एक आदमी की बीस पत्नियां हर पत्नी का अलग चूल्हा
DASTAKTIMES
|May 2025
विविधता से भरे भारत में अभी भी कई प्रथाएं ऐसी हैं जो आपको चौंका देती हैं। अरुणाचल प्रदेश में न्यिशी जनजाति में आज भी बहु विवाह का प्रचलन है। यहां एक आदमी की बीस-बीस पत्नियां रही हैं। एक परिवार में हर पत्नी का अपना अलग चूल्हा है। हरी-भरी वादियों में बसे नार्थ इस्ट के अनोखे अरुणाचल प्रदेश और यीशी जनजाति की संस्कृति और परंपरा के बारे में ईंटानगर से लौंटी प्रसिद्ध लेखिका गीताश्री की 'दस्तक टाइम्स' के लिए ये ख़ास रिपोर्ट
न्यिशी जनजाति की ज़िन्दगी
जहां सूरज की पहली किरण सबसे पहले पड़ती है, उस अरुणाचल राज्य की हिंदी भाषा की प्राध्यापिका, युवा लेखिका जमुना बिनी जब अपने न्यिशी समुदाय के बारे में बता रही थीं तो उनके चेहरे पर एक चमक थी। उसके बारे में बताते वक्त वे बार-बार इस बात पर जोर दे रही थीं कि उनके समुदाय के लोग देवी-देवताओं को नहीं बल्कि आत्माओं को मानते हैं। उनकी पूजा करते हैं। उनके संकेतों से संचालित होते हैं। वे आत्माएं उनके पुरखों की होती हैं। न्यिशी आदिवासी देश के अन्य आदिवासी समुदायों से अलग हैं, उनकी सारी पूजा पद्धति और जीवनशैली सब कुछ भिन्न है। अरुणाचल में सबसे अधिक जनसंख्या वाली जनजाति है न्यिशी। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार उनकी जनसंख्या लगभग तीन लाख थी। ये वहां की सबसे बड़ी आबादी है। अरुणाचल की राजधानी ईटानगर में न्यिशी आदिवासी संस्कृति का संग्रहालय है, जहां आप उनकी सारी प्राचीन परंपराओं से अवगत हो सकते हैं। अगर साथ में उसी समुदाय का कोई व्यक्ति हो तो एक नई दुनिया किसी आश्चर्य लोक की तरह खुलती है।
बांस के बने उस लंबे, ऊंचे घर में एक बड़ा सा हॉल बना हुआ है जिसमें छत से एक झूले जैसा कुछ लटका हुआ है। उसके नीचे आग जलती है। जमुना ने बताया कि ये उनके घरों का पारंपरिक चूल्हा है। ये चूल्हा हरेक घर में आज भी मिलेगा। भले गैस का चूल्हा उनके रसोई में प्रवेश कर चुका है लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं छोड़ी है। उनकी रसोई में ये लटकता हुआ, बड़ा सा चूल्हा आज भी मौजूद है। इसे वे बहुत पवित्र मानते हैं। रसोई घर उनके लिए आज भी एक पवित्र स्थान है और ये चूल्हा बहुत खास है। सर्दियों में कमरे को या हॉल को तो गर्म रखता ही है, साथ ही उसके चारों तरफ बैठकर परिवार के सभी सदस्य या मेहमान खाना खाते हैं, घर की बनी बीयर भी पीते हैं। न्यिशी जनजाति का पारंपरिक पेय है चावल की बीयर जिसे वे अपोंग कहते हैं। वे उस जगह की पूजा भी करते हैं। कितने भी अमीर हों, खाना नीचे ही बैठकर खाते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der May 2025-Ausgabe von DASTAKTIMES.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Listen
Translate
Change font size

