Try GOLD - Free
महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल
Outlook Hindi
|March 17, 2025
मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में खरीद पर हुए करार बताए जा रहे हैं, हालांकि सतह के नीचे सब कुछ ठीक नहीं
डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति पद का भार संभालने के महीने भर के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा ट्रम्प के साथ अपने निजी संबंध मजबूत करने और उनके दूसरे कार्यकाल में पानी नापने की कवायद रही। दुनिया के दूसरे देशों की तरह भारत भी जानता है कि ट्रम्प आज 'अमेरिका को फिर से महान बनाने' (मागा) की अपनी परियोजना में पूरी ताकत और वर्चस्व झोंकने को तैयार बैठे हैं। अभी ट्रम्प प्रशासन की पूरी कैबिनेट भी नियुक्त नहीं हुई है, लिहाजा भारत के साथ अमेरिका ने किसी भी समझौते पर कोई दस्तखत नहीं किए, लेकिन दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों का एक महत्वाकांक्षी खाका जरूर खींच दिया है। इसमें अमेरिका से उसके ज्यादा उपकरणों की खरीद शामिल है। ट्रम्प जोर लगा रहे हैं कि भारत उससे ज्यादा से ज्यादा तेल, गैस और रक्षा उपकरण खरीदे, साथ ही अमेरिकी उत्पादों को अपने यहां अधिक पहुंच मुहैया करवाए। भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार होने के नाते अमेरिका ने जो शुल्क लागू किए हैं उनका भारत के निर्यातों पर असर पड़ेगा। हो सकता है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन कायम हो।
ट्रम्प के साथ बैठक से पहले मोदी की मुलाकात कारोबारी एलन मस्क से हुई। अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और प्रवासी भारतीय कारोबारी विवेक रामास्वामी भी मोदी से मिले, जो ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में हैं। अमेरिकी खुफिया विभाग की नई निदेशक तुलसी गब्बार्ड ने वॉशिंगटन पहुंचते ही मोदी से मुलाकात की थी। माना जाता है कि मोदी के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं।
वॉशिंगटन के हडसन इंस्टिट्यूट की अपर्णा पांडे का कहना है, "प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रतीकात्मक और वास्तविक दोनों ही स्तरों पर उत्पादक रहा। प्रतीक रूप में देखें, तो वे ऐसे चौथे विदेशी नेता थे और वह भी उस देश के जो अमेरिका का सामरिक साझीदार नहीं हैं, जो इतनी जल्दी ट्रम्प से मिल सके। वास्तविक मायने में देखें तो भारत को भले ही अमेरिका के लगाए शुल्क के असर से लड़ना होगा और बाजार पहुंच की राह में अवरोधों को दूर करना होगा, लेकिन प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर निरंतर साझेदारी कायम रहने का वादा तथा एफ-35 सहित दूसरे रक्षा उपकरणों की बिक्री अहम है।"
This story is from the March 17, 2025 edition of Outlook Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Outlook Hindi
Outlook Hindi
सपनों का आशियाना अपना
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
4 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
अपराध पर नकेल
तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव
युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हवाई सपनों की ऊंची उड़ान
हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद
सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद
निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
भयावह रात
नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
शहरनामा कुक्षी
स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हरियाणा की डिजिटल छलांग
हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा
हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है
3 mins
December 08, 2025
Listen
Translate
Change font size

