Try GOLD - Free
रिश्तों का कत्ल
Satyakatha
|March 2023
इश्क और वासना की आग इंसान को अपनों से अलग कर के ऐसे मुकाम तक ले जाती है, जहां उन्हें अपराध करने में कोई संकोच नहीं होता. कल्पना को भी अपनी मां ममता प्यार में बाधक नजर आ रही थी. तब उस ने अपने प्रेमी सोनू ओझा के साथ मिल कर जो खूनी साजिश रची, वह...
31 दिसंबर, 2022 की रात का दूसरा पहर अभी शुरू ही हुआ था. समूचा शहर 2022 की विदाई और नए साल के आगमन के जश्न में डूबा हुआ था. उसी दौरान फूल सिंह राठौर नाम के एक शख्स ने ग्वालियर के ज में मोबाइल फोन द्वारा सूचना दी थी कि उस के गदाईपुरा स्थित मकान में किराएदार 45 वर्षीय ममता कुशवाहा की किसी ने हत्या कर दी है.
मकान मालिक के जरिए हत्या की सूचना मिलते ही एसएचओ संतोष सिंह एसआई, एएसआई और महिला हवलदार को साथ ले कर कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए.
दिल दहला देने वाली इस घटना की खबर उन्होंने एसएसपी अमित सांघी और सीएसपी रवि भदौरिया सहित फोरैंसिक विशेषज्ञ अखिलेश भार्गव को दे दी थी. कुछ ही देर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए.
घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि हत्यारे ने महिला को चाकू से बुरी तरह से गोदकर मारने के बाद उस की लाश कंबल में लपेट कर पलंग के नीचे छिपा दी थी.
खून से लथपथ कंबल में लिपटी लाश का निरीक्षण करने के बाद एसएचओ संतोष सिंह भदौरिया ने मकान मालिक फूल सिंह राठौर और उन के मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों से पूछाछ की तो उन्होंने बताया मृतका ममता की शादी भिंड जिले के सुकांड गांव में हुई थी. लेकिन पति ने शादी के 6-7 साल बाद ममता को छोड़ दिया था, तभी से वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ ग्वालियर में किराए पर कमरा ले कर पति से अलग रह रही थी.
किराएदारों ने यह भी बताया कि ममता के साथ रहने वाली उस की 17 वर्षीय बेटी कल्पना इस घटना के बाद से नजर नहीं आ रही है. संतोष भदौरिया ने यह महत्त्वपूर्ण जानकारी पाने के बाद अपना सारा ध्यान मृतका की बेटी पर लगा दिया, क्योंकि उस के पकड़े जाने पर ममता की हत्या के रहस्य से परदा उठ सकता था.
This story is from the March 2023 edition of Satyakatha.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Satyakatha
Satyakatha
कयामत लाने वाली मछली
मेक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ 2 डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली ) देखी गई हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
भुलक्कड़ आदमी की 7वीं शादी
ढलती उम्र में एक व्यक्ति अपनी 7वीं शादी की तैयारी कर चुका था. उस ने चुनौती दी कि कोई कुछ भी कहे, वह शादी किए बगैर नहीं रहने वाला है. लेकिन उसे इस शादी से रोकने उस का बेटा ही आ गया. उस ने इस की शिकायत सीधे पुलिस में कर दी.
1 min
April 2026
Satyakatha
विदेशी कौलगर्ल की हत्या का राज
21 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना कोतवाली पुलिस को एक किसान ने फोन कर के जो सूचना दी, उस से पुलिस वाले हैरान हो गए.
1 mins
April 2026
Satyakatha
मोनालिसा ने रचाई शादी !
पिछले साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ की चर्चा वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बिना अधूरी मानी जाती है.
1 mins
April 2026
Satyakatha
ऐसे जीव जो... खा जाते हैं खुद को
पृथ्वी पर कई जीव ऐसे भी हैं, जो खुद को खा कर अपना जीवन बचाते हैं. ऐसे जीवों को विज्ञान जगत में 'आटोफैगी' कहा जाता है. वैसे जीवों को जब भूख बरदाश्त नहीं होती है, तब वे काफी तनाव में आ जाते हैं और खुद का ही शरीर खाने लगते हैं. वे जीव हैं-
1 mins
April 2026
Satyakatha
भूत बंगला '
इस के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी है. उस का मानना है कि फिल्म 'भूत बंगला' बौलीवुड में एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन का गवाह बनने जा रही है.
1 min
April 2026
Satyakatha
जब कोई करे एकतरफा प्यार
उस दिन सलीम बहुत खुश था, इसलिए उस ने अपनी बहन रुखसाना और उस के पति सलीम को भी घर पर दावत के लिए बुलाया हुआ था.
2 mins
April 2026
Satyakatha
दिल में चुभा चमकता सोना
सोने के जेवरात पहनने के शौक की वजह से मारा गया ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद
5 mins
April 2026
Satyakatha
बौलीवुड में नई हीरोइनें
हिंदी सिनेमा में नई हीरोइनें अपना जलवा बिखेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
अदिति भाटिया ऐक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं!
अदिति भाटिया भले ही 5 महीने की उम्र में कैमरे का सामना कर पहला विज्ञापन कर चुकी हो, लेकिन फिल्मों में ऐक्टिंग के लिए उसे अपने परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियांड' में दमदार अभिनय कर वह दर्शकों की चहेती हीरोइन बन चुकी है.
1 mins
April 2026
Translate
Change font size
