Facebook Pixel Get digital access to STUDIO NEWS - June 2021 issue | Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$NaN
 
$NaN/Year

Hurry, Limited Period Offer!

0

Hours

0

minutes

0

seconds

.

STUDIO NEWS Magazine - June 2021

filled-star

Click here to filter issues by date range


STUDIO NEWS
From Choose Date
To Choose Date

STUDIO NEWS Description:

Studio News is monthly 16 pages multi-color tabloid in Hindi. This is India First Photography newspaper, which is published in Hindi, enabling the studios, photographers and other Photography trade related technicians to get first-hand knowledge and understanding about the latest products, help them acquire skill to use the products and make them proud owners. STUDIO NEWS is focusing and distributing hard copy, to the studios in India’s state -Uttar Pradesh RAJASTHAN, GUJARAT, PUNJAB, HARYANA, HIMACHAL PRADESH, UTTARAKHAND, DELHI, BIHAR, CHHATTISGARH, JHARAHAND & MADHYA PRADESH. Circulation of hard copies is approximately 10000 every month. The main objective of The STUDIO NEWS is to educate studios, photographers and technicians with the latest technical knowledge of camera, video and other trade related equipment’s; familiarize them with the editing and other software features and support them with wide range of usages of new technological equipment’s which are quite unknown or ambiguous to them due to language barrier.

In this issue

साथियो स्टूडियो न्यूज़ के जून 2021 अंक के साथ हम आपके समक्ष है। साथियो हम और आप करोना की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं, उम्मीद है कि ये अँधेरा जल्दी ही छटेगा एवं नए सवेरे में हम सभी जल्दी प्रवेश करेंगे। मुश्किल दौर में हिम्मत से मुसीबत का मुक़ाबला करें एवं विश्वास करें कि आने वाला समय सभी के लिए नयी उम्मीद ले कर आएगा। कोविड काल में जिस हिम्मत से अपने फोटोग्राफर साथी विवाह एवं अन्य समारोहों में फोटोग्राफी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। सभी फोटोग्राफर साथी सरकार द्वारा वैवाहिक समारोह में बनाये गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना कार्य करें। साथियो अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें क्योंकि सावधानी हटी दुर्घटना घटी।
साथियो कोविड ने पूरे विश्व के व्यापार पर असर डाला है, अपना फोटोग्राफी व्यवसाय भी इससे अछूता नहीं है। आगे व्यापार का क्या स्वरूप होगा ये अभी कहना मुश्किल है, कोशिश कीजिये कि व्यापार में छोटे-छोटे कदम आगे मजबूती से बढ़ाये जिससे आपको समय मिलेगा अपने व्यापार को समझने के लिए। इस समय बहुत सी ऑनलाइन वर्कशॉप और वेबिनार्स अलग-अलग टॉपिक्स पर हो रहे हैं उनको देखिये, इससे आपको अंदाज़ा लगेगा कि आने वाले समय में हमारे फोटोग्राफी व्यवसाय का स्वरूप कैसा होगा। फोटोग्राफी कंपनी या फोटोग्राफी संगठन के द्वारा आयोजित वर्कशॉप में आपको मेंटर द्वारा फोटोग्राफी का आने वाला ट्रेंड क्या होने वाला है वो जानने में मदद मिलती है।
साथियो एक बार फिर से सभी को नयी शुरूआत करनी पड़ेगी क्योंकि आजतक किसी भी कारण से किसी भी व्यापार में इतना लम्बा अंतराल नहीं आया जब व्यापार इतने लम्बे समय के लिए ठप्प पड़ गया हो। आगे व्यापार का क्या स्वरूप होगा वो अभी से अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है इसलिए साथियो अपने फोटोग्राफी व्यवसाय में भी हम सबको मेहनत और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। इसके लिए हम सबको सबका साथ एवं सहयोग करना होगा, तभी सब आगे बढ़ सकते हैं। मुश्किल दौर है, चुनौतियाँ बहुत है, लेकिन साथ मिल कर हमें इनका सामना करना है और विजयी होना है।
आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे ऐसी ईश्वर से कामना करते है। शेष अगले अंक में।

Recent issues

Popular Categories