Versuchen GOLD - Frei
ट्रंप 2.0: अमेरिकी रणनीति का नए सिरे से निर्धारण
Business Standard - Hindi
|December 20, 2025
अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व से पीछे हटने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका की निरंतरता का संकेत देती है। बता रहे हैं श्याम सरन
क ई सप्ताह पहले ऐसी खबर आई थी कि ट्रंप प्रशासन एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) दस्तावेज पर काम कर रहा है जो राष्ट्रपति के रूप में उनके शेष कार्यकाल के दौरान विदेश नीति और रक्षा नीति को लेकर उनके इरादे दर्शाएगा। इसे जारी करने में कुछ देरी ही हुई क्योंकि दस्तावेज के प्रस्तावों पर विभिन्न समूहों ने आपत्ति जताई थी, जिनमें 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (मागा) समर्थक आधार, रिपब्लिकन पार्टी का पारंपरिक अभिजात वर्ग और विदेश नीति तथा सुरक्षा प्रतिष्ठान शामिल थे। ये अब भी प्रभावशाली हैं, यद्यपि इस प्रशासन के तहत उनका प्रभाव कम हो गया है।
मागा समर्थक वर्ग की वैचारिक छाप स्पष्ट नजर आती है। उदाहरण के लिए यूरोपीय सहयोगियों पर खुले हमलों में, जहां वर्तमान सरकारों को वैचारिक विरोधी के रूप में निशाना बनाया गया। यह लगभग उसी तरह है जैसे इस वर्ष फरवरी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोप की मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों की सरकारों की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि वे जर्मनी की एएफडी जैसी दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टियों को दबाकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर कर रही हैं। कहा गया कि यूरोप की पूरी सभ्यता खतरे में है। खासतौर पर इसलिए कि उसने ट्रंप प्रशासन की आप्रवासन विरोधी नीतियों का पालन नहीं किया और इस कारण अपनी यूरोपीय पहचान खो सकता है।
अमेरिका के यूरोपीय साझेदारों पर भी यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है, जबकि कहा जाता है कि यूरोप की जनता युद्ध समाप्त करने का समर्थन करती है।
एनएसएस अपने एक प्रमुख उद्देश्य के रूप में यूरोप और रूस के बीच 'रणनीतिक स्थिरता की पुनर्स्थापना' की आवश्यकता को रेखांकित करती है। आश्चर्य नहीं कि रूस ने एनएसएस का स्वागत किया है क्योंकि यह उसके हितों के अनुरूप नजर आती है।
Diese Geschichte stammt aus der December 20, 2025-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
सोमनाथः अटूट आस्था के 1000 वर्ष (1026-2026)
सोमनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है।
6 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
दक्षिण के आसमान में फिर ऊंची उड़ान
जब 1990 के दशक की शुरुआत में भारत ने अपना आसमान निजी क्षेत्र की विमानन कंपनियों के लिए खोला तो सबसे पहले तिरुवनंतपुरम की ईस्ट वेस्ट एयरलाइंस ने अपने पंख फैलाए।
4 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
जीडीपी वृद्धि की तुलना में पिछड़ रही अरबपतियों की कमाई
भारत के अरबपति प्रवर्तकों ने वर्ष 2014 से 2021 के बीच तगड़ा लाभ कमाया मगर अब देश में तेजी से बढ़ रहे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में कमाई में पिछड़ रहे हैं।
2 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
टी20 में खेलने भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया।
2 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
विमान में नहीं कर सकेंगे पावर बैंक का इस्तेमाल
विमान में सफर के दौरान अब पावर बैंक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
2 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
वेनेजुएला : भारतीय व्यापार पर असर नहीं
विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार भारत के तेल आयात या समग्र व्यापार पर फिलहाल नहीं पड़ेगा खास प्रभाव
5 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता, नकदी की स्थिति व ब्याज से आय पर रखनी होगी नजर
भारत के बैंकिंग सेक्टर में 2025 में बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आए, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत रीपो रेट में कटौती किए जाने से बैंकों का मुनाफा कम हुआ, माइक्रोफाइनैंस क्षेत्र में दबाव बना रहा और ऋण वृद्धि स्थिर रही।
3 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
बंधन बैंक का परिणाम
बंधन बैंक का 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में दिया गया ऋण 10 प्रतिशत बढ़कर कुल 1,45,227 करोड़ रुपये हो गया।
1 min
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
पुरानी कारों के बाजार में एसयूवी का फर्राटा बरकरार
जीएसटी राहत के बावजूद
1 mins
January 05, 2026
Business Standard - Hindi
प्रतिस्पर्धा, स्टोर जोड़ने की रफ्तार से डीमार्ट पर दबाव
खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के शेयर सितंबर की शुरुआत से 22 फीसदी गिरकर नौ महीनों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
3 mins
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
