Facebook Pixel यूपी में शराब के धंधे की नई डिज़ाइनिंग | DASTAKTIMES - news - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

यूपी में शराब के धंधे की नई डिज़ाइनिंग

DASTAKTIMES

|

March 2025

योगी सरकार ने कोई छह साल बाद आबकारी नीति में बड़े फेर-बदल किए हैं। नई नीति में शराब थोड़ी और महंगी हो जायेगी लेकिन अब शराब के शौकीनों को ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि अंग्रेजी शराब, बियर और वाइन उन्हें अब एक जगह ही मिल जाएगी। अब ई-लाटरी से शराब के ठेके दिए जाएंगे। इसका मतलब है शराब के कई पुराने खिलाड़ी आउट होंगे। नई आबकारी नीति पर लखनऊ

- संजय सक्सेना

यूपी में शराब के धंधे की नई डिज़ाइनिंग

उत्तर प्रदेश की नई आबकारी नीति इस बार चर्चा में है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नई नीति कई मायनों में क्रान्तिकारी है। ज्यादा राजस्व एकत्र करने के लिए शराब की दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण करने की बजाय फिर से ई-लाटरी व्यवस्था की गई है। यानी यूपी में शराब की दुकान खोलना अब ज्यादा आसान हो गया है। इससे शराब सिंडिकेट का एकाधिकार टूटेगा। सिंडिकेट से अलग आम कारोबारी भी अब शराब के ठेके के लिए आवेदन कर सकता है। नीति में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश में शराब की कंपोजिट दुकानें खोलने को लेकर किया गया है। यानी प्रदेश में पहली बार अंग्रेजी शराब, बीयर व वाइन की कंपोजिट दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है। इससे दुकानों की संख्या बढ़ाए बिना बिक्री को बढ़ाया जा सकेगा। देशी शराब केवल टेट्रा पैक में ही बेची जाएगी।

नई नीति से इन दिनों शराब कारोबारियों में हड़कंप है। जिन दुकानदारों के पास ज्यादा स्टॉक है, वो रियायती दरों पर शराब बेचकर अपना स्टॉक क्लियर करने की कोशिशों में लगे हैं ताकि कोटे की बची शराब से कुछ और कमाई हो जाये। यही वजह थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अंग्रेजी शराब की एक दुकान पर जैसे ही दुकानदार ने शराब के रेटों में भारी छूट का बोर्ड लगाया तो वहां देखते ही देखते भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बन गए कि शराब की दुकान के बाहर लंबी लाइन लग गई और लोग पूरी की पूरी पेटियां खरीदकर ले जाते नज़र आये। 31 मार्च आते-आते यह नजारा अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है, जिससे होली के रंग अंग्रेजी के साथ और चटक हो सकते हैं।

बहरहाल, होली तक भले ही कुछ जगह सस्ती शराब मिल रही हो, लेकिन एक अप्रैल से यूपी में शराब और बीयर पीने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। इन्हें अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश में पहली अप्रैल से शराब और बीयर महंगी हो जाएगी।

नई नीति के तहत, देसी शराब की विभिन्न श्रेणियों को संक्षिप्त कर चार श्रेणियों में बांटा गया है, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी। इसके अलावा, बीयर दुकानों के पास 100 वर्ग फीट के परमिट रूम की अनुमति दी गई है।

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size