Try GOLD - Free
दीपक की यात्रा कथा
Sadhana Path
|October 2025
हमारे सभी संस्कारों व पर्वों में दीपक की मौजूदगी व इसकी महत्ता को बयां करती है। हमारी संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़े इस दीपक के बारे में और भी कई रोचक बातें जानने के लिए पढ़े यह लेख ।
समस्त भारतवर्ष में खुशी एवं उमंग से मनाए जाने वाले पर्व दीपावली का खास आकर्षण 'दीपक' ही होता है। इसके बिना तो जैसे दीपावली की कल्पना भी करना कठिन है जिसके पीछे तर्क दिया जाता है कि जहां-जहां महालक्ष्मी प्रकाशमान घर-द्वार देखती हैं, वहां-वहां उनका जाना निश्चित होता है। इसलिए उस दिन प्रत्येक जगह को दीपकों से सजाया जाता है।
एक समय था जब दीपोत्सव घी के दीये जलाकर ही मनाने की परंपरा थी। दीपक भी मिट्टी के नहीं अपितु सोने तथा चांदी के होते थे जिसकी कलात्मकता एवं सौंदर्य देखते ही आंखें चौंधिया जाती थीं। इसकी जगह बाद में तांबे, लोहे, मिट्टी, मोमबत्ती और अब बिजली के बल्बों ने ले ली। आज न सोने-चांदी के दीपक रहें और न ही घी इतना सस्ता रहा कि उसे खाने की बजाय जलाने के संदर्भ में कल्पना की जाए।
यथार्थ तो यह है कि आज मिट्टी भी तेल के भाव है, किंतु दीपावली तो मनानी ही है। इसलिए लोगों को सबसे बेहतर उपाय यही नजर आया कि बिजली के बल्ब ही जला दिए जायें। कुमकुमों की यह रोशनी भी देखने में कम खूबसूरत नहीं किंतु फिर भी दीपकों सी गरिमा का अनुभव कर पाना संभव नहीं दिखता।
बहरहाल, बदलते समय के साथ दीपकों के रूप तथा आकार में किस भांति बदलाव आता गया, यह जानने के लिए दीपकों की दुनिया पर एक नजर डालते हैं। दीपकों को यों तो हिंदू लोकाचार की आत्मा स्वीकार किया गया है। श्वेताश्वतार उपनिषद में कहा गया है कि 'दीप ही अग्निदेव है, दीप ही सूर्य है, दीप ही आयु है, दीप ही चंद्रमा है। दीप ही ब्रह्म का बीज है तथा दीप ही खुद ब्रह्मदेव है।' यूं दीप का हमारे सामाजिक तथा पारिवारिक जीवन में कितना महत्त्व है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब किसी शिशु का परिवार में जन्म होता है तब प्रसूतिगृह में मिट्टी का दीया ही जलाया जाता है। इसके बाद के कई संस्कारों के समय भी दीपक ही प्रजवलित किया जाता है। यही नहीं, जब व्यक्ति संसार में अपनी जीवन लीला समाप्त करना है तब उसका अंतिम संस्कार भी दीप यानी अग्नि से संपन्न होता है।
This story is from the October 2025 edition of Sadhana Path.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sadhana Path
Sadhana Path
आहार जो दिमाग और याददाश्त बढ़ाए
यदि कार्य या पढ़ाई के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो दिमाग तंदुरुस्त व उत्साहवर्धक बना रहता है।
8 mins
April 2026
Sadhana Path
क्या थायरॉइड है मां न बनने का कारण
मां बनना किसी भी महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन आजकल कई महिलाएं यंग एज में भी इस खुशी से दूर हैं। हाल के शोध से सामने आया है कि ज्यादातर वह महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, जिन्हें थायरॉइड की समस्या है।
3 mins
April 2026
Sadhana Path
इन 6 तरीकों से केले के छिलके से दूर करें मुंहासे
आमतौर पर केला खाने के बाद हम उसके छिलके को ऐसे ही फेंक देते हैं।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प
प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हर मनुष्य को इसकी जरूरत होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर रोज अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन के सेवन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ भी आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं ...
4 mins
April 2026
Sadhana Path
संवेदनाओं के प्रकार अनेक
संवेदनाओं का खेल तो सतत् चलता रहता है। तनिक ध्यान से देखें तो अनुभव होगा कि शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा प्रवाहित होती ही रहती है।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी फेंगशुई
विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 'फेंगशुई' का प्रयोग आजकल बहुत तेजी से बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं 'फेंगशुई' का प्रयोग हम एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। कैसे ? जानते हैं इस लेख के माध्यम से।
1 min
April 2026
Sadhana Path
गेस्ट रूम के मानक नियम
प्रत्येक भवन अथवा प्रतिष्ठान में प्रायः अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) अवश्य बनवाया जाता है। इसका कारण यह है कि सभी परिवारों में उनके कुछ संबंधी, मित्र आदि अथवा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग प्रायः दो-चार दिन के लिए किसी कार्य वश आते रहते हैं।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
मद्यपान-दुखों की खान
दस रुपये से दस हजार रुपये तक रोज खर्च करने वाले करीब चालीस करोड़ से भी अधिक भारतीय शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग, पान मसाला, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन जैसी चीजों के आदती हैं।
4 mins
April 2026
Sadhana Path
क्या बच्चे एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं ?
गले को ठंडक देने के लिए बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक काफी नुकसानदायक हैं। यहां जान लें बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन ।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच जानें लक्षण और उपचार
हर दिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसी कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है । आज के दौर में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
3 mins
April 2026
Listen
Translate
Change font size

