Facebook Pixel सुरक्षित रहें हर जगह | Vanitha Hindi - fashion - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

सुरक्षित रहें हर जगह

Vanitha Hindi

|

August 2024

हर लड़की का एक ख्वाब है कि वह बेखौफ जी सके। एक ऐसी दुनिया बने, जहां सबको समान अवसर मिले, जहां स्त्री, पुरुष में भेद ना हो, जहां लड़कियों को ऑब्जेक्ट की तरह ना देखा जाता हो और वे आजादी से हर जगह आ-जा सकती हों। मगर आज की तल्ख सचाई यह है कि लड़कियों की सुरक्षा और अस्मिता खतरे में है। ऐसे में उन्हें खुद को सुरक्षित रखने और अपना बचाव करने के तौर-तरीके भी सिखाना जरूरी हो जाता है।

- इंदिरा राठौर

सुरक्षित रहें हर जगह

कुछ साल पहले दिल्ली के एक कॉलेज में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लड़कियों से अनौपचारिक बातचीत हो रही थी। ज्यादातर का मानना था कि उन्हें अनजान जगह अकेले जाने में हिचक होती है, शाम का धुंधलका छाते ही दिल धड़कने लगता है, सुनसान जगहों पर चलते हुए डर लगता है...। घर में हों या सड़क पर, यात्रा में हों या दफ्तर में, सार्वजनिक जगहों पर हों या फिर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ... अनहोनी की आशंका हर वक्त साथ चलती है...। जब तक घर ना पहुंच जाएं, पेरेंट्स भी परेशान रहते हैं, शाम 7-8 बजे के बाद तो वे लगातार फोन करके पूछना शुरू कर देते हैं कि कितनी देर और!

देश की राजधानी दिल्ली का यह हाल है तो छोटे शहरों की स्थिति समझी जा सकती है। किसी भी सभ्य समाज का यह दुर्भाग्य ही होगा कि वहां लड़कियां खुद को सुरक्षित नहीं समझतीं। आए दिन ईव टीजिंग, स्नैचिंग, रेप जैसी खबरें आती ही रहती हैं। ऐसे में खुद को हर पल चौकन्ना और सुरक्षित रखना होता है। कहते हैं, लड़कियों की आंखें सिर्फ सामने ही नहीं, पीछे भी देखती हैं, क्योंकि उन्हें हर वक्त सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है।

जागरूक बनें

लड़कियों के लिए जरूरी है कि वे हर समय जागरूक रहें और आसपास के माहौल पर नजर रखें। कुछ असामान्य लगे तो व्यस्त जगह पर रुक कर स्थिति को समझने की कोशिश करें और अपने इंट्यूशन को पहचानें। अगर कोई पीछा कर रहा हो, गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहा हो तो चुप ना रहें, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की चेष्टा करें। सड़क पर फोन का इस्तेमाल भरसक ना करें, ना सिर झुका कर चलें। चाल तेज हो और आपके चेहरे से आत्मविश्वास झलके। लोगों के साथ आई कॉन्टैक्ट करें। किसी को यह ना लगे कि आप चुप रहेंगी या सहन कर लेंगी। सेल्फ डिफेंस में प्रेजेंस ऑफ माइंड सबसे मजबूत हथियार है, इसलिए शांत रहें और स्थिति के अनुसार सुरक्षित रास्ते का चयन करें।

5 सेफ्टी स्टेप्स

MORE STORIES FROM Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Fitness on Fingertips

स्मार्ट हेल्थकेअर के लिए स्मार्ट गैजेट्स बन गए हैं सभी की जरूरत। पल्स, ओटू सेचुरेशन, स्लीप साइकिल सारा डेटा अब आपकी उंगली के एक टच पर।

time to read

1 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

वैटलॉस होलिस्टिक हीलिंग से

लाख जतन करने पर भी वजन जब कम ना हो रहा हो, तो कुछ और तरीके आजमाए जा सकते हैं । इसे होलिस्टिक हीलिंग कहते हैं। आप भी चाहें, तो इसमें से कोई तरीका चुन सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट की राय-

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

12 महीने घर की शोभा बढ़ाए रबर प्लांट

रबर प्लांट बहुत ही सुंदर और कम देखभाल मांगने वाला इंडोर प्लांट है, जो हवा को शुद्ध करता है। यह लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रहता है।

time to read

2 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मृणाल ठाकुर संजय लीला भंसाली ने बढ़ाया मेरा मनोबल !

मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दो दीवाने शहर में अभिनय किया है, जिसका निर्देशन रवि उदयवार ने किया है।

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

BARIATRIC SURGERY Do's & Don'ts

मोटापा अगर आपको नेगेटिव बॉडी इमेज का शिकार बना रहा है और इससे मुक्ति पाने के सारे उपाय विफल हो चुके हों, तो बैरियाट्रिक सर्जरी एक सेफ ऑप्शन है—

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

तुम ही हो

बेटे की अलग सेक्सुअल ओरिएंटेशन किसी मां के वजूद को हिला सकती है, मैं भी कहां संभल पायी थी ! लेकिन इसमें उस मासूम का क्या कसूर? वह जो है, उसे क्या मैं स्वीकार सकी?

time to read

13 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

पोछे का सीक्रेट फॉर्मूला

पोंछे के पानी में आखिर क्या मिलाएं, जिससे घर की नेगेटिविटी, मच्छर और बदबू दूर हो।

time to read

2 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

काशी विश्वनाथ आस्था का केंद्र

पवित्र शहर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम आस्था का एक पुरातन केंद्र है। मंदिर के ध्वस्त होने और दोबारा बनने की घटनाओं सहित यहां का इतिहास हिंदू एकता का प्रतीक है।

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

फसल से जुड़े उत्सव

फसल से जुड़े कुछ रंगबिरंगे उत्सवों को हमारे देश में कैसे और कहां मनाते हैं। एक नजर

time to read

3 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

छत्रपति

माता जीजाबाई शिवाजी को छत्रपति बनते देखना चाहती थीं। पराजित राज्य की राजकुमारी के प्रति शिवाजी ने जो आदर भाव दर्शाया, उससे जाहिर हो गया कि वे दिल से भी छत्रपति थे।

time to read

7 mins

April 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size