يحاول ذهب - حر
रात के खाने में बनाएं ये 5 टेस्टी रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
June 2025
|Grehlakshmi
हर रोज एक जैसा खाना खाकर आपके घरवाले बोर हो गए हैं तो आप डिनर में कुछ स्वादिष्ट रेसिपी बना सकती हैं। ये रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। चलिए जानते हैं इन रेसिपी को आप घर में कैसे बना सकती हैं।
वेज मक्खनवाला
वेजमक्खन वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़े तक को काफी पसंद आएगी। इसे आप कुछ हरी सब्जियों की मदद से आसानी से बना सकती हैं।
सामग्रीः 1 कप कटा हुआ गाजर, 1 कप कटा हुआ ब्रोकोली, 1 कप पिसा हुआ टमाटर, 1 कप क्रीम, 2 चम्मच मक्खन, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, नमक, हरा धनिया।
विधिः सभी सब्जियों (गाजर, मटर और ब्रोकोली) को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। जब मक्खन पिघल जाए, तब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसे एक-दो मिनट भूनें, जब तक उसका कच्चा स्वाद चला न जाए।
मिश्रण में अब पिसा हुआ टमाटर डालकर मिलाएं। इसे 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे। अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। मिश्रण में अब कटे हुए मिक्स सब्जियां डालें। अच्छी तरह मिलाकर सब्जियों को 5-7 मिनट तक पकाएं, ताकि वे घुल जाए। सब्जी में क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गरम मसाला डालकर एक मिनट तक पकाएं और अंत में नान के साथ सर्व करें।
काजू मसालाकाजू और हरी सब्जियों के मिश्रण से बनी ये रेसिपी डिनर के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे आप नान या राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामग्रीः 200 ग्राम काजू, 2 बड़े चम्मच घी, 1 चम्मच कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1 इंच अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया।
هذه القصة من طبعة June 2025 من Grehlakshmi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
