'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन
DASTAKTIMES|September 2023
'एक देश एक चुनाव' की संभावनाओं को तलाशने के लिए बनाई गई कमेटी से देश की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है और वह है महिला आरक्षण का। प्रधानमंत्री मोदी के इस दांव से उन्हें घेरने में जुटे विपक्षी दलों की पेशानी पर बल पड़ गया है। साफ है कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इण्डिया' को 'टेंशन' में डाल दिया है।
राम कुमार सिंह
'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन

एक ओर विपक्षी दल एक मंच पर आकर केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली राजग यानि एनडीए सरकार को पदच्युत करने के लिए रणनीति बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा विपक्षी की हर रणनीति को कुंद करने के लिए नए-नए जतन कर रही है। एक ओर महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इण्डिया' की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में अप्रत्याशित रुप से संसद का पांच दिन का विशेष सत्र आहूत करने का ऐलान कर दिया गया। इसी बीच यह चर्चा चहं ओर फैल गयी कि सरकार इस विशेष सत्र में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' यानि 'एक देश एक चुनाव' की अपनी पुरानी सोच को अमली जामा पहनाने के लिए बिल लाने जा रही है। अभी इस बात को लेकर कयास लगाये ही जा रहे थे कि सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर विचार के लिए एक कमेटी गठित कर दी। 'एक देश एक चुनाव' के लिए गठित की गई कमेटी से भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव के लिए एक बड़ी सियासी बिसात बिछा दी है। उधर, मुम्बई में चल रही 'इण्डिया' की बैठक में सरकार के इस में हलचल मच गयी। जाहिर है कि भाजपा की ओर से चले गए इस दांव को कोई भी राजनीतिक दल खुलकर खारिज नहीं कर सकता क्योंकि अलग-अलग होने वाले चुनावों से जनता भी सीधे तौर पर प्रभावित होती है। यहां यह भी गौरतलब है कि अगर एक देश एक चुनाव की प्रक्रिया लागू हो गई तो क्षेत्रीय दलों को सियासी तौर पर बड़े संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। यही वजह है कि 'एक देश एक चुनाव' की संभावनाओं को तलाशने के लिए बनाई गई कमेटी से देश की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है और वह है महिला आरक्षण का। प्रधानमंत्री मोदी के इस दांव से उन्हें घेरने में जुटे विपक्षी दलों की पेशानी पर बल पड़ गया है। साफ है कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इण्डिया' को 'टेंशन' में डाल दिया है। वास्तव में यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर जनता आंख बंद करके समर्थन करती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मुद्दे को आगे बढ़ाना उनके लिए न सिर्फ बड़ा सियासी दांव है बल्कि आने वाले चुनाव में इसको 'गेम चेंजर' के तौर पर भी देखा जा रहा है। 

هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2023 من DASTAKTIMES.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2023 من DASTAKTIMES.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من DASTAKTIMES مشاهدة الكل
आईपीएल से दूर रहकर उर्वशी ने किया मायूस
DASTAKTIMES

आईपीएल से दूर रहकर उर्वशी ने किया मायूस

उर्वशी रौतेला को निश्चित रूप से देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली, सम्मानित और चहेती शख्सियतों में से एक माना जाता है। इस साल कान्स में उर्वशी रौतेला का जलवा बरकरार रहा।

time-read
1 min  |
June 2024
अपनी तमिल फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट देगी सनी लियोनी
DASTAKTIMES

अपनी तमिल फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट देगी सनी लियोनी

सनी लियोनी अपनी आगामी फिल्म 'कोटेशन गैंग' पर एक रोमांचक अपडेट का अनावरण करने को तैयार हैं।

time-read
1 min  |
June 2024
अदा शर्मा ने रैंप पर शेयर किया ऊप्स मोमेंट
DASTAKTIMES

अदा शर्मा ने रैंप पर शेयर किया ऊप्स मोमेंट

अदा शर्मा इस पीढ़ी की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने द केरल स्टोरी के साथ अपने यथार्थवादी अभिनय कौशल को साबित किया और इसके बाद कॉमेडी सनफ्लावर सीज़न 2 के साथ आईं और अब वह बस्तर द नक्सल स्टोरी में एक शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ आई हैं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिल रही है।

time-read
1 min  |
June 2024
सुपर-8 में भारत की हो सकती है ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
DASTAKTIMES

सुपर-8 में भारत की हो सकती है ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में 28 दिन तक 55 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में 2 से 18 जून तक 17 दिन में 40 मैच होंगे। सुपर-8 स्टेज में 19 से 25 जून तक 7 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे। 27 जून को दोनों सेमीफाइनल, वहीं 29 जून को फाइनल होगा। टी-20 वर्ल्ड कप की होस्टिंग अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिली है। अमेरिका के 3 वेन्यू पर कुल 16 मैच होंगे। न्यूयॉर्क में 8, वहीं डलास और फ्लोरिडा में 4-4 मैच खेले जाएंगे।

time-read
5 mins  |
June 2024
जीवन में प्रसाद का अभाव और अवसाद का प्रभाव
DASTAKTIMES

जीवन में प्रसाद का अभाव और अवसाद का प्रभाव

जीवन में प्रसाद का अभाव है और अवसाद का प्रभाव। अवसाद वस्तुतः पराजित मानसिकता का परिणाम है। मित्रता सुख देती है। मित्र परस्पर सुख-दुख बांटते हैं लेकिन मित्रता भी स्वार्थ निरपेक्ष नहीं है। एकाकी होने में दुख है। एकाकी अनुभव होने में और ज्यादा दुख है। बृहदारण्यक उपनिषद में सृष्टि के विकास का सुन्दर वर्णन है। ऋषि कहते हैं, पहले वह अकेला था। अकेला होने के कारण उसे आनंद नहीं मिला।

time-read
5 mins  |
June 2024
पिता एक रिश्ता है तो जिम्मेदारी का नाम भी
DASTAKTIMES

पिता एक रिश्ता है तो जिम्मेदारी का नाम भी

अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस (16 जून) पर विशेष

time-read
4 mins  |
June 2024
बच्चों को गैजेट नहीं, टाइम दें!
DASTAKTIMES

बच्चों को गैजेट नहीं, टाइम दें!

आजकल कम उम्र में बच्चे आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठाने से भी परहेज नहीं करते। इसकी बड़ी वजह है परिवार, संयुक्त परिवार की जगह एकांकी परिवार का बढ़ता चलन। बात यहीं तक सीमित नहीं है, समस्या यह भी है घर में रहते हुए भी लोगों का अधिकांश समय आपसी बातचीत से अधिक मोबाइल, टीवी में गुजरता है। इस वजह से आपस में सामाजिक दूरियां भी बढ़ रही हैं।

time-read
5 mins  |
June 2024
एनडीए की जीत पर पाकिस्तान सदमे में!
DASTAKTIMES

एनडीए की जीत पर पाकिस्तान सदमे में!

भारत में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले दम पर बहुमत आंकड़ा पार नहीं कर पाई तो सबसे ज्यादा खुश पाकिस्तानी नेता नजर आए। 2019 के मुकाबले भाजपा की सीटें घटने पर पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने खुशी जताई। फवाद ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी और उनकी विचारधारा को खारिज करेगी।

time-read
5 mins  |
June 2024
एनडीए ने 9, इंडिया ने 5 सीटों पर जमाया कब्जा
DASTAKTIMES

एनडीए ने 9, इंडिया ने 5 सीटों पर जमाया कब्जा

भाजपा को रांची, धनबाद, पलामू, कोडरमा, चतरा हजारीबाग, जमशेदपुर और गोड्डा सीट पर सफलता मिली तो आजसू एक बार फिर गिरिडीह सीट बचाने में सफल रहा। वहीं इस बार दुमका, राजमहल और सिंहभूम सीट झामुमो के खाते में गई तो वही लोहरदगा और खूंटी सीट कांग्रेस ने जीत ली। एनडीए और इंडिया के लिए प्रतिष्ठा बनी खूंटी और दुमका भी भाजपा ने गंवा दी। यहां से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन दुमका सीट नहीं बचा सकी। दो बार चुनाव जीतने वाली लोहरदगा संसदीय सीट भी भाजपा ने गंवा दी।

time-read
3 mins  |
June 2024
लालू की रणनीति से गठबंधन के सहयोगी भी चित
DASTAKTIMES

लालू की रणनीति से गठबंधन के सहयोगी भी चित

बिहार में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो इंडिया गठबंधन जिस तरह के जीत के दावे कर रहा था, वैसी सफलता नहीं मिली। हालांकि, उसे नौ सीटों मिली जीत छोटी नहीं है, क्योंकि पिछली बार महज एक सीट पर जीत मिली थी। इस जीत में बड़ी भूमिका तेजस्वी यादव की रही। पिता लालू प्रसाद की पूरी रणनीति पर उन्होंने काम किया और पूरे चुनाव प्रचार में वे बड़े स्टार प्रचारक के रूप में रहे। चुनाव प्रचार के दौरान पूरे इंडिया गठबंधन में राजद को छोड़ अन्य किसी बड़े नेता ने चुनाव प्रचार को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।

time-read
5 mins  |
June 2024