يحاول ذهب - حر
वैश्विक ताप से बढ़ती जटिलताएं
January 07, 2026
|Jansatta
दुनिया के ताकतवर देशों को वैश्विक ताप को लेकर कोई चिंता नहीं। आधुनिकीकरण के दौर में लगातार पहाड़ काटे जा रहे हैं। खनन के लिए किए जा रहे विस्फोटों से पहाड़ दरक रहे हैं। मनुष्य की जिंदगी अनिश्चित हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए सही दिशा में प्रयास जरूरी हैं।
वैसे तो कई देशों में प्रदूषण संकट गहरा गया है, लेकिन भारत में इसकी चुनौतियां बेहद गंभीर रूप ले चुकी हैं। पिछले दिनों पर्यावरण और प्रदूषण पर 'लैंसेट' का एक सर्वेक्षण आया। इसके बाद मानसिक रोगियों की देखभाल करने वाली एक संस्था 'इमोनीड्स' का भी एक सर्वेक्षण जारी हुआ। इन दोनों ही सर्वेक्षणों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। विशेष रूप से भारत के लिए यह चिंता की बात है, जहां विकास के समांतर न तो पर्यावरण को बचाने की फिक्र है और न प्रदूषण को नियंत्रित करने के गंभीर प्रयास दिखते हैं।
ये सर्वेक्षण बता रहे हैं कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का लगातार 400 से ऊपर रहना, न केवल लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि इसने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को भी जोखिम में डाल दिया है। अब बच्चे भी खतरे में हैं। वहीं लोगों में स्मृति संबंधी विकार बढ़ा है। इसके अलावा जहरीली हवाओं के लगातार बने रहने से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं।
सर्वेक्षण बता रहे हैं कि प्रदूषण से न केवल सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बल्कि हृदय और एलर्जी संबंधी समस्याएं भी लोगों को हो रही हैं। अल्जाइमर और पार्किंसन की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सर्वेक्षण में भारतीयों की मुश्किलों का भी जिक्र है। कहा गया है कि इस प्रदूषण ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटा दी है और अब हालत ऐसी हो गई है कि एंटीबायोटिक दवाइयां भी कम असर कर रही हैं। देश में निरंतर बढ़ते प्रदूषण के कारण ऋतु चक्र में असाधारण बदलाव आया है। बढ़ते वैश्विक ताप की वजह से जटिलताएं बढ़ रही हैं। बर्फ गिरने की प्रकृति बदल रही है। हिमनद हमारे जलस्रोत हैं। ये नदियों को पानी और बादलों को घुमड़न देते हैं। खेतों में फसलों को जीवन भी मिलता है। मगर अब बर्फ कम पड़ रही है और जो हिमनद बनते हैं, वे जल्दी पिघलने लगते हैं। इसी कारण बाढ़ के खतरे बढ़ गए हैं और लोगों का जीवन अनिश्चित हो गया है। जलवायु संकट की यह भयावह तस्वीर है।
هذه القصة من طبعة January 07, 2026 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta Delhi
जयपुर : तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक की मौत
राजस्थान के जयपुर शहर में तेज रफ्तार एक महंगी कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
नूंह: किसान के खेत में गेंद गिरने के बाद पथराव, नौ गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह में एक खेत में क्रिकेट की गेंद गिरने के बाद दो समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
आप तिरंगे की शान बढ़ाओ, सुविधाओं की नहीं होने देंगे कमी : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खेल के प्रति युवाओं की लगन यह साबित करती है कि वे देश की मिट्टी से जुड़े हुए हैं।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
गौतमबुद्धनगर में 11 हजार लोग ऋण चुकाने में नाकाम
गौतमबुद्धनगर में बैंकिंग अनुशासन को सख्त करते हुए 35 छोटे-बड़े बैंकों ने करीब 11 हजार कर्जदारों को डिफाल्टर (कर्ज चुकाने में असफल) घोषित कर दिया है।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
शतायु चित्रकार की सक्रिय कूची
अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल की प्रतीक्षा में एक प्रख्यात कलाकार द्वारा बनाई गई पेंटिंग 'रिफ्यूजी ट्रेन लेट 16 घंटे', विभाजन आधारित कला-साहित्य का एक विलक्षण पृष्ठ बन गई।
2 mins
January 11, 2026
Jansatta Delhi
भारत ने प्रगति की, 'मध्यम आय के जाल' से बचने की जरूरत
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के प्रमुख एस महेंद्र देव ने शनिवार को कहा कि भारत ने कई मोर्चों पर प्रगति की है और देश को मध्यम आय के जाल से बचना चाहिए।
1 mins
January 11, 2026
Jansatta Delhi
बीस से तीस साल में विश्वगुरु बनकर रहेगा भारत : भागवत
मथुरा, 10 जनवरी (जनसत्ता)।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
मणिपुर : धमकियों के कारण घाटी के जिलों में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोप पंप पर बम हमले के दो दिन बाद 'मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रटर्नटी' (एमपीडीएफ) ने अपनी मांगें पूरी होने तक शनिवार से घाटी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में सभी पेट्रोल पंप को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
संघ लोक सेवा आयोग ने किया एलान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के चेहरे का प्रमाणीकरण होगा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा स्थलों पर चेहरा प्रमाणीकरण किया जाएगा।
1 min
January 11, 2026
Jansatta Delhi
तुर्कमान गेट हिंसा: तीन और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुई पथराव की घटना के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
1 min
January 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
