Try GOLD - Free
विंध्य आर-पार गहरी दरार
Outlook Hindi
|March 31, 2025
संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्रिभाषा फार्मूले पर उठे बवंडर से उत्तर-दक्षिण की खाई चौड़ी होने की ही नहीं, भाजपा के खिलाफ नई मोर्चाबंदी की भी सियासी सुगबुगाहट
दक्खिन दिशा से उठी जोरदार हवा क्या विंध्य पार कर सकती है? राजनीति में किसी संभावना से इनकार कोई अहमक ही कर सकता है। वैसे, दक्षिण तो शायद पूरी तरह इस बवंडर की चपेट में है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) के नेता एम.के. स्टालिन के हाथ तो जैसे नया राजनैतिक अमोघ अस्त्र लग गया है। उन्होंने 2026 के बाद संसदीय और राज्य विधानसभाओं के संभावित परिसीमन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के त्रि-भाषा फार्मूले के खिलाफ मोर्चे को विंध्य पार ले जाने की मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने 7 मार्च को कई मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी में साझा कार्रवाई समिति (जेएसी) बनाने और उसकी पहली बैठक 22 मार्च को चेन्नै में करने का बुलावा भेजा है। उन्हें उम्मीद है कि दक्षिण के राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अलावा ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल भी जेएसी में शामिल होंगे। इसके लिए वे पार्टी के सांसदों और नेताओं को अन राज्यों में भी भेज रहे हैं और संसद में बजट सत्र की दूसरी बैठक में मुद्दे को उठाने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। 10 मार्च को बैठक शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में इन मुद्दों पर हंगामा भी हुआ।
परिसीमन में इन सभी राज्यों के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश वगैरि में भी संसदीय सीटें घटने की संभावना है। उससे पहले 2 मार्च को उन्होंने अपने राज्य में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें राज्य की सभी छोटी-बड़ी पार्टियां शामिल हुईं और साझा मोर्चा खोलने को राजी हुईं। अलग सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रही, जिसकी तमिलनाडु में कोई खास पैठ नहीं है। भाजपा की दलील है कि यह बेमतलब बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश है। 26 फरवरी को तमिलनाडु के कोयंबत्तूर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिसीमन में प्रो-राटा (आनुपातिक) आधार पर दक्षिणी राज्यों में सीटें कम नहीं होने जा रही हैं। लेकिन स्टालिन इसे बेहद अस्पष्ट मानते हैं।
This story is from the March 31, 2025 edition of Outlook Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
