Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

धान के हानिकारक कीट एवं प्रबन्धन

Modern Kheti - Hindi

|

15th September 2022

फसल सुरक्षा

- संदीप कुमार, सोमेन्द्र नाथ, संजीत कुमार, तथा अनिल कुमार

धान के हानिकारक कीट एवं प्रबन्धन

उत्तरप्रदेश

चावल पूरे विश्व की आधी आबादी का मुख्य भोजन है। धान के उत्पादन में हमारा उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाता है। धान की फसल को बहुत से हानिकारक कीट क्षति पहुंचाते हैं, जिनका प्रबन्धन करके धान की उपज में वृद्धि की जा सकती है। एकीकृत कीट प्रबन्धन एक व्यापक पारिस्थितिक दृष्टिकोण होता है जिसमें सभी उपलब्ध तकनीकों जैसे- सस्यात्मक विधियां, यांत्रिक विधियां, जैविक विधियां, रासायनिक विधियां इत्यादि। यहां पर धान का उत्पादन लगभग 15.5 मिलियन टन और उत्पादकता लगभग 26.18 कु० प्रति हैक है। धान की फसल में लगने वाले कीट एवं उनके प्रबन्धन का वर्णन निम्नवत है।

फूदका : धान की फसल को भूरा फूदका, हरा फूदका, सफेद पृष्ठ फूदका इत्यादि क्षति पहुंचाते रहते हैं। ये कीट छोटे आकार के लगभग 3-4 मि.मी. लम्बा होता हैं। यह कीट स्वभाव में आलसी होते हैं और विचलित करने या हाथ से छूने पर थोड़ा सा आगे सरक जाते हैं। इस कीट की शिशु एवं प्रौढ़ दोनों अवस्थाएं नुकसान पहुंचाती हैं और लगातार पौधों से रस चूसते रहते हैं, जिससे पौधों की पत्तियां पीली होकर सूखने लगती हैं। भूरा फूदका का अधिक प्रकोप होने पर खेत में गोल घेरों के आकार में फसल झुलसी हुई दिखाई देती है जिसे हापर बर्न कहते हैं जबकि हरा फूदका द्वारा विषाणु रोग फैलता है। इन कीटों का प्रकोप अगस्तसितंबर से फसल पकने की अवस्था तक होता है।

MORE STORIES FROM Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

सेहत और समृद्धि के लिए स्वीट कॉर्न की खेती देती फायदा

खेती में निरंतर बढ़ती लागत और घटती आमदनी से परेशान होकर किसानों का खेती किसानी से मोहभंग होता जा रहा है जो देश की खाद्य सुरक्षा के लिए शुभ संकेत नहीं है।

time to read

4 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

यूपीएल को सीआईआई इंडस्ट्रियल आईपी अवॉर्ड्स 2025 में मिला 'बेस्ट पेटेंट पोर्टफोलियो' सम्मान

कृषि और लाइफ साइंस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी यूपीएल लिमिटेड को इंडस्ट्रियल आईपी अवॉर्ड्स 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

time to read

1 min

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बीज व्यापार-सील के प्रति ढील

एक उक्ति है कि \"Certification is void with out seal and Tag\" प्रमाणीकरण बिना सील एवं टैग के अवैध हैं। इस अवैध एवं अपराधिक प्रवृत्ति का कार्य करने में निम्न व्यक्तियों/अधिकारियों के हाथ सने हैं:

time to read

5 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

सर्दी के मौसम में फसलों को पाले से कैसे बचाएं ?

हवा में मौजूद नमी ओस में तब्दील न होकर बर्फ के छोटे-छोटे कणों में बदल जाती है, जिससे पौधों की पत्तियों का पानी जम जाता है। इससे कोशिकाएं फट जाती हैं और पत्तियां सूख जाती हैं। इसे ही पाला पड़ना कहते हैं।

time to read

2 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जैविक खेती विज्ञानी जी.नमलवर

जी.नमलवर एक भारतीय जैविक कृषि विज्ञानी थे।

time to read

2 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

हरी खाद मृदा के लिए एक वरदान

कृषि में हरी खाद उस सहायक फसल को कहते हैं जिससे खेती मुख्यतः भूमि में पोषक तत्वों को बढ़ाने तथा उसमें जैविक पदार्थों की पूर्ति करने के उद्देश्य से की जाती है। प्रायः इस तरह की फसल को इसके हरी स्थिति में ही हल चलाकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। हरी खाद से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ने के साथ-साथ भूमि की रक्षा भी होती है।

time to read

4 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जैविक खेती में सफलता प्राप्त करने वाले सफल किसान विज्ञान शुक्ला

खेती में रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की घटती उर्वराशक्ति और आमजन की बिगड़ती सेहत का जज्बा समझते हुए बांदा जिले के अतर्रा गांव के युवा किसान विज्ञान शुक्ला ने एक ऐसी राह चुनी जो खुद के लिए तो मील का पत्थर साबित हुई और अन्य किसानों के लिए भी खेती में नई राह दिखाने का काम कर रही है।

time to read

2 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

गेहूं का करनाल बंट रोग से बचाव के उपाय

निओवोसिया इण्डिका (टिलेशिया इण्डिका) नामक कवक द्वारा ग्रसित गेहूं का करनाल बंट रोग आशिंक बंट के नाम से भी जाना जाता है।

time to read

5 mins

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को ईकोवैडिस से मिली सिल्वर रेटिंग

भारत की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सतत विकास और जिम्मेदार व्यवसायिक प्रथाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

time to read

1 min

15th January 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

भूमि कैसे कर सकती है जलवायु परिवर्तन का मुकाबला

पृथ्वी की मिट्टी में मौजूद कार्बन की मात्रा वायुमंडल और सभी पौधों में मौजूद कार्बन से तीन गुना अधिक है। इसका अर्थ यह है कि मिट्टी में कार्बन को समझना और उसे नियंत्रित करना जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में बेहद महत्वपूर्ण है। मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्मजीव (माइक्रोब्स) मृत पौधों और अन्य जैविक पदार्थों को तोड़ते हैं। इस प्रक्रिया में कभी-कभी कार्बन सीओ2 के रूप में वायुमंडल में वापस चला जाता है और कभी-कभी यह मिट्टी में लंबे समय तक सुरक्षित हो जाता है। हाल ही में कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जब सूक्ष्मजीव मृत पौधों को अपघटित करते हैं, तो मिट्टी में मॉलिक्यूलर विविधता (मॉलिक्यूल की विविधता) पहले बढ़ती है, फिर एक महीने के बाद स्थिर हो जाती है और उसके बाद घटने लगती है। शोध पत्र में शोधकर्ता के हवाले से कहा गया है कि यह सवाल बेहद महत्वपूर्ण है कि क्या हम मिट्टी से कार्बन का नुकसान कम कर सकते हैं या इसे बढ़ा सकते हैं, जिससे वायुमंडल में सीओ2 नियंत्रित रहेगा। क्योंकि मिट्टी में इतनी बड़ी मात्रा में कार्बन मौजूद है, छोटी-छोटी बदलाव भी वायुमंडल पर बड़ा असर डाल सकते हैं। दशकों तक वैज्ञानिकों का मानना था कि मिट्टी में कार्बन मुख्य रूप से ऐसे पौधों से जमा होता है जिनके अवयव कठिन अपघटन वाले होते हैं। लेकिन 2011 में शोधकर्ताओं ने एक अहम शोध प्रकाशित किया जिसमें यह सिद्ध हुआ है कि यह सच नहीं है। वास्तव में मिट्टी में कार्बन का भंडारण सूक्ष्मजीव, अणु और खनिजों के जटिल पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर करता है।

time to read

2 mins

15th January 2026

Translate

Share

-
+

Change font size