Facebook Pixel Read News from Best selling Magazines and Newspaper
Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

News

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कहां तक जाएगा यह हिन्दी-तमिल का झगड़ा

उत्तर-दक्षिण का भाषाई युद्ध तेज हो गया है। पिछले कुछ महीनों से तमिलनाडु के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली स्थानीय भाषा को लेकर चला आ रहा विवाद निचले स्तर पर उतर आया है। डीएमके कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक केन्द्र सरकार को घेर रहे हैं। मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति के तीन-भाषा फार्मूले से हिंदी की अनिवार्यता को पहले ही हटा दिया था, इसके बावजूद तमिलनाडु सरकार इसे अपने यहां लागू नहीं कर रही है। स्टालिन सरकार ने इस साल राज्य के बजट की किताब से रुपए के हिंदी प्रतीक चिन्ह को हटाकर तमिल प्रतीक चिन्ह लगा दिया। आखिर किस दिशा में जा रहा है ये भाषाई विवाद, बता रहे हैं दस्तक टाइम्स के प्रधान संपादक रामकुमार सिंह।

7 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बच्चन का मतलब बिजनेस

अभिषेक बच्चन को अभिनेता, उद्यमी या खेल जगत का दिग्गज कहना उन्हें कमतर आंकना होगा। उन्हें अभिनय करियर के साथ-साथ रियल एस्टेट, खेल टीमों और अन्य उपक्रमों में सफल निवेश के चलते 'सेलिब्रिटी डेवलपर मॉडल' का प्रतीक माना जाता है। उनका यह निवेश व्यापारिक साम्राज्य के निर्माण के प्रति उनके बहुमुखी दृष्टिकोण को दर्शाता है। जानी-मानी फिल्म पत्रकार कणाद चटर्जी की रिपोर्ट।

8 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

2024 में संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर

1. शिखर धवन-भारत (सभी प्रारूप)

3 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कैसे रुकेगी उत्तराखंड के जंगलों की आग!

गर्मी बढ़ने के साथ उत्तराखंड के हरे-भरे जंगल एक बार फिर आग की लपटों की चपेट में आ रहे है। वन विभाग ने फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम को अपग्रेड किया है। ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, और जीआईएस आधारित तकनीकों का उपयोग कर आग की घटनाओं की जानकारी तुरंत मिल रही है। उत्तराखंड सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए पहले से कहीं अधिक सक्रिय और बहुस्तरीय रणनीति अपनाई है। क्या यह रणनीति कामयाब होगी? देहरादून से वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह पोखरिया की एक रिपोर्ट।

6 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक आदमी की बीस पत्नियां हर पत्नी का अलग चूल्हा

विविधता से भरे भारत में अभी भी कई प्रथाएं ऐसी हैं जो आपको चौंका देती हैं। अरुणाचल प्रदेश में न्यिशी जनजाति में आज भी बहु विवाह का प्रचलन है। यहां एक आदमी की बीस-बीस पत्नियां रही हैं। एक परिवार में हर पत्नी का अपना अलग चूल्हा है। हरी-भरी वादियों में बसे नार्थ इस्ट के अनोखे अरुणाचल प्रदेश और यीशी जनजाति की संस्कृति और परंपरा के बारे में ईंटानगर से लौंटी प्रसिद्ध लेखिका गीताश्री की 'दस्तक टाइम्स' के लिए ये ख़ास रिपोर्ट

7 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भारत की वॉटर स्ट्राइक

भारत ने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) स्थगित कर दी है। इसे लेकर पाकिस्तान में हड़कप मच गया है। बौखलाए पाकिस्तान ने कहा उसकी जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा को 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा।

4 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ये हत्यारिन पत्नियां

अग्नि के सामने सात फेरे लेकर जन्म-जन्म का साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नियां अपने पति परमेश्वरों का कत्ल कर रही हैं। बीते दो महीने में उत्तर भारत में घटी ऐसी आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं ने हमारे परंपरागत समाज को हिला कर रख दिया है। नीला ड्रम आतंक का प्रतीक बन गया है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को मारकर सीमेंट से सील कर दिया था। कोई पत्नी अपने पति को सांप से डसवा रही है तो कोई पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर रही है। ज्यादातर हत्याओं के पीछे अवैध संबंधों की कहानी निकली। आखिर पति-पत्नी के रिश्ते इतने विषाक्त क्यों हो रहे हैं कि कत्ल करने की नौबत आ रही है? हिंसा की भावनाएं इतनी तीव्र हैं कि दंपति तलाक की तरफ जाने का भी धैर्य नहीं जुटा पा रहे हैं। इस तरह की ख़ौफ़नाक घटनाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं। 'दस्तक टाइम्स' के लिए सीनियर जर्नलिस्ट अवंतिका की एक रिपोर्ट।

8 min  |

May 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ऐतिहासिक महाकुंभ में बने अनूठे रिकार्ड

दुनिया के इतिहास में सबसे ज्यादा भीड़ वाला धार्मिक समागम बना प्रयागराज का महाकुंभ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में शामिल हुए तीन नए रिकार्ड, सफाईकर्मी हुए सम्मानित

2 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धामी ने दिया हौसला तो खिलाड़ियों ने दिखाया दम

उत्तराखंड में धूमधाम से आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेल यादगार रहे।

7 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सरस्वती एक खोई हुई नदी की कहानी

नदी का बदलना संस्कृतियों को बदल देता है। विहंगम इसी बदलाव को समझने की एक छोटी-सी कोशिश है। गंगापथ पर फैली कहानियां एक नदी संस्कृति के बनने की कहानी है। वराह का आंदोलन, सरस्वती तट के विस्थापितों के पदचिह्न और अक्षय वट की गवाही, कुंभ और सनातन के विराट होते जाने की कहानी है। इन कहानियों में गंगा के साथ बहती उसकी नहरें भी हैं, जिनका अपना समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र है। अभय मिश्र की यह नई पुस्तक नदी के भूगोल को देखने और इस भूगोल के सांस्कृतिक इतिहास की गलियों से गुज़रने का एक प्रयास है। प्रस्तुत है इस पुस्तक का एक अंश।

8 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भारत की फंडिंग रोक कर ट्रंप का नया ड्रामा

पीएम नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद से ही ट्रंप रोना रो रहे हैं कि अमेरिका ने भारत के चुनावों में मतदान बढ़ाने यानी 'वोटर टर्न आउट' के लिए 21 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। इस खुलासे ने देश में राजनीतिक वाद-विवाद शुरू कर दिया है।

3 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चुनावी मशीनरी की ओवरहालिंग जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी को बेशक एक सदमा लगा था। 400 पार के जुमले का विपक्ष ने मजाक उड़ाया। आत्ममंथन से पता चला कि जमीनी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के मजबूत नेटवर्क में कहीं कोई लीकेज रह गई हो लेकिन वक्त रहते बीजेपी सचेत हो गई। नतीजा हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली आज उसकी जेब में हैं। बीजेपी ने अपनी चुनावी मशीनरी के कील-काटें कैसे दुरस्त किए,

5 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धंधे में कोई दोस्ती नहीं !

मशहूर उक्ति है- 'राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। केवल स्वार्थ ही स्थायी होता है।' अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तो यह बात सौ फीसदी लागू होती है।

8 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ट्रंप, ईरान का चाबहार बंदरगाह और भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नज़र ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पड़ चुकी है।

3 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

लठैत कक्का के कुंवारे गाल....

ल 'म्पटगंज गांव के लठैत कक्का ऐसे शख्स थे जिनके गाल निपट कुंवारे थे। होली के जाने कितने त्योहार आये और गए, मजाल कि मुई रंग की एक लकीर भी उनके गालों पर किसी ने खींची हो। अगर कोई कोशिश भी करता तो वह उसके माथे पर चिंता की लकीरें ज़रूर खींच देते थे। ऐसा माना जाता था कि इलाके में कोई रणबांकुरा पैदा ही नहीं हुआ जो उनको रंगनशी कर सके। कारण यह था कि एक तो वह पुराने जमाने के पहलवान रहे, ऊपर से 6 फिट का मोटा लट्ठ लेकर चलते थे। वह लट्ठ को 360 डिग्री पर भांजना भी जानते थे। अब कौन उनको लाल करने के चक्कर में अपनी खोपड़ी रंगवाये। लठैत कक्का रंगों से इतनी नफरत करते थे कि अगर कहीं रंग बरसे भीगे चुनरवाली बजता तो वह लट्ठ बजाने लगते...।

5 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भारतीय लोककथाओं को सिल्वर स्क्रीन पर लाएंगी आरुषि निशंक

आज के दौर में जब पुष्पा 2, तुम्बाड़ और विभिन्न क्षेत्रीय फिल्में अपनी गहरी जड़ों से जुड़ी कहानियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं, ऐसे में आरुषि निशंक एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता के रूप में उभर रही हैं।

2 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

महाकुंभ ने दिया दुनिया का सबसे बड़ा बाजार

पैंतालिस दिन और हर रोज करोड़ों की भीड़ यानी करोड़ों ग्राहक। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया। प्रयागराज, काशी और अयोध्या की त्रिवेणी में अमृत वर्षा के साथ खूब धन वर्षा हुई। लाखो लोगों को रोजगार मिला और करोड़ों-अरबों का कारोबार हुआ।

7 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

देवभूमि में सख्त भू-कानून से भू-माफिया पर नकेल

सख्त फैसले लेने के लिए मशहूर मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने भू-कानून में क्रान्तिकारी बदलाव किए हैं। इसके हिसाब से दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड के पहाड़ों पर पहले की तरह 250 वर्गमीटर जमीन पर अपना आशियाना बना सकते हैं लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से जमीन नहीं ख़रीद सकते।

6 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सियासी खेल का नया टाइगर !

झारखंड की विधानसभा में नंगे पांव आने वाले लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मुखिया जयराम महतो झारखंड की सियासत में हमेशा चर्चा में रहने वाले शख्स हैं। अंग्रेजी के मशहूर लेखक मुल्कराज आनंद और केन्याई लेखक न्गुनी वा थ्योंगो'ओ पर पीएचडी कर रहे जयराम ने बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड में अपनी ताकत का अहसास करा दिया। जयराम के सियासी पेच और उनके तेवरों पर वरिष्ठ पत्रकार उदय चौहान की रिपोर्ट।

7 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अरविन्द केजरीवाल का अहंकार आप को ले डूबा

दिल्ली में तीन बार की आम आदमी पार्टी का इस बार पतन हो गया। आप नेता स्वेच्छाचारी हो गए थे। जिन आदर्शों के ताजमहल पर पार्टी का ढांचा खड़ा हुआ था, वह ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि दिल्ली की जनता का दिल एक बार फिर बीजेपी पर आ गया। पढ़िए आम आदमी पार्टी के उत्थान और उसके पतन को बहुत करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार

3 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यूपी में शराब के धंधे की नई डिज़ाइनिंग

योगी सरकार ने कोई छह साल बाद आबकारी नीति में बड़े फेर-बदल किए हैं। नई नीति में शराब थोड़ी और महंगी हो जायेगी लेकिन अब शराब के शौकीनों को ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि अंग्रेजी शराब, बियर और वाइन उन्हें अब एक जगह ही मिल जाएगी। अब ई-लाटरी से शराब के ठेके दिए जाएंगे। इसका मतलब है शराब के कई पुराने खिलाड़ी आउट होंगे। नई आबकारी नीति पर लखनऊ

7 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एनडीए का बढ़ता साम्राज्य भगवा होता भारत

पूरे भारत पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। दिल्ली जीत के साथ देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकार है। यानी देश की 70 फीसदी आबादी पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का शासन है।

10 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट दुश्मन जो मांगते हैं सुलह की दुआ

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच का सारा रोमांच नदारद था।

5 min  |

March 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

फक्कड़ कवि थे निराला !

गुराला हिन्दी के उन चंद कवियों में हैं, जिनकी लोकप्रियता व फक्कड़पन को कम ही लोग छू पाये हैं।

3 min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चुनाव तक किस करवट बैठेगा नीतीश का ऊंट

इस साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं और सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी दलों के लिए जरूरी हैं। लालू चाहते हैं कि नीतीश भाजपा का साथ छोड़कर उनकी तरफ आ जाएं, जबकि भाजपा यह अच्छी तरह समझती है कि वह अकेले दम पर राज्य में जीत हासिल कर अभी सरकार बनाने की हालत में नहीं है।

7 min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इस बार नए अंदाज़, नए तेवर में हेमंत सोरेन

झारखंड में सत्ता की कुर्सी संभालने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के अंदाज़ और तेवर दोनों बदल गये हैं।

6 min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ठाकुरबाड़ी के किस्से

देश के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर के दादा द्वारकानाथ टैगोर इतने बड़े ज़मींदार थे कि जब वे लंदन पहुंचे तो महारानी विक्टोरिया ने उन्हें प्राइवेट डिनर पर बुलाया था। कोलकता में ठाकुरबाड़ी को इन्होंने ही बसाया था। गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के कुटुंब वृत्तांत पर आधारित नई किताब 'ठाकुरबाड़ी' इन दिनों चर्चा में है। प्रस्तुत है अनिमेष मुखर्जी की इस चर्चित पुस्तक का एक अंश-

9 min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक राज्य, एक नागरिकता

उत्तराखंड ने आखिरकार समान नागरिक संहिता को अपनाकर संविधान के अनुच्छेद 44 के सपने को साकार कर दिया। यह वह अनुच्छेद है जो भारतीय नागरिकों के लिए पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत करता है। केन्द्र सरकार पूरे देश में इसे लागू करने के लिए दृढ़ संकल्प है। जल्द ही पूरा देश इस दिशा में कदम बढ़ाएगा। पढ़िए दह्तक टाइम्स” के प्रधान संपादक राम कुमार सिंह की यह रिपोर्ट।

4 min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ट्रंप के नए अवतार से क्यों डरी दुनिया !

में डोनाल्ड ट्रंप खुद अमेरिका के बड़े बिजनेसमैन हैं। जनवरी 2025 के मध्य तक ट्रंप की कुल सम्पत्ति 6.8 बिलियन डॉलर थी। उनके करीबी दोस्त व एक्स के मालिक और स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े कारोबारी हैं। मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप को एलन मस्क ने खुलकर सपोर्ट किया था। जब ट्रंप ने जीत दर्ज की तो इनकी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली। 'दस्तक टाइम्स' के एडीटर दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट

10+ min  |

February 2025
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मील का पत्थर साबित होंगे राष्ट्रीय खेल

एशियन गेम्स 1982 ने राजधानी दिल्ली को कुछ ही दिनों में तमाम खेलों के इंटरनेशनल आयोजन के लिए तैयार कर दिया था।

3 min  |

February 2025