Try GOLD - Free
भारतीय रेल पर फिर सवाल
Outlook Hindi
|March 17, 2025
कुंभ के दौरान स्टेशनों पर हुई बदइंतजामी और मौतों ने रेलवे के दावों की खोली पोल, बहुत सुधार की दरकार
संसद के बजट सत्र में कुंभ मेले को लेकर जोरदार तैयारियों पर वाहवाही बटोर रही भारतीय रेल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद फिर से आलोचना के घेरे में है। देश के सबसे सुविधा-संपन्न और सुरक्षित माने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी 2025 को हुई भगदड़ में 18 मौतों के कारण रेलवे तीखे जनाक्रोश की चपेट में आई है। बजट सत्र के दूसरे चरण में रेल मंत्रालय के कामकाज पर प्रस्तावित चर्चा में स्वाभाविक है कि रेल मंत्री और आला अफसरों को कई असहज सवालों का सामना करना पड़ेगा। 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को संभालने में कई खामियां सामने आ चुकी हैं। घटना की जांच जारी है और रिपोर्ट आने पर बहुत से मामलों का खुलासा होगा। फिलहाल यह बात आई है कि घटना के दिन शाम को दो घंटे के बीच 2600 लोगों ने विशेष ट्रेन का टिकट खरीदा था। तभी रेलवे को सजग हो जाना था पर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 2.5 लाख रुपये तथा घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ रेलवे ने स्थिति समान्य करने के लिए कई कोशिशें की हैं। स्टेशन पर भगदड़ में मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले महाकुंभ 2013 के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी भगदड़ में कई मुसाफिर जान गंवा बैठे थे। इसे ध्यान में रख कर रेलवे ने इस बार अपेक्षाकृत बड़ी तैयारी की थी । अर्द्धकुंभ 2019 के दौरान कुल 8,400 गाड़ियां चलाई गई थीं जबकि इस बार 13,450 ट्रेनें चलाने की योजना बनी। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 1,186 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पिछले दो साल में 5,000 करोड़ रुपये का व्यय महाकुंभ के मद्देनजर किया गया गया। रेल भवन में वॉर रूम बनाने के साथ रेलवे ने काफी कुछ नया प्रयास किया था।
सबसे सुरक्षित रेलवे स्टेशन?
This story is from the March 17, 2025 edition of Outlook Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
