Try GOLD - Free

समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना

DASTAKTIMES

|

April 2024

हिंद महासागर के कई इलाकों में समुद्री डकैती जारी है । सोमालिया, इथोपिया, इरिट्रिया और जिबूती जैसे देशों के समुद्री डकैत समंदर में सामानों से भरे जहाज लूटने में लगे हैं और अब भारतीय नौसेना इनके लिए एक काल बनके उभरी है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में मैरीटाइम सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 35 समुद्री लुटेरों को पकड़कर उन्हें मुंबई लेकर आई। इस कार्यवाही को आईएनएस कोलकाता ने अंजाम दिया है।

- विवेक ओझा

समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना

दुनिया के अलग-अलग सागरों, महासागरों की अहमियत सभी देशों के लिए है। बड़ा देश हो या कोई छोटा देश, सभी को समंदर के रास्ते व्यापार करना होता है । इसीलिए कहते हैं कि सागर सुरक्षित है तो समृद्धि सुरक्षित है। क्या हमने कभी यह गौर किया है कि मध्य पूर्व के देशों से अमेरिका, चीन या फिर भारत को ऊर्जा व्यापार किस तरीके से होता है। लाल सागर से होते हुए स्वेज नहर के रास्ते यूरोप को वस्तुओं की सप्लाई कैसे होती है। अरब सागर के रास्तों से तेल या कोयले से भरे जहाज भारत के पश्चिमी तटों पर कैसे पहुंचते हैं। इसका जवाब है महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों के जरिए। इन समुद्री व्यापारिक मार्गों को इंटरनेशनल सी लाइंस ऑफ कम्युनिकेशन के नाम से जाना जाता है जो वैश्विक कानूनों के मुताबिक हर देश के लिए खुला रहता है यानी महासागरों के हर हिस्से में हर देश को फ्रीडम ऑफ नेविगेशन दिया गया है लेकिन इन अधिकारों को हरने का काम अगर किसी ने किया है तो चीन के बाद समुद्री डाकुओं ने ही किया है। हिंद महासागर के कई इलाकों में समुद्री डकैती जारी है। सोमालिया, इथोपिया, इरिट्रिया और जिबूती जैसे देशों के समुद्री डकैत समंदर में सामानों से भरे जहाज लूटने में लगे हैं और अब भारतीय नौसेना इनके लिए एक काल बनके उभरी है।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में मैरीटाइम सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 35 समुद्री लुटेरों को पकड़कर उन्हें मुंबई लेकर आई। इस कार्यवाही को आईएनएस कोलकाता ने अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैतीरोधी अभियान (एंटी सी पायरेसी) के तहत अफ्रीकी देश सोमालिया के तट से इन 35 समुद्री डाकुओं को पकड़ा और आगे की कार्यवाही के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। इंडियन नेवी ने यह अभियान ऑपरेशन संकल्प नाम से चलाया और इसके तहत अपने जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किए। इसके बाद से लगातार इंडियन नेवी की तारीफ दुनियाभर में हो रही है। अमेरिकी नौसेना ने भारत की नौसेना की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size