يحاول ذهب - حر
विविधता का संगम
January 15, 2026
|Jansatta
काशी-तमिल संगमम का चौथा संस्करण दो दिसंबर, 2025 को आरंभ हुआ। इस बार का विषय बहुत रोचक था- तमिल करकलम् यानी तमिल सीखें। इससे काशी और दूसरी जगहों के लोगों को तमिल भाषा सीखने का अनूठा अवसर मिला।
कुछ दिन पहले मुझे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का सुअवसर मिला। इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर मना रहे हैं। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग सोमनाथ पहुंचे। यह इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष के लोग जहां अपने इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं, वहीं कभी हार न मानने वाला साहस भी उनके जीवन की बड़ी विशेषता है। यही भावना उन्हें एक साथ जोड़ती भी है। इस कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से भी हुई, जो इससे पहले सौराष्ट्र-तमिल संगमम के दौरान सोमनाथ आए थे और इससे पहले काशी-तमिल संगमम के समय काशी भी गए थे। ऐसे मंचों को लेकर उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इसलिए मैंने तय किया कि इस विषय पर अपने कुछ विचार साझा करूं।
'मन की बात' की एक श्रृंखला के दौरान मैंने कहा था कि अपने जीवन में तमिल भाषा न सीख पाने का मुझे बहुत दुख है। यह हमारा सौभाग्य है कि बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार तमिल संस्कृति को देश में और लोकप्रिय बनाने में निरंतर जुटी हुई है। यह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को और सशक्त बनाने वाला है। हमारी संस्कृति में संगम का बहुत महत्व है। इस पहलू से भी काशी-तमिल संगमम एक अनूठा प्रयास है। इसमें जहां भारत की विविध परंपराओं के बीच अद्भुत सामंजस्य दिखता है, वहीं यह भी पता चलता है कि कैसे हम एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हैं।
هذه القصة من طبعة January 15, 2026 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta
शांति के खिलाफ
पिछले कुछ समय से मणिपुर में जिस तरह हालात थोड़े काबू में दिख रहे हैं, उसके मद्देनजर यह उम्मीद स्वाभाविक है कि अब शायद वहां शांति और स्थिरता लौट सकेगी।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
वसंत पंचमी : 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
1 mins
January 24, 2026
Jansatta
ऊब और उम्मीद
हम अक्सर बचपन को नादान, मासूम और अबोध मान लेते हैं, लेकिन उम्र का यह पड़ाव हमें बहुत कुछ सिखाता है।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
ईडी ने गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे
गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे।
1 mins
January 24, 2026
Jansatta
चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था
वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।
5 mins
January 24, 2026
Jansatta
भोजशाला परिसर में हुई वाग्देवी की पूजा, नमाज भी अदा की गई
वसंत पंचमी पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने वाग्देवी (देवी सरस्वती) की सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लगातार पूजा-अर्चना की और विवादित परिसर के एक अन्य स्थान पर मुसलिम समाज के करीब 15 लोगों ने जुमे की नमाज भी अदा की।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
हर छठे मरीज में दिखा विषरोधी दवा का दुष्प्रभाव
सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल हो रहे विष रोधी दवा (एंटी-स्नेक वेनम) का हर छठे मरीज पर दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta
दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिरने के आसार
पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी और उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से सर्दी के बढ़ने का अनुमान है।
3 mins
January 24, 2026
Jansatta
नजफगढ़ नाले से मजदूर दंपत्ति का शव बरामद
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक नाले से मजदूर दंपति के शव बरामद किए गए।
1 min
January 24, 2026
Jansatta
प्रधानमंत्री ने कहा, केरल व तमिलनाडु में होगा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्यों केरल और तमिलनाडु में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वाममोर्चा और द्रमुक पर जबरदस्त हमला किया।
3 mins
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

