Prøve GULL - Gratis

मिलावटी पदार्थों से स्वास्थ्य पर संकट

Jansatta Lucknow

|

January 01, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई, तो इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।

- ज्ञान चंद पाटनी

देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सीधे तौर पर आम जनता का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में मिलावट का मामला इस चिंता को और बढ़ा देता है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से 2024 तक बनाए गए 20 करोड़ लड्डुओं में नकली घी का इस्तेमाल हुआ। इसी तरह देश के एक मशहूर ब्रांड के घी का नमूना भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और इसे सेहत के लिए घातक पाया गया। यह मामला वर्ष 2020 का है, लेकिन कार्रवाई अब हुई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई में टालमटोल या देरी से भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि मिलावट का गोरखधंधा करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं है।

मिलावट की समस्या केवल घी तक सीमित नहीं है। देश के बाजार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं में भी मिलावट होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भुने हुए चने जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में भी खतरनाक रंगों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। औरामाइन नामक रंग खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है। यह कपड़ा और चमड़ा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला रसायन है। इससे कैंसर और तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा होता है। इस तरह के खतरनाक रंगों का उपयोग खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद निरीक्षण में कई उत्पादों में इस तरह की मिलावट की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता लगातार धोखा खा रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

हल्द्वानी : युवक की हत्या, भाजपा पार्षद हिरासत में

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने कथित रूप से गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा, आंकड़ा पहुंचा 3.34 करोड़

गेहूं की बुवाई पिछले साल के स्तर को पार कर गई है और चालू रबी सत्र 2025-26 में अब तक 3.34 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, पूर्व प्रेमी संदेह के घेरे में

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत पाई गई है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को किया तलब

सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

काम्याः महज 18 साल की उम्र में दक्षिणी ध्रुव का साहसिक अभियान

रत की 18 वर्षीय युवती काम्या कार्तिकेयन ने भा इतिहास रच दिया है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

नए सत्र की मजबूत शुरुआत करने पर भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें

मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में उतरेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

'पीजीटीआइ में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं'

महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

पुनरीक्षण : संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग

नाम हटाए जाने के बाद मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला

एक व्यक्ति हिरासत में, जांच शुरू की गई

time to read

1 min

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size