Try GOLD - Free
पंच पर्वों का महापर्व दीपावली
Sadhana Path
|October 2022
दीपावली यानी आनन्द और उल्लास का उत्सव तथा प्रकाश का पर्व। दीपावली का पर्व धन प्राप्ति अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम माना जाता है लेकिन दीपावली का महान पर्व अकेले ही नहीं आता है, इसके साथ ही आते हैं पांच महान पर्व, जिन्हें हम पंचपर्व के रूप में मनाते हैं। इन पंच पर्वों का हिन्दू धर्म में महत्त्व जानें इस लेख से।
कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है। दीपावली के साथ पांच पर्व जुड़े होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
1. धन-त्रयोदशी
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। इस दिन व्यापारीगण अपना हिसाब-किताब समाप्त करते हैं वहीं बही-खाता तथा रोकड़ एकत्र कर उनकी पूजा करते हैं। संसार के रोगार्त प्राणियों के लिए अमृत कलश लिए हुए समुद्र मंथन से उत्पन्न होने वाले धन्वन्तरि ने संसार में आयुर्वेद विद्या का प्रसार कर जो महान उपकार किया है। वह किसी से छिपा नहीं है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को आरोग्य के देव धनवंतरि की आराधना की जाती है, इस दिन को साधारण जनता धनतेरस के नाम से जानती है। धन्वन्तरि द्वारा बताया गया यह रहस्य हमें गांठ बांध लेना चाहिए कि-
यस्य देशस्य यो जन्तुस्तज्जं
तस्यौषधं हितम्।
अर्थात् जो पुरुष जिस देश में उत्पन्न हुआ है उस देश की भूमि में उत्पन्न जड़ी बूटियों से निर्मित औषधि ही उसके लिए वस्तुतः लाभकारी हो सकती है। इस दिन प्रदोष काल में यम के लिए दीपदान एवं नेवैद्य समर्पित करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। धरतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की भी प्रथा है। ऐसा माना जाता है कि चांदी चंद्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है।
2. नरक-चतुर्दशी
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के नाम से पुकारा जाता है। आज के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक अत्याचारी शासक का वध करके संसार को भीतिमुक्त किया था, इस विजय की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है, ऐसा पुराणों में उल्लेख मिलता है।
नरक चतुर्दशी कथा
This story is from the October 2022 edition of Sadhana Path.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sadhana Path
Sadhana Path
कैसे करें दिवाली पूजन
दीपावली का पर्व खुशियों व रोशनी का पर्व है तथा हम इसे बड़ी धूमधाम से भी मनाते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार पर विधिपूर्वक लक्ष्मी पूजन करके आप अपनी खुशियां चौगुनी कर सकते हैं।
5 mins
October 2025
Sadhana Path
समय पर बच्चों के नाखून नहीं काटने से हो सकती हैं समस्याएं
अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासतौर पर उनके हाइजीन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसलिए समय-समय पर उनके नाखून काटते रहना चाहिये। कई बार माता-पिता के व्यस्त होने की वजह से बच्चों के नाखून बड़े हो जाते हैं और उनमें मैल फंस जाता है। अगर नाखून बड़े रहते हैं तो मिट्टी और दूसरे हानिकारक जर्म्स भी इन नाखूनों में फंस जाते हैं और उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चे बार-बार बीमार होने लगते हैं। नाखून समय-समय पर नहीं काटने से बच्चों को ये समस्याएं हो सकती हैं-
4 mins
October 2025
Sadhana Path
दीपक की यात्रा कथा
हमारे सभी संस्कारों व पर्वों में दीपक की मौजूदगी व इसकी महत्ता को बयां करती है। हमारी संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़े इस दीपक के बारे में और भी कई रोचक बातें जानने के लिए पढ़े यह लेख ।
5 mins
October 2025
Sadhana Path
गर्भपातः मानसिक तनाव और अवसाद का दूसरा नाम
छोटे एकल परिवार की अभिलाषा हो या अनचाहा गर्भ, इन दोनों ही परिस्थिति में गर्भपात कराया जाता है। भले ही विश्व में जगह-जगह गर्भपात के अधिकार पर बहस तो छिड़ी हुई है पर इसके मानसिक दुष्प्रभाव महिलाओं को अवसाद की ओर धकेलते हैं।
3 mins
October 2025
Sadhana Path
शुद्धिकरण से करें दिवाली की थकान दूर
दिवाली के मौके पर भले ही हम खुद को बाहर के खाने और मिठाइयों से दूर रख लें, लेकिन ओवरडोज होना लाजमी है। ऐसे में जरूरी है कि दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स किया जाये।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
दीपावली के दिन क्या करें और क्या नहीं
हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कुछ कार्य बताए गए हैं जिन्हें दीपावली के दिन करने से लक्ष्मी का आगमन होता है और दूसरी तरफ कुछ कार्यों को पूरी तरह निषेध माना गया है।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
कामयाबी की राह में
प्रत्येक व्यक्ति का अपना कुछ न कुछ लक्ष्य जरूर होता है।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
अपनी उम्र के अनुसार चुनें सही आहार
आप खाते समय कुछ भी सोचती नहीं हैं और फिर तमाम तरह की दिक्कतों से दो-चार होती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से आपको क्या खाना चाहिए ?
3 mins
October 2025
Sadhana Path
10 बातें जो दीवाली में आपको रखेंगी स्वस्थ
त्योहारों में दीवाली सबको बहुत पसंद होती है। लेकिन दीवाली के खाने-पीने और धूमधड़ाके के चक्कर में अपनी हैल्थ को लोग भूल जाते हैं। यहां पेश हैं 10 ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखने से आप रहेंगे एकदम हैल्दी और फिट...
4 mins
October 2025
Sadhana Path
दिवाली पर ये 6 चीज़ सबसे पहले घर से बाहर करें
दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने से जहां घर में सकारात्मकता आती है, वहीं घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है, इसलिए एस्ट्रोमाटा के संस्थापक आचार्य आनंद बता रहे हैं कि दिवाली से पहले किन चीजों को घर से बाहर करें, ताकि घर में बनी रहे खुशहाली।
1 mins
October 2025
Translate
Change font size
