يحاول ذهب - حر
सरकारी योजनाओं में रोड़ा बनी समग्र पोर्टल की रफ्तार
May 30, 2025
|Dainik Bhaskar Jabalpur
सर्वर का लिंक गायब होने के कारण घंटों नहीं हो पा रहे हितग्राहियों के काम, आवेदनों की बढ़ रही पेंडेंसी
आमजनों को सुविधाजनक तरीके से कम समय में सरकारी योजनाओं का लाभ देने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा केन्द्रों की शुरूआत की गई है।
जिले के हर विकासखण्डों में लोकसेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं, जहां अपने विभिन्न कामों को लेकर दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं लेकिन यहां आए दिन समग्र पोर्टल का सर्वर का लिंक गायब रहने से लोक सेवा केन्द्र में कामकाज प्रभावित रहा है।
नहीं बन रहे प्रमाण पत्र
चूंकि अगले माह के पहले पखवाड़े से स्कूलों की शुरूआत होने जा रही है, ऐसे में विशेष रूप से अभिभावक अपने बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय, मूल निवासी प्रमाण आदि के लिए यहां पहुंच रहे हैं लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उन्हें बाद में आने के लिए कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार नए पोर्टल का उपयोग शुरू किया गया है, पिछले माह से अपडेट किए गए पोर्टल के माध्यम से लोक सेवा से जुड़े सभी कामकाज किए जा रहे हैं हितग्राहियों के आवेदन लिए जा रहे हैं। एनआईसी के माध्यम से संचालित समग्र पोर्टल और इससे संबंधित समस्त एप्लिकेशन के लिए सर्वर संधारण और सुधार कार्य किया जाना था। सर्वर मेंटेनेंस के बाद समग्र एप्लिकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होना था, जिससे समग्र एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर से और बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकें। लोगों का कहना है पिछले माह से नए पोर्टल की शुरूआत के साथ ही इसमें सर्वर की समस्या आने लगी थी, जिसे किसी तरह ठीक करा लिया गया लेकिन एक बार फिर पिछले करीब एक सप्ताह से सर्वर की समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर बीच-बीच में काम करता है लेकिन कुछ देर में बंद हो जाता है, ऐसे में पोर्टल के माध्यम से आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। कुछ देर पोर्टल शुरू होने के बाद इसमें समस्या आनी शुरू हो जाती है, कर्मचारियों ने बताया कि आवेदन अपलोड करते ही सर्वर बंद हो जाता है, जिसके कारण आवेदन को फिर से अपलोड करना पड़ता है। इससे समय अधिक लगता है, हितग्राहियों को भी समस्या होती है।
هذه القصة من طبعة May 30, 2025 من Dainik Bhaskar Jabalpur.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
अराजकता • बांग्लादेश में हिंसा बेलगाम, 20 दिन में 7 हिंदुओं की हत्या 'कातिलों' की भीड़ ने दौड़ाया, हिंदू युवक जान बचाने नहर में कूदा, मौत
ढाका से भास्कर संवाददाता अमानुर रहमान की रिपोर्ट
1 mins
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
वेनेजुएला के दो तेल टैंकर पर अमेरिका ने कब्जा किया, रूस बोला-ये समंदर में लूट
अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है।
2 mins
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
टीचर के थप्पड़ से फर्श पर गिरी छात्रा, हाथ में फ्रैक्चर
प्राइवेट स्कूल में यूकेजी की छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर महिला शिक्षक ने इतनी जोर से तमाचा मारा कि वह फर्श पर गिरी और उसका बायां हाथ फैक्चर हो गया।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
सड़कों को कुत्तों से मुक्त करना होगा इनसे दुर्घटनाएं हो रहीं: सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने कहा- बच्चे आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे, यह गंभीर मुद्दा
3 mins
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान
अस्पताल में 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों के साथ गोलमाल कर रही है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
फंसे कर्ज घटाने में भारत दुनिया में सबसे आगे
भारतीय बैंकिंग सेक्टर ने पिछले एक दशक में सुधार की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
इस साल 7.4% की दर से बढ़ेगी देश की जीडीपी
शुभ संकेत • ग्रोथ का पहला एडवांस पूर्वानुमान
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
रचा इतिहास • पुष्पा-2 द रूल का भी रिकॉर्ड तोड़ा धुरंधर @831 करोड़... इतना पैसा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म
निर्देशक आदित्य धर की थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने इतिहास रच दिया है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
देश की दिशा बदलने वाला दशक
एक युवा और विकासशील गणतंत्र का हर दशक सबसे महत्वपूर्ण होने का दावा कर सकता है।
4 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
नजरिया • जरूरी है कि हम भी हार्ड पावर बढ़ाएं हम ताकत और दमखम के युग में प्रवेश कर चुके हैं
देखते ही देखते अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को उठाकर ले आया और अब उन पर नार्को-टेररिज्म समेत दूसरे कथित अपराधों के लिए मुकदमे चलाए जाएंगे।
2 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
