يحاول ذهب - حر
ट्रंप 2.0: अमेरिकी रणनीति का नए सिरे से निर्धारण
December 20, 2025
|Business Standard - Hindi
अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व से पीछे हटने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका की निरंतरता का संकेत देती है। बता रहे हैं श्याम सरन
क ई सप्ताह पहले ऐसी खबर आई थी कि ट्रंप प्रशासन एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) दस्तावेज पर काम कर रहा है जो राष्ट्रपति के रूप में उनके शेष कार्यकाल के दौरान विदेश नीति और रक्षा नीति को लेकर उनके इरादे दर्शाएगा। इसे जारी करने में कुछ देरी ही हुई क्योंकि दस्तावेज के प्रस्तावों पर विभिन्न समूहों ने आपत्ति जताई थी, जिनमें 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (मागा) समर्थक आधार, रिपब्लिकन पार्टी का पारंपरिक अभिजात वर्ग और विदेश नीति तथा सुरक्षा प्रतिष्ठान शामिल थे। ये अब भी प्रभावशाली हैं, यद्यपि इस प्रशासन के तहत उनका प्रभाव कम हो गया है।
मागा समर्थक वर्ग की वैचारिक छाप स्पष्ट नजर आती है। उदाहरण के लिए यूरोपीय सहयोगियों पर खुले हमलों में, जहां वर्तमान सरकारों को वैचारिक विरोधी के रूप में निशाना बनाया गया। यह लगभग उसी तरह है जैसे इस वर्ष फरवरी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोप की मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों की सरकारों की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि वे जर्मनी की एएफडी जैसी दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टियों को दबाकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर कर रही हैं। कहा गया कि यूरोप की पूरी सभ्यता खतरे में है। खासतौर पर इसलिए कि उसने ट्रंप प्रशासन की आप्रवासन विरोधी नीतियों का पालन नहीं किया और इस कारण अपनी यूरोपीय पहचान खो सकता है।
अमेरिका के यूरोपीय साझेदारों पर भी यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है, जबकि कहा जाता है कि यूरोप की जनता युद्ध समाप्त करने का समर्थन करती है।
एनएसएस अपने एक प्रमुख उद्देश्य के रूप में यूरोप और रूस के बीच 'रणनीतिक स्थिरता की पुनर्स्थापना' की आवश्यकता को रेखांकित करती है। आश्चर्य नहीं कि रूस ने एनएसएस का स्वागत किया है क्योंकि यह उसके हितों के अनुरूप नजर आती है।
هذه القصة من طبعة December 20, 2025 من Business Standard - Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
इंडिगो एटीएट जांच के तहत सरकार ने एयरलाइंस से किराए का डेटा मांगा
एक दस्तावेज से पता चला है कि भारत सरकार ने इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा से वसूले जाने वाले औसत किराए के आंकड़े मुहैया कराने को कहा है। एंटीट्रस्ट अधिकारी दिसंबर में हुए यात्रा संबंधित व्यवधानों की जांच कर रहे हैं।
1 min
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
वायनाड : पहली कागज रहित अदालत
केरल में वायनाड के कल्पेट्टा न्यायिक जिले में पूरी तरह पेपर रहित जिला न्यायालय प्रणाली लागू हो गई है।
1 min
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
कर्मियों को दफ्तर बुलाने पर आईटी फर्मों का जोर
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने पर जोर दे रही हैं।
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
भारत-अमेरिका समझौते में क्यों हो रही देरी?
व्यापार नीति नहीं बल्कि सुरक्षा की निर्भरता यह बताती है कि अमेरिका दूसरों के साथ किस तरह शीघ्रता से समझौते कर ले रहा है और भारत क्यों अपनी बात पर अड़ा हुआ है। बता रहे हैं अजय श्रीवास्तव
4 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
वृद्धि दर रह सकती है 7.4 फीसदी
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जीडीपी वृद्धि का अपना पहला अग्रिम अनुमान जारी किया
3 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
'लैब में बने हीरे में अव्वल रहने का लक्ष्य'
टाइटन कंपनी ने हाल ही में प्रयोगशाला (लैब) में तैयार किए गए हीरे के क्षेत्र में बियॉन के साथ प्रवेश करने की घोषणा की है।
1 min
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
वित्तीय रस्साकशी में उलझे बाजार
भारतीय रिजर्व बैंक ने 23 दिसंबर को यह घोषणा की कि वह सरकारी बॉन्ड की खरीद और डॉलर-रुपये के स्वैप के माध्यम से 32 अरब डॉलर की नकदी व्यवस्था में डालेगा।
4 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
राजकोषीय घाटा लक्ष्य पर रखना संभव
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी पहले अग्रिम अनुमानों के मुताबिक नॉमिनल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बजट अनुमान की तुलना में घटकर 8 प्रतिशत रहने के बावजूद सरकार 4.4 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल कर सकती है।
1 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
टीपीजी की आईआईएफएल से फिर वार्ता
अमेरिका की वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक टीपीजी ने आईआईएफएल कैपिटल सर्विसिज में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत फिर शुरू कर दी है। इस मामले के जानकार सूत्रों के मुताबिक यह हिस्सेदारी टीपीजी रणनीतिक निवेशक के रूप में चाहता है।
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
रविवार 1 फरवरी को आ सकता है बजट
2017 से शुरू हुई परंपरा रविवार और रविदास जयंती की छुट्टी होने के बावजूद केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है
3 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
