Facebook Pixel 89 साल के उम्र में धर्मेंद्र ने अपनी जिंदादिली और जज्बे से सभी को हैरान कर दिया है। | Mayapuri – entertainment – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com
Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

89 साल के उम्र में धर्मेंद्र ने अपनी जिंदादिली और जज्बे से सभी को हैरान कर दिया है।

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2667

बॉलीवुड के "गरम धरम" माने जाने वाले, हमारे बॉलीवुड के असली ओरिजिनल ग्रीक गॉड, धर्मेंद्र जी का अस्पताल से परिवार के साथ घर लौटना, वाकई उन्हें वो पहलवान साबित करता है जिसके बारे में उन्होंने कई बार कहानी सुनाई थी कि वे अपने करियर की शुरुआत में जहां भी ऑडिशन देने जाते थे वहीं लोग उन्हें हीरो गिरी छोड़ कर पहलवानी करने की सलाह देते थे। आज जब वे बॉलीवुड के इतिहास में, इस सदी के सबसे लोकप्रिय हैंडसम स्टार हीरो के रूप में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं तो उनकी वही शारीरिक ताकत ने दिखा दिया कि हां वे पहलवान है।

- सुलेना मजुमदार अरोरा

89 साल के उम्र में धर्मेंद्र ने अपनी जिंदादिली और जज्बे से सभी को हैरान कर दिया है।

वैसे मौत तो सबको आती है, कोई अमर नहीं है, पहलवानों की भी आती है, मेरी भी आएगी, आपकी भी आएगी, आज भी आ सकती है, कल भी आ सकती है और दस साल बाद भी आ सकती है। लेकिन इस वक्त तो धर्मेंद्र के परिवार, उनके शुभचिंतकों, ब्रीचकैंडी अस्पताल के कुशल डॉक्टर्स, धरम जी के फैंस के दिलों में जो उम्मीदें और दुआएं थीं, वे पूरी हुई हैं। 89 साल के उम्र में धर्मेंद्र ने अपनी जिंदादिली और जज्बे से सभी को हैरान कर दिया है। अस्पताल से उनके बाहर आने की खबर ने उनके चाहने वालों को बहुत राहत और खुशी दी है।

ये धर्मेंद्र की हिम्मत ही है कि उन्होंने जीवन की चुनौतियां और संघर्ष से कभी हार नहीं मानी। ना तब, जब वे युवा थे, ना अब जब वे 89 वर्ष के हैं।

संघर्ष और चुनौतियों का सामना तो धर्मेंद्र साहब का तब से है जब वे सिर्फ फिल्मफेयर के एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के भरोसे एकदम अकेले, बिना किसी जान पहचान, बिना किसी ठौर ठिकाना, बिना ज्यादा पैसों के वे लुधियाना से मुंबई आ गए थे। लेकिन जिस फिल्म के लिए उन्होंने ये कॉन्टेस्ट जीता था वो तो बनी ही नहीं। ना जाने कितनी बार उन्हें इस तरह हार का सामना करना पड़ा। कई स्ट्रगलर लड़कों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे, कईकई रात दो वक्त का खाना भी नहीं जुगाड़ हो पाता था, एक बार तो भूख के मारे इतना बुरा हाल था कि अपने रूममेट द्वारा रखी गई इसबगोल की भूसी का पूरा पैकेट खा गए और फिर भुगतना पड़ा। कपड़े भी ऐसे सही नहीं थे जिसे पहन कर वे ऑडिशन देने जाते। दो जोड़ी कपड़ों को घुमा फिरा कर पहनते थे। सर्दी में ना उनके पास स्वेटर होती थी ना कोट और फिल्मों की पार्टी या मुहूर्त में तो शिरकत करने लायक उनके पास कोई इंतजाम भी नहीं होता था।

कपड़े बारिश में भीग जाते तो उसे सुखा कर फिर से पहन लेते थे।

शुरूआती संघर्ष के दिनों में वे एक और फिल्म के लिए चुने भी गए थे, लेकिन अंततः वो भी बन नहीं पाई, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। लेकिन धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी। उन्होंने मशहूर अभिनेता मनोज कुमार से प्रेरणा लेकर और मेहनत करके जल्दी ही अपने लिए रास्ता बनाया। उस समय उनकी जेब हमेशा खाली रहती थी।

WEITERE GESCHICHTEN VON Mayapuri

Mayapuri

Mayapuri

“चक्कर चवन्नी का” लेकर आई पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर स्वच्छ कॉमेडी आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच हँसी की सौगात लेकर आई

स्वच्छ एवं पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “चक्कर चवन्नी का” इस सप्ताह देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए हल्के-फुल्के और स्वस्थ मनोरंजन का संदेश देती है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

कृति सेनन का नया शोल्डर-ग्रेजिंग बॉब हेयरकट हुआ वायरल

इन दिनों कृति सेनन के हेयरकट वाले नए लुक की खूब बात हो रही हैं, जो अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

फिल्म रिव्यू: "कैनेडी: अति डार्क, धीमी गति और रोमांच विहीन.."

2023 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा चुकी अनुराग कश्यप की सिस्टम के खोखलेपन को चित्रित करती फिल्म “कैनेडी” को तीन साल बाद भी सिनेमाघर नहीं मिले।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

करिश्मा कपूर ने फिर जगाई 90 के दशक की यादें: 'सोना कितना सोना है वाले लुक में आईं नज़र, फैंस बोले- 'आज भी वही करिश्मा'

बॉलीवुड की 'लोलो' यानी करिश्मा कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वक्त भले ही बीत जाए, लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

जुनैद खान और साई पल्लवी की नई फिल्म 'एक दिन' पर दिखा कूल-कूल विंटर रोमांटिक अंदाज

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी की नई फिल्म 'एक दिन' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

दिल्ली में हुई पंजाबी फिल्म 'वियाह करतारे दा' की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस दिन होगी फिल्म रिलीज़

बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म वियाह करतारे दा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल ही में पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने बरामद किए हथियार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई गोलीबारी की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

"गंभीर कहानी में छोटे बच्चे से काम करवाना कोई आसान काम नहीं होता है" कहा डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक नन्हा कलाकार अद्विक जायसवाल भी है जिसने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छोटे से बच्चे का इस तरह की गहरी और गम्भीर फिल्म में होना एक अलग ही प्रभाव डालता है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

'कलाश्रम' व्दारा आयोजित 'मराठी भाषा गौरव दिवस' के अवसर पर 'सुंदरा...' फिल्म फेम मीना नेरुरकर होंगी मुख्य अतिथि, कई हस्तियां होंगी सम्मानित

'कलाश्रम' संगठन हर माह 'अभियान सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित होने वाला यह 74वां पुष्प है। यह संगठन स्वतंत्रता सेनानी डॉ. पशुराम पाटिल कला केंद्र के अंतर्गत कार्य करता है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर नई चौंकाने वाली जानकारियां

यह खबर इस वक्त सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size