Try GOLD - Free
अमित शाह की अपेक्षाओं पर खरा उतरे धामी
DASTAKTIMES
|April 2023
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अक्टूबर 2021 में समग्र भारत में पैक्स के कंप्यूटराइजेशन का कार्य उत्तराखंड में शुरू हुआ था। 17 माह बाद उत्तराखंड के सभी 670 पैक्स का कंप्यूटराइजेशन पूर्ण हो चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह बधाई के पात्र हैं।
-

बीता सप्ताह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कुछ खास रहा है। जी हां, इस सप्ताह में देश के गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों की ओर से पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर जिस प्रकार से मुहर लगाई उससे स्पष्ट है कि सीएम धामी हाईकमान की अपेक्षा के अनुरूप ही कार्य कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने दिल खोलकर सीएम धामी की पीठ थपथपाई और इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की उम्मीद जताई। पहले बात करें केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की। महज 17 महीने में प्रदेश के 360 सहकारी बैंकों की शाखाएं, 670 बहुउद्देश्यीय पैक्स, 670 एम-पैक्स का कंप्यूटराइजेशन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गृहमंत्री अमित शाह का भरोसा जीत लिया। अपेक्षाओं पर खरा उतरने पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कई बार सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को बधाई देते हुए पीठ थपथपाई। वहीं, सीएम धामी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी दिल खोलकर गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। 17 महीने पहले देहरादून दौरे का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुझे लगा था कि कंप्यूटराइजेशन का काम तो शुरू कर दूंगा, पर यह पूरा कैसे होगा लेकिन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने यह कर दिखाया। मैं बधाई देता हूं। इससे प्रधानमंत्री मोदी का किसानों की आय दोगुना करने का सपना सच होगा। काम-काज में पारदर्शिता आएगी और उत्तराखंड के छोटे किसानों का भला होगा।
This story is from the April 2023 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size