Try GOLD - Free
क्या है ओशो की मृत्यु का रहस्य ?
Sadhana Path
|December 2022
ओशो की मृत्यु को लेकर शक या सवाल ओशो के पुराने संन्यासियों में हमेशा से रहा है। सच तो यह है कि ओशो की मृत्यु को लेकर संन्यासी भी एक मत नहीं हैं, उस पर 11 अगस्त 2016 को ए. बी. पी न्यूज पर प्रसारित रिपोर्ट 'ओशो को किसने मारा ?' ने इस विषय को और हवा दे दी, और लोगों को बातें बनाने का मौका मिल गया। क्या था उस रिपोर्ट में और क्या कहना है उसके पक्ष-विपक्ष में ओशो के वरिष्ठ संन्यासियों का आइए जानते हैं।
-

यदि ओशो की मृत्यु की बात करें तो इस बात पर चर्चा करना बेइमानी सा लगता है क्योंकि बुद्धों की पहचान उनकी चेतना से होती है, उनके योगदान से होती है। उनके शरीर पर बात करना और वह भी उसके विदा हो जाने के बाद कोई अर्थ नहीं रखती। ओशो के संन्यासियों एवं प्रेमियों का यदि एक समूह ऐसा है जिन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ओशो की मृत्यु कैसे और क्यों हुई तो एक समूह एवं आम जनता इस बात को जानने में उत्सुक रहती है कि ओशो की मृत्यु कैसे हुई। अपने-अपने तल के अनुसार दोनों ही समूह अपनी जगह ठीक हैं। माना कि इस तफ्तीश से कुछ हासिल नहीं होने वाला, सत्य, सत्य रहेगा और जाने वाला कभी लौट कर नहीं आएगा परंतु जो लोग ओशो के साथ हृदय से जुड़े हैं या जिन्हें लगता है उनके गुरु के साथ गलत हुआ उनके लिए यह बात बहुत मायने रखती है। साथ ही वह आम जनता जो वजहबेवजह, आधी-अधूरी जानकारी के कारण गलतफहमियों का शिकार होती है और अपने अधूरे ज्ञान को आगे हस्तांतरित करती है उन सब के लिए बहुत जरूरी हो जाता है।
इससे पहले हम इस विषय से संबंधित अन्य संन्यासियों के विचारों को जानें प्रस्तुत है वह तथाकथित रिपोर्ट जिसने इस विषय को हवा दी। प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार-
ओशो की मौत के 25 साल बाद डॉक्टर गोकाणी ने अदालत में एक हलफनामा दाखिल किया है। उनका कहना है कि मौत के दिन दोपहर 1 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक ओशो के आश्रम में जो कुछ घटा वो रहस्यमयी था जिसके वो अहम गवाह हैं। 80 साल के डॉक्टर गोकाणी 19 जनवरी 1990 को पुणे के आश्रम में ही मौजूद थे जब आश्रम के लाओत्से हाउस के नए बेडरूम में ओशो ने देह का त्याग किया था।
डॉक्टर गोकाणी ने हलफनामे में कहा है कि 19 जनवरी 1990 के दिन दोपहर 1 बजे जब वो ओशो आश्रम के पास अपने घर में आराम कर रहे थे तब उन्हें आश्रम से ओशो के करीबी स्वामी जयेश उर्फ 'माइकल ओब्रायन' के निजी सचिव स्वामी चितिन लेने आए थे। चितिन ने कहा कि 'लेटरहेड के साथ अपनी इमरजेंसी मेडिकल बैग ले लीजिए।' आपको स्वामी जयेश ने बुलाया है।
This story is from the December 2022 edition of Sadhana Path.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sadhana Path
Sadhana Path
विवेकशील ज्ञान को विकसित करें
दुख ईश्वर का काम नहीं है, बल्कि शैतान की माया की शक्ति अर्थात् भ्रम का कार्य है।
2 mins
September 2025
Sadhana Path
मन और रचनात्मकता का प्रतीक-चंद्र ग्रह
चन्द्र यानी सोम, चन्द्रमा जो की नव ग्रहों में से एक है, चंद्र एक बहुत सुंदर व युवा ग्रह है।
10 mins
September 2025

Sadhana Path
कौन कहता है नहीं मिलता है बेटी के हाथों मोक्ष
जब मैंने तय किया कि मैं बिहार जाऊंगी, तो बहुत से लोगों का एक ही प्रश्न था, 'तुम्हें और कोई जगह नहीं मिली ?' राजधानी जैसी ट्रेन में भी किसी ने मुझे यह नहीं भूलने दिया कि मैं बिहार जा रही हूं और उससे बड़ी बात अकेली जा रही हूं। जाने से पहले मिलने वाली ढेर सारी नसीहतें और सफर के दौरान गुंडागर्दी के तमाम किस्से सुनते हुए जब मैंने छोटे से शहर 'गया' की जमीन पर कदम रखा, तो मन ही मन प्रार्थना दोहरा दी कि मैं सही-सलामत लौट आऊं। बिहार राज्य का छोटा सा शहर 'गया' पिंडदान और तर्पण के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यहां उन मृतात्माओं को भी शांति और मोक्ष प्राप्त होता है, जिनके पुत्र नहीं हैं। आम धारणा है कि पुत्र यदि यह कर्म करें, तो ही माता-पिता को मोक्ष प्राप्त होगा। इस मान्यता के चलते कई परिवारों में यह कर्म ताऊ या चाचा के बेटों से कराया जाता है। जब हम विष्णुपद (पिंडदान यहां किए जाते हैं) पहुंचे, तो कई पिंडदानी (स्थानीय लोग पिंडदान करने वालों को यही कहते हैं) मौजूद थे। कर्म करा रहे शास्त्री जी ने बताया कि श्राद्ध सिर्फ कर्म ही नहीं श्रद्धा का प्रतीक भी है, इसलिए स्त्री हो या पुरुष जिसके मन में बड़ों के लिए श्रद्धा हो यह कर्म कर सकता है। गया में पितृपक्ष के दौरान ऐसा जनसैलाब उमड़ता है कि लगता है कहीं कुंभ का मेला ही लगा हुआ है। खुद के
5 mins
September 2025
Sadhana Path
हर हाल में मस्त रहिए
जिदा रहने के लिए भोजन जरूरी है।
2 mins
September 2025

Sadhana Path
आंखों के रोग तथा उपचार
आंखें सृष्टि की सुंदरता को देखने का एकमात्र साधन है जो मनुष्य का सबसे नाजुक अंग हैं। इसके प्रति लापरवाही न बरतें। दिये गये उपायों को आजमाएं और अपनी आंखों को स्वस्थ व सुंदर बनाएं।
3 mins
September 2025

Sadhana Path
रामलीला का इतिहास
यद्यपि रामलीला का प्रदर्शन 1200 ई. से होना आरम्भ हो गया था, संस्कृत राजसी और संभ्रांत भाषा होने के कारण यह राज प्रासादों और धनाढ्य लोगों के यहां ही प्रदर्शित होती थी।
2 mins
September 2025

Sadhana Path
श्राद्ध की महिमा और महत्त्व
श्राद्ध की महिमा के बारे में पुराणों में भी उल्लेख पढ़ने को मिलता है। पितृ ऋण से मुक्ति के लिए श्राद्ध करना अति महत्त्वपूर्ण बताया गया है। लेख से विस्तार पूर्वक जानें श्राद्ध की महिमा, उसका अर्थ व उससे होने वाले लाभों के बारे में।
10 mins
September 2025
Sadhana Path
वास्तु अनुसार करें भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना ?
घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते समय हमें दिन, दिशा, स्थान आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या है सही नियम ? आइए विस्तारपूर्वक जानें इस लेख से।
2 mins
September 2025

Sadhana Path
शक्ति उपासना का एक स्वरूप यह भी
हिन्दू संस्कृति में परब्रह्म को शिव-शक्ति का संयुक्त रूप माना गया है।
6 mins
September 2025

Sadhana Path
रामनगर की रामलीला
आज रामलीला के मंचन में काफी बदलाव हुआ है। रामलीलाएं आज जहां आधुनिक हुई हैं, वहीं पर वाराणसी में रामनगर की रामलीला आज भी अपने पुराने रूप में कायम हैं। आइए जानें राम नगर की रामलीला की कहानी।
4 mins
September 2025
Translate
Change font size