Try GOLD - Free
कारोबार को लगे पंख
DASTAKTIMES
|January 2025
21वीं सदी में भारतीय अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। 2010 में पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था ने 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा हासिल किया। इस मुकाम पर पहुंचने में आज़ाद भारत को 63 साल का सफर तय करना पड़ा, लेकिन ट्रिगर दब चुका था। अगले सात साल यानी 2017 तक यह दो ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई और फिर तीन साल में यानी 2020 में इसने तीन ट्रिलियन डॉलर का निशान भी पार कर लिया | अर्थव्यवस्था के हैरतअंगेज उतार-चढ़ाव और इस रफ़्तार की दिलचस्प कहानी बता रहे हैं आर्थिक मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ आलोक जोशी ।

भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछले बीस साल के इतिहास को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। हालांकि पहली नजर में यह आसान है कि किसी भी बीस साल के दौर को दस-दस साल के दो हिस्सों में बांट दिया जाए। लेकिन यहां बात इतनी आसान नहीं है। 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार और 2014 के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार। राजनीति ही नहीं अर्थनीति के मोर्चे पर भी यह विभाजन किसी भी पैमाने पर गलत नहीं ठहराया जा सकता। खासकर अब जबकि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबर्दस्त बहस चल रही है कि 2004 से 2014 का दौर भारतीय अर्थनीति का सबसे तेज़ विकास का वक्त था या निरा एक अंधायुग था। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ही संसद में कहा है कि यह लॉस्ट डिकेड यानी एक खोया हुआ या थोड़ी सख्त भाषा मे कहें तो बर्बाद दशक था यानी आर्थिक मोर्चे पर जो कुछ हो सकता था, उसके मुकाबले यहां सारे मौके गंवा दिए गए। इस मामले पर दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क भी हैं और आस्थाएं भी। मगर विभाजन तक पहुंचने से पहले जरूरी है कि बीस साल पहले को पूरी ईमारदारी से याद किया जाए।
2004 वही साल है जब देश में इंडिया शाइनिंग का नारा लगा और अचानक भारतीय जनता पार्टी के चुनाव हार जाने का झटका खासकर व्यापार कारोबार की दुनिया के लिए बहुत बड़ा सदमा था। इस का ही असर था कि मुंबई शेयर बाज़ार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, सेंसेक्स एक दिन में 15.52 फीसदी गिरा था जो तब तक अंकों के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट थी, मगर प्रतिशत में देखें तो आज तक भी बाज़ार किसी एक दिन उससे ज्यादा नहीं गिरा है। यह वाजपेयी सरकार के चुनाव हारने की निराशा थी । लेकिन एक अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने की खबर ने कारोबार जगत के जख्मों पर मरहम का काम किया और बाज़ार फिर चल निकला और ऐसा चला कि 2008 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा संकट का असर आने तक वह लगातार रिकॉर्ड तोड़ता रहा। थोड़े में समझें तो 20034 में 3000 के आसपास से चलकर जनवरी 2008 तक सेंसेक्स 21 हजार के पार जा चुका था, यानी सात गुने से ज्यादा। लेकिन उसके बाद मुद्रा संकट का झटका ऐसा लगा कि मार्च तक यह गिरकर वापस साढ़े आठ हजार के करीब पहुंच गया। दरअसल अनेक मोर्चों पर यही मनमोहन सिंह के कार्यकाल का सबसे विकट समय था।
This story is from the January 2025 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Listen
Translate
Change font size