ने लगाई दौड़
भास्कर न्यूज| मुंबई. टीम मालाड वॉकथॉन की ओर से 30 नवंबर को संजय गांधी प्ले ग्राउंड, मालाड पूर्व में मालाड वॉकथॉन 6.0 का आयोजन किया गया। इसमें 7 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉकथॉन में अग्रवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज, डाइनेमिक्स के निर्मल बांग, एम्पल मिशन के संस्थापक डॉ. अनिल मुरारका और वेदांत फाउंडेशन की कुसुम मधुसूदन माहेश्वरी सहित प्रमुख संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें 2 लाख रुपए का पुरस्कार पूल भी शामिल था, जिसे प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में वितरित किया गया। आयोजन में रोटरी क्लब, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, ब्रह्मा कुमारी सहित कई सामुदायिक संगठनों और एनजीओ की भागीदारी रही।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
नवंबर में ठंड का बना नया रिकॉर्ड, मुंबई में रविवार की सुबह रही सबसे ठंडी
नवंबर में मुंबई में पड़नेवाली ठंड का रविवार की सुबह फिर से एक नया रिकॉर्ड बना है। रविवार को मुंबई में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
ताने सुने; असुविधाओं में खेलीं, अब इस डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी
दीप्ति शर्मा (28) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख ऑलराउंडर हैं। फिलहाल दीप्ति चर्चा में हैं।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
सेंट्रल जीएसटी ने जब्त की कैंसर कारक सुपारी
>>11 ट्रकों में मिली ₹ 300 करोड़ की 300 किलो सुपारी >> इंडोनेशिया से लाई जा रही खेप को रायगड में पकड़ा
1 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
बकाया पानी बिल जमा करने वाले को मिलेगी ब्याज में 100 % छूट
>> मनपा आयुक्त सौरभ राव की घोषणा
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
रोहित-कोहली की क्लास ने कराया पास
अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 0-2 से फेल होने के बाद भारत ने घरेलू वनडे सीरीज में 17 रन की जीत से शानदार शुरुआत की।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
प्रोजेक्ट पूरे महाराष्ट्र में होगी एआई से जांच एआई ने कैंसर बताया, 2050 महिलाओं की जान बच गई
महाराष्ट्र के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल अब एआई के जरिए रखा जाएगा। धाराशिव जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद एआई से स्वास्थ्य जांच अब पूरे महाराष्ट्र में की जाएगी।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
चाइनीज मांझे से छात्र की गर्दन कटी, मौत; दोस्तों के हाथ कटे
इंदौर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 16 साल के छात्र की मौत हो गई।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
महाराष्ट्र का विकास और गौरव बढ़ाने के लिए कार्यरत रहूंगाः राजेश अग्रवाल
प्रदेश सरकार के नए मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने रविवार को पदभार संभाल लिया।
1 mins
December 01, 2025
Translate
Change font size

