Versuchen GOLD - Frei
वैश्विक ताप से बढ़ती जटिलताएं
Jansatta
|January 07, 2026
दुनिया के ताकतवर देशों को वैश्विक ताप को लेकर कोई चिंता नहीं। आधुनिकीकरण के दौर में लगातार पहाड़ काटे जा रहे हैं। खनन के लिए किए जा रहे विस्फोटों से पहाड़ दरक रहे हैं। मनुष्य की जिंदगी अनिश्चित हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए सही दिशा में प्रयास जरूरी हैं।
वैसे तो कई देशों में प्रदूषण संकट गहरा गया है, लेकिन भारत में इसकी चुनौतियां बेहद गंभीर रूप ले चुकी हैं। पिछले दिनों पर्यावरण और प्रदूषण पर 'लैंसेट' का एक सर्वेक्षण आया। इसके बाद मानसिक रोगियों की देखभाल करने वाली एक संस्था 'इमोनीड्स' का भी एक सर्वेक्षण जारी हुआ। इन दोनों ही सर्वेक्षणों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। विशेष रूप से भारत के लिए यह चिंता की बात है, जहां विकास के समांतर न तो पर्यावरण को बचाने की फिक्र है और न प्रदूषण को नियंत्रित करने के गंभीर प्रयास दिखते हैं।
ये सर्वेक्षण बता रहे हैं कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का लगातार 400 से ऊपर रहना, न केवल लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि इसने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को भी जोखिम में डाल दिया है। अब बच्चे भी खतरे में हैं। वहीं लोगों में स्मृति संबंधी विकार बढ़ा है। इसके अलावा जहरीली हवाओं के लगातार बने रहने से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं।
सर्वेक्षण बता रहे हैं कि प्रदूषण से न केवल सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बल्कि हृदय और एलर्जी संबंधी समस्याएं भी लोगों को हो रही हैं। अल्जाइमर और पार्किंसन की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सर्वेक्षण में भारतीयों की मुश्किलों का भी जिक्र है। कहा गया है कि इस प्रदूषण ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटा दी है और अब हालत ऐसी हो गई है कि एंटीबायोटिक दवाइयां भी कम असर कर रही हैं। देश में निरंतर बढ़ते प्रदूषण के कारण ऋतु चक्र में असाधारण बदलाव आया है। बढ़ते वैश्विक ताप की वजह से जटिलताएं बढ़ रही हैं। बर्फ गिरने की प्रकृति बदल रही है। हिमनद हमारे जलस्रोत हैं। ये नदियों को पानी और बादलों को घुमड़न देते हैं। खेतों में फसलों को जीवन भी मिलता है। मगर अब बर्फ कम पड़ रही है और जो हिमनद बनते हैं, वे जल्दी पिघलने लगते हैं। इसी कारण बाढ़ के खतरे बढ़ गए हैं और लोगों का जीवन अनिश्चित हो गया है। जलवायु संकट की यह भयावह तस्वीर है।
Diese Geschichte stammt aus der January 07, 2026-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta
विजय हजारे ट्राफी: असम को हराकर विदर्भ क्वार्टर फाइनल में
अथर्व तायडे और रविकुमार समर्थ के अर्धशतकों की मदद से विदर्भ ने असम को गुरुवार को 160 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
परिवार के सदस्य जमा करा सकेंगे कागजात
पश्चिम बंगाल से बाहर रहे कर्मचारियों को राहत
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से
1 min
January 09, 2026
Jansatta
नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ ज्ञानरंजन का निधन
नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ साहित्यकार ज्ञानरंजन का 90 वर्ष की आयु में बुधवार रात जबलपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
चेहरे की पहचान से मिलेंगे लाभार्थी को पोषाहार, तैयार की गई प्रणाली
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से पोषाहार की सुविधा ले रही महिलाओं को अपना चेहरा दिखाना होगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
भारतीय कृत्रिम मेधा माडल विश्व का नेतृत्व करे
नवाचार उद्यम को लेकर बोले प्रधानमंत्री
1 min
January 09, 2026
Jansatta
तुर्कमान गेट हिंसा: छह और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 लोग दबोचे गए
तुर्कमान गेट इलाके में अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
नाबालिग से यौन उत्पीड़न, प्रशिक्षक पर एफआइआर
एनआरएआइ ने कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित किया
2 mins
January 09, 2026
Jansatta
अंतरिम गुजारा भत्ता निर्धारण चरण में पत्नी को कमाने वाली नहीं माना जा सकता है
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि अंतरिम गुजारा भत्ते के निर्धारण के समय पत्नी को कमाने वाली या स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम मान लेना उचित नहीं है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
मारधाड़ व भूतिया हास्य फिल्मों की होगी धमक
वर्ष 2025 में जहां फिल्म उद्योग को मिला जुला फल मिला।
2 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
