मिलावटी पदार्थों से स्वास्थ्य पर संकट
Jansatta Lucknow
|January 01, 2026
खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई, तो इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।
देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सीधे तौर पर आम जनता का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में मिलावट का मामला इस चिंता को और बढ़ा देता है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से 2024 तक बनाए गए 20 करोड़ लड्डुओं में नकली घी का इस्तेमाल हुआ। इसी तरह देश के एक मशहूर ब्रांड के घी का नमूना भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और इसे सेहत के लिए घातक पाया गया। यह मामला वर्ष 2020 का है, लेकिन कार्रवाई अब हुई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई में टालमटोल या देरी से भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि मिलावट का गोरखधंधा करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं है।
मिलावट की समस्या केवल घी तक सीमित नहीं है। देश के बाजार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं में भी मिलावट होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भुने हुए चने जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में भी खतरनाक रंगों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। औरामाइन नामक रंग खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है। यह कपड़ा और चमड़ा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला रसायन है। इससे कैंसर और तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा होता है। इस तरह के खतरनाक रंगों का उपयोग खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद निरीक्षण में कई उत्पादों में इस तरह की मिलावट की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता लगातार धोखा खा रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
Diese Geschichte stammt aus der January 01, 2026-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
वोडाफोन आइडिया पर 638 करोड़ रुपए के जीएसटी जुर्माने के आदेश
नई दिल्ली, 1 जनवरी (भाषा)।
1 min
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
जीएसटी संग्रह दिसंबर में छह फीसद बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपए पर
दिसंबर महीने में सकल जीएसटी संग्रह 6.1 फीसद बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।
1 min
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर : दूषित जल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त के प्रकोप से जान गंवाने वाले लोगों की तादाद को लेकर जारी विरोधाभास गुरुवार को भी कायम रहा।
1 min
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
'टारगेट ओलंपिक पोडियम' योजना से रीतिका बाहर
कंपाउंड तीरंदाज परनीत कौर और अभिषेक वर्मा को कोर समूह में जगह मिली
1 min
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
मुझे तलाक लेने का कोई पछतावा नहीं
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का भी ये मानना है कि कुछ साल पहले जब उन्होंने पति अरबाज खान से अलग होने और तलाक लेने का फैसला लिया था, तब उन्हें भी परिवार और समाज की ओर से ताने सुनने को मिले थे।
2 mins
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
अरावली के संरक्षण की मुश्किल राह
अरावली कई दशकों से मानवीय दबाव झेल रही है। पत्थर और चूना-पत्थर की निरंतर निकासी ने कई पहाड़ियों को कमजोर कर दिया है। जंगलों का नुकसान हुआ है। आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती गई है।
5 mins
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
'रेबीजरोधी टीकों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए'
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे हर समय एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (आरआइजी) की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करें।
1 min
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर : दूषित पेयजल से ही फैला था उल्टी-दस्त का प्रकोप
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में उल्टी- दस्त से पीड़ित होने के बाद कम से कम चार मरीजों की मौत और 1,400 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के बीच एक प्रयोगशाला की जांच में पुष्टि हुई है कि यह प्रकोप दूषित पेयजल के कारण फैला था।
2 mins
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
नए साल में धारावाहिक और रियलिटी शो की रहेगी भरमार
नया साल 2026 दस्तक दे चुका है।
2 mins
January 02, 2026
Jansatta Lucknow
प्रधानमंत्री तक पहुंच का दावा, व्यक्ति पर सीबीआइ ने दर्ज किया मामला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताने वाले दक्षिण दिल्ली की एक पाश कालोनी के निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
1 min
January 02, 2026
Listen
Translate
Change font size

