Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

नीतीश नारी लोकतंत्र

Outlook Hindi

|

December 08, 2025

बिहार का 2025 का जनादेश नीतीश कुमार के रिकॉर्ड दसवें कार्यकाल से कहीं बढ़कर अभूतपूर्व महिला भागीदारी का है, जिसने चुपचाप राज्य के राजनैतिक और आर्थिक परिदृश्य को नया रूप दिया

- अश्वनी कुमार

नीतीश नारी लोकतंत्र

नतीजा राजनैतिक सूनामी की तरह आया, जिसमें महागठबंधन के भारी सामाजिक समीकरण और जन सुराज की बहुप्रचारित नई आकांक्षा जगाने की राजनीति, दोनों बह गए।

जदयू-भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत सिर्फ सत्ता में होने की वजह से नहीं, बल्कि राजनीति में व्यक्तित्व-केंद्रित, विरासत और सामुदायिक व्याकरण का महा खंडन भी है। जनादेश 2025 को दो निर्णायक ताकतों के संगम ने ऐतिहासिक बना दिया। एक, नीतीश कुमार का असाधारण राजनैतिक सफर, जो वैचारिक टूटन, गठबंधन बदलने और सेहत तथा भविष्य को लेकर लगातार अटकलों के बावजूद टिके रहे हैं। दूसरे, महिलाओं का अभूतपूर्व 71.6 प्रतिशत मतदान (जो पुरुषों के 62.8 प्रतिशत से अधिक है) गहरे पितृसत्तात्मक ढांचे की राजनीति में निर्णायक चुनावी समूह के रूप में महिलाओं के उदय का संकेत है। विस्तृत आंकड़ों के आने में तो समय लगेगा, लेकिन जदयू की 2020 के मुकाबले विशाल जीत एक निष्कर्ष अपरिहार्य बनाती है कि लगभग 1.7 करोड़ महिला मतदाताओं की निर्णायक बहुसंख्या ने रोजगार और पलायन को लेकर गूंजती चिंताओं के बावजूद नीतीश कुमार और एनडीए का समर्थन किया है।

नीतीश कुमार की जीत ऐसे नेता के धैर्य की भी बानगी है, जो करिश्मे या दिखावे पर नहीं, बल्कि संयम और नैतिक आग्रह पर टिका है। वे गठबंधन के अंतर्विरोधों को शांत ढंग से नियंत्रित करने की कला में माहिर हैं। उनके जीवनी लेखक संकर्षण ठाकुर उन्हें राजनैतिक कीमियागर बताते हैं, ऐसा नेता जो अंतर्विरोधों को व्यावहारिक गठबंधनों, नैतिक विश्वसनीयता और व्यावहारिक शासन में बदलकर अपना अस्तित्व बनाए रखता है। भारी तड़क-भड़क, दिखावे और लोकलुभावनवाद के इस दौर में नीतीश सत्ता के लिए उलट या अलग व्याकरण का प्रतीक हैं, जो लचीलेपन के साथ दृढ़ विश्वास, संयम-सक्रियता के तालमेल और मजबूत जड़ों के साथ सुधार को जोड़ता है।

MORE STORIES FROM Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सपनों का आशियाना अपना

समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है

time to read

4 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अपराध पर नकेल

तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है

time to read

3 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव

युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है

time to read

3 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हवाई सपनों की ऊंची उड़ान

हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख

time to read

2 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद

सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है

time to read

3 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद

निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है

time to read

3 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

भयावह रात

नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची

time to read

2 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

शहरनामा कुक्षी

स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।

time to read

3 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हरियाणा की डिजिटल छलांग

हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।

time to read

2 mins

December 08, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा

हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है

time to read

3 mins

December 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size