Versuchen GOLD - Frei
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
DASTAKTIMES
|October 2025
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
-
 
 नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है। निवर्तमान पीएम केपी शर्मा ओली और नेपाल के तमाम मंत्रियों का परिवार आज भी सेना के सुरक्षा घेरे में है। अंतरिम सरकार की मुखिया सुशीला कार्की चीजों को संभालने में लगी हुई हैं। ज्यादातर सरकारी दफ्तर खंडहर बन चुके हैं। वहां कुर्सियों से लेकर कंप्यूटर तक जलाए जा चुके हैं। काठमांडू में सरकारी गाड़ियां गिनी-चुनी बची हैं। सरकारी कर्मचारी सिर्फ हाजिरी लगाने दफ्तर जाते हैं और घर लौट आते हैं। जलाए गए ज्यादातर थानों के पुनर्निर्माण का काम अब भी चल रहा है। नेपाल में जेन जी क्रांति की वजह से टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है। हजारों पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द करा चुके हैं। बीते एक महीने से काठमांडू के होटल, पब, जुआघर सब वीरान पड़े हैं। केवल 48 घंटे में सरकार गिरा देने वाले जेन जी प्रदर्शनकारियों के पास जीत का जश्न मनाने के लिए कोई वजह नहीं है।
नेपाल दुनिया का सबसे युवा लोकतांत्रिक देश है। माओवादियों के नेतृत्व में एक दशक तक चले गृहयुद्ध में करीब 20 हजार लोगों की चिता की राख पर 2008 में गणतंत्र का ताजमहल बना था। लेकिन इस गणतंत्र ने नेपाल को अस्थिरता के दलदल में धकेल दिया। बीते 17 सालों में, नेपाल में 14 सरकारें बनी और किसी भी सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। नेपाल की सियासत में जैसे कोई म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा हो, जहां कम्युनिस्ट पार्टियां और मध्यमार्गी नेपाली कांग्रेस बारी-बारी से शासन करती रहीं। इन सत्ता परिवर्तनों ने नेपाल को भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के चक्रव्यूह में फंसा दिया। हालांकि नेपाल के लिए यह कोई नई बात नहीं थी। जैसा कि काठमांडू में नागरिक एवं डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता आशीर्वाद त्रिपाठी कहते हैं- 'कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। तीनों मुख्य राजनीतिक दलों की पुरानी पीढ़ी के खिलाफ लंबे समय से असंतोष पनप रहा है, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए सिर्फ कुर्सी का खेल खेला है।'
 'नेपो बेबीज़'
'नेपो बेबीज़'Diese Geschichte stammt aus der October 2025-Ausgabe von DASTAKTIMES.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON DASTAKTIMES
 
 DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
 
 DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Listen
Translate
Change font size

