Versuchen GOLD - Frei
विविधता का संगम
Jansatta
|January 15, 2026
काशी-तमिल संगमम का चौथा संस्करण दो दिसंबर, 2025 को आरंभ हुआ। इस बार का विषय बहुत रोचक था- तमिल करकलम् यानी तमिल सीखें। इससे काशी और दूसरी जगहों के लोगों को तमिल भाषा सीखने का अनूठा अवसर मिला।
कुछ दिन पहले मुझे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का सुअवसर मिला। इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर मना रहे हैं। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग सोमनाथ पहुंचे। यह इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष के लोग जहां अपने इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं, वहीं कभी हार न मानने वाला साहस भी उनके जीवन की बड़ी विशेषता है। यही भावना उन्हें एक साथ जोड़ती भी है। इस कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से भी हुई, जो इससे पहले सौराष्ट्र-तमिल संगमम के दौरान सोमनाथ आए थे और इससे पहले काशी-तमिल संगमम के समय काशी भी गए थे। ऐसे मंचों को लेकर उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इसलिए मैंने तय किया कि इस विषय पर अपने कुछ विचार साझा करूं।
'मन की बात' की एक श्रृंखला के दौरान मैंने कहा था कि अपने जीवन में तमिल भाषा न सीख पाने का मुझे बहुत दुख है। यह हमारा सौभाग्य है कि बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार तमिल संस्कृति को देश में और लोकप्रिय बनाने में निरंतर जुटी हुई है। यह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को और सशक्त बनाने वाला है। हमारी संस्कृति में संगम का बहुत महत्व है। इस पहलू से भी काशी-तमिल संगमम एक अनूठा प्रयास है। इसमें जहां भारत की विविध परंपराओं के बीच अद्भुत सामंजस्य दिखता है, वहीं यह भी पता चलता है कि कैसे हम एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der January 15, 2026-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta Delhi
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
मैदान पर लौटे धोनी, किया अभ्यास
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे उनकी आइपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
बाहरी रिंग रोड को जाम से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली सरकार ने बाहरी रिंग रोड के यातायात जाम को समाप्त करने के लिए योजना तैयार की है।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
शतरंज : अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर हारे गुकेश
विश्व चैंपियन डी गुकेश को शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर बाजी को गंवा दिया।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
निर्वाचन आयोग लोकतंत्र का रक्षक नहीं : राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'वोट चोरी' की साजिश का सहभागी बना
1 mins
January 25, 2026
Jansatta Delhi
अमर्त्य सेन ने कहा, बंगाल में गहन पुनरीक्षण जल्दबाजी में किया गया
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया को लेकर गहरी चिंता जताई और चेतावनी दी कि यह कवायद अनावश्यक जल्दबाजी में की जा रही है और कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह लोकतांत्रिक भागीदारी को खतरे में डाल सकती है।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
बारात घर में विश्राम कर सकेंगे मरीज और तीमारदार
नई दिल्ली जिले में स्थित एम्स, राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब रात्रि विश्राम करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
दालचीनी का साथ रोग करे दूर
वल रसोई तक दालचीनी का दायरा सीमित नहीं है।
2 mins
January 25, 2026
Jansatta Delhi
'पुनरीक्षण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहा चुनाव आयोग'
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर शनिवार को सवाल उठाए और अनियमितताओं का आरोप लगाया।
1 min
January 25, 2026
Jansatta Delhi
भारतीय परंपरा व धर्म विविधता में एकता सिखाते हैं: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को रांची में आदिवासी समूहों के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान 'विविधता में एकता’ के महत्व पर जोर दिया।
1 min
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

