Versuchen GOLD - Frei
आत्मरक्षा की आड़ में 'नरसंहार' - वैश्विक निकाय बना मूकदर्शक, कहां मिलेगा न्याय?
DASTAKTIMES
|February 2024
मानवाधिकार, ऐसा संवेदनशील विषय है जिसका महत्व समूचे विश्व के प्रत्येक देश के नागरिकों के लिए एकसमान है, परंतु दुर्भाग्य से वैश्विक शक्तियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीतिक हथकंडे के रूप में अपनाने का काम किया है। निष्पक्ष न होकर प्रभावशाली देशों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन पर हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। परिणास्वरूप, मानवाधिकार उल्लंघन की सीमा आज स्वतंत्रता छीनने से भी आगे बढ़कर नरसंहार तक पहुंच गई है।
किसी भी देश में शासन की उत्कृष्टता नागरिक अधिकारों के संरक्षण एवं खुशहाली से मापी जाती है, विश्व में कई ऐसे देश भी हैं जिनके मुखिया तानाशाहीपूर्ण शासन चला रहे हैं, जिसमें नागरिकों के अधिकार व खुशहाली का कोई महत्व नहीं है। यहां नरसंहार की घटना भी आम है। सूडान जैसे अनेक देश ऐसे उदाहरण हैं। वहीं, कई देश ऐसे हैं जो अपनी आत्मरक्षा का हवाला देकर दूसरे देशों में नरसंहार को अंजाम दे रहे हैं। इजरायल द्वारा हमास पर किए जा रहे हमलों में हजारों निर्दोषों को मौत के घाट उतारना इस बात का प्रमाण है कि आज वैश्विक न्यायिक प्रणाली पूर्णतः निष्प्रभावी हो चुकी है। मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में इजरायल ताकत के बल पर निर्दोषों को तब तक निशाना बनाने को जायज ठहरा रहा है, जब तक कि उसे संतोष महसूस नहीं हो जाता। अमेरिका व पश्चिमी देशों का भी इजराइल को समर्थन मिल रहा है। मगर, नरसंहार का सामना कर रहे हजारों निर्दोष बेबस हैं और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसी वैश्विक न्याय प्रणाली में न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है? अति राष्ट्रवादी भावनाओं को बढ़ाने के लिए भी रूस, चीन, इजरायल जैसे देश युद्ध में लिप्त होते देखे गए हैं। ऐसे में जेनोसाइड की घटनाओं की संभावना भी बढ़ी है। हाल के समय में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में इजरायल के खिलाफ जेनोसाइड का अपराध करने को आधार बनाकर याचिका दायर की गई। यह यूनाइटेड नेशंस का प्रमुख न्यायिक निकाय है जो दो या दो से अधिक देशों के बीच कानूनी विवादों पर निर्णय सुनाता है। याचिका में बताया गया कि गाजा में हजारों लोगों की नृशंस हत्या हुई है। अस्पताल व खाद्य भंडारों को नष्ट किया गया है। पीड़ित मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़ी क्षति पहुंची है, जिससे आमजन जीवन दोबारा पटरी पर लौटने में लंबा समय लगेगा। याचिका में कहा है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के खिलाफ़ जो युद्ध छेड़ा, वो 1948 के जिनोसाइड कन्वेंशन का उल्लंघन है। वहीं, इजरायल सरकार के प्रवक्ता इलान लेवी ने कहा कि साउथ अफ्रीका 'हमास रेपिस्ट रेजिम' के कुकृत्यों पर पर्दा डाल रही है और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल आतंकी संगठन हमास और उसके समर
Diese Geschichte stammt aus der February 2024-Ausgabe von DASTAKTIMES.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

