Versuchen GOLD - Frei
गंभीर बीमारियों से बचाती है अच्छी नींद
Sarita
|July First 2025
अच्छी नींद हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाती है. पर यदि जल्दी सोने और उठने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो इस के कई फायदे देखने को मिलते हैं.
आजकल किसी को सुबह जल्दी उठने को कहो तो उस के मुंह से सब से पहले यह निकलता है, 'ओह माय गौड' जल्दी उठना भी क्या मुसीबत है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि क्या सुबह जल्दी उठने वालों की यह आखिरी पीढ़ी है.
शायद कुछ वर्षों बाद सुबह यानी सूर्योदय के साथ उठने वाली पीढ़ी खत्म हो जाएगी क्योंकि आजकल हमारी जो दिनचर्या है, यानी देर से सोना और देर से उठना, उस के चलते सूर्योदय के साथ उठना मुश्किल है क्योंकि जब तक हम जल्दी सोएंगे नहीं तो जल्दी उठेंगे कैसे.
ऐसे में देर से सोने के क्या नुकसान हैं और जल्दी सोने के क्या फायदे हैं, इसे आज की पीढ़ी को बताना हमारा कर्तव्य है ताकि वह एक स्वस्थ जीवन जी सके और अपने शरीर की घड़ी को प्रकृति की घड़ी के अनुसार नियंत्रित कर सके.
क्या आप ने अनुभव किया है, जिस रात आप की नींद पूरी नहीं होती तो उस के अगले दिन आप फ्रैश महसूस नहीं करते, अजीब फीलिंग आती है, हमारा मूड खराब रहता व चिड़चिड़ापन बना रहता है. इन सब का असर आप के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर ही पड़ता है. जैसे, चीजों को याद रखने में परेशानी होती है, काम समय पर नहीं होते, काम करने की क्षमता में कमी आती है जिस के कारण आत्मविश्वास में कमी देखी जाती है, वजन बढ़ता है, साथ ही, शुगर लैवल और ब्लडप्रैशर बढ़ता है. यानी, हम बीमारियों से घिर जाते हैं.
7-8 घंटे की नींद दिमाग को तरोताजा रखती है, जिस से पूरा दिन एनर्जेटिक बना रहता है और हैल्थ भी अच्छी रहती है.Diese Geschichte stammt aus der July First 2025-Ausgabe von Sarita.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
