यामी गौतम स्त्री को कम मत आंको
Vanitha Hindi
|December 2025
मॉडलिंग व टीवी सीरियल्स से फिल्मों में आयीं हिमाचल की यामी गौतम की पहली हिंदी फिल्म विकी डोनर थी, जिसे खूब कामयाबी मिली। अभी वे शाहबानो केस से प्रेरित फिल्म हक में नजर आयी हैं।
2010 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म उलासा-उत्साहा (उल्लास-उत्साह) आयी और फिर 2 वर्ष बाद आयुष्मान खुराना के साथ यामी की डेब्यू फिल्म विकी डोनर रिलीज हुई। इसके बाद यामी को रेस लगा देनी चाहिए थी, मगर उन्होंने चुन-चुन कर फिल्में कीं।
दसवीं, लॉस्ट, चोर निकल के भागा, ए थर्स्डे, ओएमजी, आर्टिकल 370, भूत पोलिस, बाला, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, काबिल, सनम रे जैसी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम कर चुकी यामी की एक फिल्म हक अभी हाल ही में रिलीज हुई है, जिसकी कहानी शाहबानो केस से प्रभावित है। समीक्षकों ने इसकी सराहना की है, दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आयी है।
फिल्म हक की काफी प्रशंसा हो रही है। इसमें आपके काम की भी तारीफ हो रही है। किसे श्रेय देना चाहेंगी?
निर्देशक सुपर्ण वर्मा को ही इसका श्रेय जाता है। कहानी शाहबानो केस से प्रेरित है। इस केस के बारे में लोग काफी जानते हैं। मेरे पति की भूमिका में इमरान हाशमी हैं। लोग 1980 में आयी फिल्म निकाह के बारे में आज भी बात करते हैं, हक भी उसी धारा की फिल्म है। ये कहानियां सामाजिक बदलाव की कहानियां हैं, औरतों के सतत संघर्ष की कहानियां हैं। फिल्म की प्रोटोगोनिस्ट की जर्नी बेहद चौंकाने वाली है। इस सफर को देखने के बाद दिल से यही आवाज आती है कि स्त्री की मानसिक ताकत को कभी कम मत आंकें !
आपके लिए यह फिल्म क्यों प्रेरणादायी है?
शाहबानो केस को 40 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोगों के दिमाग से यह घटना उतरी नहीं है। इसीलिए जब इस फिल्म का ऑफर आया तो मैं ना नहीं कह पायी। उस किरदार को न्याय दिलाना मेरा फर्ज था। मैंने निर्देशक से कहानी व स्क्रिप्ट की हार्ड कॉपी मांगी, इसे पढ़ा और मैं स्तब्ध रह गयी।
This story is from the December 2025 edition of Vanitha Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Vanitha Hindi
Vanitha Hindi
टीम स्पोर्ट्स से बच्चों को 5 फायदे
बच्चों को किसी ना किसी स्पोर्ट में शामिल करवाना बेहद जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ वे कई तरह की लाइफ स्किल्स भी सीखते हैं, जो आगे चल कर उनकी पर्सनेलिटी को शेप देते हैं। जानिए क्या फायदे हैं टीम स्पोर्ट्स के—
4 mins
December 2025
Vanitha Hindi
नयी मेड का गृह प्रवेश
गुप्ता जी ने एक स्थायी मेड का प्रबंध करने हेतु एक मेड से ही शादी कर ली, लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब जरा नयी मेड के जलवे देखें !
6 mins
December 2025
Vanitha Hindi
लॉन्ड्री कॉर्नर रहे हमेशा चकाचक
जब पूरा घर खूबसूरत तरीके से सजाया हुए हो, तो वॉशिंग एरिया क्यों अछूता रहे? वॉशिंग एरिया का स्पेस इस तरह मैनेज करें कि जगह सुंदर दिखे और आप दूसरा सामान भी वहां रख सकें।
2 mins
December 2025
Vanitha Hindi
बढ़ती उम्र में वजन व नींद
40 साल की उम्र में कई तरह की शारीरिक परेशानियां होने लगती हैं। उसकी क्या वजह हैं। उम्र और सेहत के साथ कैसे बैलेंस बिठाएं। समय पर कौन सी जांचें कराएं।
2 mins
December 2025
Vanitha Hindi
कैनवास से बड़ी शख्सियत पिथौरा आर्टिस्ट भूरी बाई
भूरी बाई का मजदूर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कलाकार बनने का सफर बेहद रोमांचक है। पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गयी भूरी बाई भील कला की बेहतरीन कलाकार हैं।
4 mins
December 2025
Vanitha Hindi
बुनिए प्यार के रंगबिरंगे धागे
हाथों से बुने स्वेटर सिर्फ गरमाहट ही नहीं लाते, उनमें पिरोया होता है स्नेह, अपनापन और प्रेम का ना बिखरने वाला बंधन।
10 mins
December 2025
Vanitha Hindi
मिर्च की वेराइटी स्वाद और उपयोग
यों तो मिर्च की वेराइटी बहुत हैं, पर मिर्च का कौन सा फ्लेवर किस व्यंजन के लिए सही है, आइए जानें-
1 min
December 2025
Vanitha Hindi
कोऑर्ड सेट में कैसे दिखें प्रोफेशनल
कोऑर्ड सेट आजकल हर उम्र की महिला के दिल पर राज कर रहे हैं। इन्हें ऑफिस में पहनना हो, तो कैसे दिखें प्रोफेशनल—
1 mins
December 2025
Vanitha Hindi
वाइटल विटामिन
शरीर की ग्रोथ, त्वचा की सेहत, इम्युनिटी, दिमाग, ऊर्जा सब विटामिन पर निर्भर हैं । संतुलित डाइट अपना कर हम आसानी से सभी जरूरी विटामिन प्राप्त कर सकते हैं।
3 mins
December 2025
Vanitha Hindi
Winter Layering
सरदियों में कीजिए अपना नया स्टाइल स्टेटमेंट तैयार। मोटे स्वेटर और जैकेट भी लगेंगे ट्रेंडी।
1 min
December 2025
Listen
Translate
Change font size
